J&K जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जम्मू में CRPF के 1800 जवानों की तैनाती
नई दिल्ली. साल के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर (J&K) के राजौरी में हिन्दू परिवारों पर हुए आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। जम्मू क्षेत्र में आतंकी हमले के बारे में खुफिया जानकारी मिली है। जिसको लेकर सुरक्षाबल सतर्क हो गये हैं। इस दौरान केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया हे। जिसमें पुंछ और राजौरी में CRPF की करीब 18 कंपनियां तैनात की जायेगी। जिनमें से 10 कंपनियां दिल्ली से भेजा गयी है। दोनों क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात रहेगा। ताकि फिर से आतंकी किसी हिन्दू परिवार को यहां निशाना न बना सकें। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार जम्मू में आतंकी हमले के इनपुट के बाद केन्द्रीय गृह एजेंसियां अलर्ट है। गृहमंत्रालय के निर्देश पर अतिरिक्त सुरक्षा बल जम्मू कश्मीरी भेजे गये हैं। CRPF के 1800 (18 कंपनियां) अतिरिक्त जवान पुंछ और राजौरी तैनात किये जायेंगे। इसमें से 1000 जवान दिल्ली से भेजे गये हैं।
आपको बता दें कि 1 जनवरी रविवार को आतंकियों ने राजौरी के धांगरी इलाके में कई हिन्दू परिवारों पर गोलीबारी की थी। आतंकियों ने यहां पहले परिवार से आधार कार्ड मांगा। फिर उनकी पहचान कर गोलीबारी की थी। पुलिस ने बताया था कि लगभग 7.15 बजे हायर सेकेड्री स्कूल, डांगरी के पास इस हमले में एक महिला और एक बच्चे सहित एक हिन्दू परिवार के 7 लोग घायल हो गये और बाद में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य का उपचार जीएमसी राजौरी में चल रहा है। वहीं, सोमवार को भी आतंकी हमला हुआ। जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गयी। जबकि 5 लोग घायल हुए।
