CM शिवराज पर धोखा देने का आरोप लगाकर आरक्षण पर OBC का प्रदेश बंद, ग्वालियर में मिला-जुला असर रहा
ग्वालियर. OBC आरक्षण को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाकर OBC महासभा ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। शनिवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ग्वालियर में मिला-जुला असर रहा है। सुबह-सुबह बाजार बंद रहे हैं। सुबह OBC महासभा के विभिन्न दलों ने रैलियां निकालकर दुकानों को बंद कराया। इस दौरार काफी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा पर रैलियों के निकलते ही दुकानों को शटर खुल गए। सड़कों पर सवारी वाहन भी आम दिनों की तुलना में दौड़ते हुए नजर आए हैं। पर OBC महासभा के जिलाध्यक्ष का दावा है कि उनका बंद शांतिपूर्ण था औ सफल रहा। OBC के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
हाल ही में OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। उसके बाद प्रदेश सरकार दावा कर रही है कि वह OBC के लिए हमेशा से काम करती आई है और उनके प्रयास से यह सब संभव हुआ है, लेकिन इस मामले में OBC महासभा के ग्वालियर जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाह ने बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि 50 प्रतिशत में ही OBC को आरक्षण देना है। एससी, एसटी का आरक्षण मिलाकर 36 प्रतिशत होता है। उसके बाद OBC के लिए 14 प्रतिशत ही बचा। इसमें प्रदेश सरकार ने क्या किया यह तो पहले ही मिल रहा था। हमारी जनसख्या बाहुल्य के आधार पर आरक्षण होना चाहिए। प्रदेश सरकार के विरोध और अपना हक पाने के लिए OBC महासभा ने 21 मई को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। शनिवार सुबह से शहर में OBC के विभिन्न दलों की रैलियों ने बाजार बंद कराने शुरू किए। करीब 10 बजे तक बाजार बंद रहे।
सुबह बंद, दोपहर में खुला बाजार
शनिवार सुबह जब रैलियां निकल रही थीं तो दुकानदारों ने दुकाने बंद रखीं। बाजार में किसी ने दुकाने खोलीं जो रैली में शामिल लोगों ने दुकानों को बंद करा दिया। रैलियों के गुजरते ही बाजार खुलना शुरू हो गए। 11 बजे के बाद बाजारों में दुकाने खुलना शुरू हो गईं। सड़कों पर आम दिनों की तरह की ट्रैफिक नजर आया। सवारी वाहन भी रफ्तार पकड़ते नजर आए हैं।

