CM के सामने धक्का-मुक्की, फोटो खिंचाने की होड़
भोपाल. सीएम के साथ दिखने के लिए धक्का-मुक्की मुख्यमंत्री मोहन यादव के एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है। इसमें भाजपा नेता सीएम के साथ फोटो फ्रेम में आने की होड में धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे है। यह वीडियो उज्जैन के माधव कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का है। यहां सीएम मोहन यादव विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहे थे।

वीडियो में दिख रहा है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी अचानक तेजी से आगे बढते है। पहले वे सीएम के बगल में खडे भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेडा को पीछे करते है। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल को धकेलकर अपनी जगह बना लेते है। इसके बाद नेताओं के बीच कहा-सुनी होती नजर आती है। हालांकि सीएम मोहन यादव मुस्कुराते हुए उन्हें शांत रहने का इशारा करते है और मामला संभाल लेते है लेकिन नेताओं के बीच फोटो फ्रेम में आने की यह होड कैमरे में कैद हो गई। वहीं अब वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे चटकारे लेकर शेयर कर रहे है। कह रहे है कि सीएम के साथ फोटो में आने की होड में भाजपा नेताओं ने पार्टी विद डिफरेंस यानी भाजपा की ही किरकिरी करा दी।

