CM हाउस के पास टॉवर पर चढ़ा युवक, नगरनिगम की फायर ब्रिगेड ने नीचे उतारा
भोपाल. पॉलिटेक्निक कॉलोनी इलाके में कमल यादव 45, नामक युवक नशे की हालत में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। यह घटना मंगलवार की शाम लगभग 6.15 बजे बजे की है। युवक को टॉवर पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और नगर निगम को सूचना दी।
लगभग 15 मिनट तक युवक टॉवर चढ़ा रहा। मौके पर नगर निगम, पुलिस की टीमें पहुंची। श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार मौके पर भारी भीड जमा हो गयी थी। युवक नशे की हालत में था। उसे मेडीकल के लिये हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक बड़बड़ा रहा था कि उसे फेमस होना है। इसलिये वह टॉवर पर चढ़ा युवक बैरसिया का रहने वाला है। पास में ही मूंगफली का ठेला लगाता है।

