Jiwaji-नेक कमेटी की तैयारियों को लेकर बैठक
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में नेक की तैयारियों को लेकर गुरूवार की सुबह 11 बजे से अध्ययनशाला के विभाग के अध्यक्ष एवं को-ऑर्डिनेटर की एक बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, रेक्टर डीएन गोस्वामी आदि नेक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे व आवश्यक दिशा निर्देश देंगे और सुझाव मांगेंगे। इस मौके पर सभी उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। इसके बाद दोपहर 3 बजे से अधिकारियों की बैठक लेंगे।

