ICICI बैंक-प्लेबॉय और लोन फर्जीवाडे गिरोह का मददगार ICICI बैंक का सेल्समैन गिरफतार
ग्वालियर. प्लेबॉय की नौकरी और बैंक लोन दिलवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह ने ICICI बैंक के सेल्समैन से मिलकर फर्जीवाडा किया था। गैंग के सदस्यों ने एक बन्द खाते का उपयोग किया और इसी खाते से लोन पास करवाये। पूछताछ में खुलासा होने के बाद पुलिस ने सेल्समैन को भी गिरफतार कर लिया है। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि अलकापुरी स्थित ICICI बैंक की ब्रांच में एक शख्स ने अपना अकाउंट बन्द करा दिया। उसने अपनी चेक बुक और एटीएम भी बैंक में जमा करा दिया था। इस बात का पता जब गिरोह के सदस्यों को चला तो उन्होंने सेल्समैन के साथ मिलकर उस खाते को चालू करवा कर अपने फर्जीवाडे में उपयोग किया और साथ ही यह बात भी सामने आयी है कि यह गिरोह रिकवरी लोन के नाम पर भी लोगों को ठगती थी। रिकवरी लोन के नाम पर यह ग्राहकों को फोन करते और उन्हें धमकाते है कि आपका लोन क्लोज होने वाला है, फिर कहीं भी आपको लोन नहीं मिलेगा। उनसे कुछ पैसों में डील करते हैं। जब पैसा मिल जाता है तो रफूचक्कर हो जाते है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बताया कि खबर मिली थी कि सैनिक कॉलोनी बंशीराम मार्केट में फ्लैट नंबर 1-ए में ONLINE फ्रॉड का काम चल रहा है। उन्होंने तत्काल ASP क्राइम राजेश डंडौतिया को इस फर्जीवाडे का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौपी। DSP विजय भदौरिया ने क्राइम ब्रांच की टीम को मौके पर भेजा। सब कुछ कंफर्म कर टीम ने छापा मारा तो फ्लैट में काफी संख्या में फर्जी दस्तावेज मिले। मौके से गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। पुछताछ हुई तो खुलासा हुआ कि इन्होंने एक वेबसाइट “LACANTO’ खोल रखी है। उस वेबसाइट को देखकर जब बेरोजगार युवा जॉब के लिए एप्लाई करते हैं तो यह PLAY BOY (जिगोलो) बनने का ऑफर देते थे। यह भी लालच दिया जाता था कि इस काम में मजे के साथ पैसा भी काफी मिलेगा। बेरोजगार उनके झांसे मे आकर राजी हो जाते थे।
इसके बाद उनसे डॉक्यूमेंट, कमीशन, सेफ्टी किट के नाम पर रुपए हड़पे जाते थे। जब ठगी हो जाती थी तो नंबर को ब्लॉक कर दिया जाता था। ठगी के शिकार युवा शर्म के चलते पुलिस तक भी नहीं पहुंच पाते थे। क्राइम ब्रांच ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टर माइंड पंकज राजपूत निवासी मुरैना, सौरभ नवरविरया निवासी अंबाह मुरैना, अभिनव कुमार उर्फ गुलशन निवासी फैजाबाद यूपी के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 30 सिम कार्ड, 56 ATM कार्ड, 50 आधार कार्ड, 20 पेनकार्ड बरामद हुए हैं। गैंग ने प्ले बॉय की नौकरी का झांसा देकर देशभर के 1 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को अब तक ठगा है। इनके गवलियर के 2 बैंक खातों में 18 लाख रुपए की नकदी जमा होने का खुलासा हुआ है।

