Hyderpora Encounter पर महबूबा मुफ्ती ने उठाये सवाल, बोली एलजी माफी मांगें
श्रीनगर. (PDP) अध्यक्ष महबूबा मु्फ्ती (Mehbooba Mufti) ने जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) को Hyderpora Encounter पर माफी की मांग की है। महबूबा ने कहा है कि उन्हें न केवल माफी मांगी जानी चाहिये। बल्कि मुठभेड में शामिल लोगों को भी सजा मिलनी चाहिये।
विरोध मार्च निकाला महबूबा ने
Mehbooba Mufti ने रविवार को गुपकार रोड़ पर बने अपने फेयरव्यू आवास से राजभवन तक पार्टी कार्यकर्त्ताओं के विरोध मार्च किया। उन्होंने मांग की है कि मुठभेड़ में मारे गये जम्मू के रामवन निवासी आमिर मार्गे का शव परिवार को लौटाया जाये।
LG से की मांफी की मांग
महबूबा मु्फ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा है कि हेदरपोरा मुठभेड (Hyderpora Encounter) में निर्दोष लोग मारे गये हैं। चूंकि उपराज्यपाल एकीकृत कमान के प्रमुख हैं। इसलिये उन्हें मारे गये लोगों के परिजनों से माफी मांगनी चाहिये। इसके साथ ही उन पर आतंकवादी या हाइब्रिड आतंकवादी या आतंकवादियों के सहयोगी होने का धब्बा हटाना चाहिये। उन्हें आमिर काशव लौटा कर परिवार वालों को मुआवजा देना चाहिये और कश्मीर के लोगों से माफी मागनी चाहिये।

