LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार देर शाम फायरिंग की कोशिश की गई है। अधिकारियों के मुताबिक अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि जब फारूक अब्दुल्ला शादी से जा रहे थे तभी हमलावर कमल सिंह जम्वाल ने पीछे से आकर अब्दुल्ला पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचा लिया और हमलावर को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी सुरक्षित
अधिकारियों ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी सुरक्षित हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद डिप्टी मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा-पुलिस से पूछना चाहिए कि रॉयल पार्क में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। वहां लोकल पुलिस से कोई नहीं था। यह बहुत बड़ी सिक्योरिटी चूक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *