Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

चंद्रनाथ हत्याकांड-CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड के 3 संदिग्ध पुलिस हिरासत में, UP के बलिया, बिहार के बक्सर से दबोचे शूटर

कोलकाता/लखनऊ. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर्सनल असिस्टेंट (पीए) चन्द्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बिहार, उत्तरप्रदेश से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को बंगाल ले जाया गया है। बंगाल सीआईडी ने बताया कि बिहारके बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य, जबकि यूपी के बलिया से राजसिंह का रविवार की रात को हिरासत में लिया गया था। इन्हें सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। राजसिंह शॉर्प शूटर बताया जा रहा है।


पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आने के 2 दिन के बाद 6 मई को 42 साल के चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना उत्तर 24 परगना जिले के माध्यमग्राम इलाके में हुई। हमलावर ने रथ की कार रूकवाकर कई राउंड गोलीबारी की थी। रथ को सीने और पे टमें 3 गोलियां लगी थी।
हमलावर के सुपारी किलर्स होने की आशंका
बंगाल पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद रथ की हत्या में सुपारी किलर्स के शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने कहा है कि शुरूआती जांच में संकेत मिले हैं कि रथ की हत्या प्लानिंग के तहत की गयी और इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल होने की संभावना है। पुलिस नेघटनास्थल से एक कार जब्त की थी। जिसमें रथ की स्कॉर्पियो का पीछा किया गया था। कार की नम्बर प्लेट फर्जी निकली। कार का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया था। इसके अलावा, हमले में 2 बाइक शामिल थी। इनमंें से एक बाइक भी घटनास्थल से लगभग 4 किमी दूर चाय की दुकान के पास मिली थी। उस पर भी फर्जी रजिस्ट्रेशन था, अभी तक दूसरी बाइक नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *