Internet चल रहा है Slow? Speed हो जायेगी दुगनी, wi-fi के साथ करें यह 5 जरूरी काम
नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई लोगों को वर्क फ्रॉम होम करना पड़ रहा है। ऐसे में वाई-फाई राउटर एक महत्वपूर्ण गैजेट बन गये है। यूजर्स को अब इंटरनेट कनेक्शन के लिये राउटर पर बहुत अधिक निर्भर होना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें दूर से काम करने, सीखने और दोस्तों/परिवार के संपर्क में रहने के लिये उनकी आवश्यकता होती है। इसलिये यदि आप अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को माहवार फीस का भुगतान करने के बाद भी इंटरनेट की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप अपने राउटर प्लेसमेंट को बदलकर इसे ठीक कर सकते हैं।

wi-fi सिग्नल केवल एक निश्चित दूरी तक ट्रेविल कर सकता है। यह तब और भी छोटा हो जाता है जब अधिक दीवारें बुक केस और अन्य सामग्री से गुजरना पड़ता है, यदि आपके फोन या टैबलेट पर Internet धीमा लगता है तो चैनल इंटरनेट के साथ-साथ अपने wi-fi सिग्नल की स्ट्रेंथ की जांच करें।

आपके वाई-फाई राउटर को सेट करने के लिए आमतौर पर आपके घर का केंद्र सबसे अच्छी जगह होती है, लेकिन हो सकता है कि यह सलाह हर घर के लिए सही न हो । आप किस जगह इंटरनेट का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं, इस पर भी निर्भर करता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राउटर को आपके घर के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के केंद्र के पास रखा जाना चाहिए। जहाँ भी आप सबसे तेज़ गति चाहते हैं, राउटर को उस स्थान के सेंटर में रखने का प्रयास करें।

राउटर में अपने सिग्नल को नीचे की ओर फैलाने की प्रवृत्ति होती है, इसलिए कवरेज बढ़ाने के लिए राउटर को जितना संभव हो उतना ऊंचा माउंट करना सबसे अच्छा है। इसे किसी ऊंचे बुकशेल्फ़ पर रखने की कोशिश करें या किसी दीवार पर लगाएं।

ये एंटेना सिग्नल को एक दिशा प्राप्त करने में मदद करते हैं। यदि राउटर पर दो या दो से अधिक एंटेना हैं, तो उन सभी को एक ही दिशा में न लगाएं। इसके विपरीत, उन्हें एक-दूसरे के परपेंडिकुलर रखें – एक को होरिजोंटल रूप से और दूसरे को वर्टिकली रखें।

