Uncategorized

CRPF है तो विजय सुनिश्चित है स्थापना समारोह में बोले अमित शाह

नीमच. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरूवार एमपी के नीमच में कहा है कि कहीं अशांति होती है और मुझे पता लगता है कि सीआरपीएफ तैनात है तो जीत का विश्वास रहता है, शाह ने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का देश से सफाया हो जायेगां। इसमें सीआरपीएफ जवानों की भी बडी भूमिका रहेगी। उन्होंने यह बातें सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इससे पहले अमित शाह ने शहीद स्थल पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। स्थापना समारोह में सीआरपीएफ की 8 टुकडि़या परेड में शामिल हुए। गृहमंत्री ने परेड़ की सलामी ली, शाह ने वीरता पदकों के लिये चयनित सीआरपीएफ जवानों को वीरता पदक वितरित किये। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए।
2264 जवानों ने दिया बलिदान
अमित शाह ने कहा है कि सीआरपीएफ की स्थापना से अभी तक 2264 जवानों ने अलग-अलग मोर्चो पर देश की सुरक्षा के लिये बलिदान दिया। उन सभी शहीदों के परिवार को मैं कहना चाहता हूं। अभी तक 2047 में सर्वोच्च बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसमें आपके परिवारजन के बलिदान का बड़ा योगदान है। सीआरपीएफ ने देश की एकता औरे अखण्डता बनाये रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब भी देश में कहीं भी अशांति होती है। गृहमंत्री होने के नाते मुझे पता चलता है कि सीआरपीएफ का जवान वहां मौजूद है तो मैं निश्चित होकर काम करता हूं। मुझे विश्वास है कि सीआरपीएफ है तो विजय सुनिश्चित है।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम की 3 तस्वीरें…

गृहमंत्री अमित शाह ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मंच पर पहुंचे।
गृहमंत्री अमित शाह ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मंच पर पहुंचे।
मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया भी मौजूद हैं।
मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया भी मौजूद हैं।
गृहमंत्री अमित शाह बुधवार रात को ही नीमच पहुंच गए थे।
गृहमंत्री अमित शाह बुधवार रात को ही नीमच पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *