Newsराजनीतिराज्य

DPS की 11 बसें अनफिट पाए जाने पर थाने में खड़ा कराया गया 

परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

ग्वालियर – बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूल बसों की फिटनेस की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। जिन स्कूलों की स्कूल बस में फिटनेस नहीं पाई जा रही है, उनके संचालन को प्रतिबंधित भी किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को अभियान के तहत DPS स्कूल की 11 बसों में फिटनेस एवं अन्य कमियां पाए जाने पर ट्रैफिक थाना मेला ग्राउण्ड में रखवाया गया है। अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी एवं DSP ट्रैफिक द्वारा बसों की जांच का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डीपीएस की 11 बसों में फिटनेस एवं अन्य कमियां पाए जाने पर थाने में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *