LatestNewsराजनीतिराज्य

खेलो इंडिया गेम्स के विजेताओं को मिलेंगे मध्यप्रदेश पर्यटन के गिफ्ट हैम्पर

ग्वालियर मध्यप्रदेश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सोमवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम से आगाज़ हो गया है। मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सभी विजेताओं को गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए जा रहे हैं। गिफ्ट हैम्पर में प्रत्येक विजेता को मध्यप्रदेश पर्यटन का पब्लिसिटी बैग और गिफ्ट वाउचर दिया जा रहा है।
गिफ्ट वाउचर में गोल्ड मैडल जीतने वालों को मप्र. पर्यटन निगम की किसी भी होटल अथवा रिजार्ट में ट्रिपल शेयरिंग बेसिस विथ ऑल मील्स पर 2 रात्रि व 3 दिन के स्टे पैकेज पर 50%, सिल्वर मेडल जीतने वाले को और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों को 30% का फ्लैट डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विनर्स अपने अभिभावकों के साथ स्‍टे कर सकेंगे अथवा मील गिफ्ट वाउचर प्रदाय किया गया है, विनर्स उक्त गिफ्ट वाउचर का भी उपभोग कर सकेंगे। यह कूपन 31 अगस्त 2023 तक मान्य होगा।
गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मैडल विनर्स को मध्यप्रदेश पर्यटन के पब्लिसिटी बैग में मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन व दर्शनीय स्थलों के लीफलेट्स, पोस्टर्स, मैप, सोविनियर, प्रदेश की ट्राइबल्स (गौंड) पेंटिंग्स तथा म.प्र. पर्यटन के पैकेज टूर की जानकारी की बुकलेट प्रदान की जा रही है। साथ ही खेलो इंडिया के यूथ गेम्स के आयोजन स्थलों क्रमश: ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, इंदौर, उज्जैन महेश्वर में मध्यप्रदेश पर्यटन के हेल्प डेस्क से भी मध्यप्रदेश के समस्त पर्यटन स्थलों तथा पर्यटक सुविधाओं की जानकारी प्रदान किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet pusulabet matbet holiganbet betcio galabet betplay betzula perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş bungalov betpark matbet matbet giriş tarafbet tarafbet giriş matbet matbet giriş tarafbet tarafbet giriş meritking grandpashabet imajbet grandpashabet betpas grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet betbey mercurecasino wbahis casinowon nesinecasino 1win jojobet holiganbet casinomilyon casinoroyal