JCI ग्वालियर द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों का फूलबाग पर किया सम्मान
ग्वालियर – शाम 6 बजे ग्वालियर में फूलबाग गेट के पास सेल्यूट द साइलेंट स्टार के अन्तर्गत ट्रैफिक पुलिसमैन का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी यातायात झांसीरोड निरीक्षक सुधाकर तोमर, विशिष्ठ अतिथि के रूप में जोन कोऑर्डिनेटर जेसी अभिषेक यादव, संस्था संरक्षक जेसी शीतल गर्ग मेम, आईपीपीपी जेसी वंशिका राजवाड़े, अध्यक्ष जेसी अंकिता माहेश्वरी एवं जेसी प्रियंका सिंघल उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में सभी ट्रैफिक पुलिस मैन को शॉल, श्रीफल, फूलमाला एवं मिठाई भेट कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की निरीक्षक सुधाकर तोमर के द्वारा विशेष रूप से सराहना की गई कि समाज के प्रति यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है, इससे पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होना चाहिए जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिलता रहें। कार्यक्रम की सूचना संस्था की पीआरओ जेसी शिल्पा अग्रवाल द्वारा दी गई।

