LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

CM के काफिले की कार से टकराया ऑटो, 3 लोग घायल

सारंगपुर. राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले के वाहन से एक ऑटो टकरा गया। जिसमें ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे को कलेक्टर और एसपी सारंगपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है। दरअसल, रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव शाजापुर जाने के लिए भोपाल से कार से निकले थे। उनके काफिले में पीछे चल रहा एक वाहन राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर एक ऑटो टकरा गया।
ऑटो में सवार था ऑटो चालक का परिवार
ऑटो में ऑटो चालक आरिफ, उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। घटना में महिला और एक बच्चे को मामूली खरोच आई। जबकि आमीन पिता आरिफ उम्र 13 की कमर और पैर में चोट आई है। घटना के बाद बच्चे को प्रभारी कलेक्टर महिप किशोर तेजस्वी और एसपी आदित्य मिश्रा सारंगपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मामूली चोट आने की जानकारी दी। घटना के दौरान एसपी आदित्य मिश्रा और प्रभारी कलेक्टर भी CM काफिले का फॉलो कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *