CDS बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, देखिये दर्दनाक तस्वीरें
तमिलनाडु. नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को बड़ी दुर्घटना सामने आयी है। इस हादसे में भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Indian Air Force Helicopter Crashes) हो गया है। हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत (CDS Bipin Rawat) सहित सेना के कई सीनियर ऑफिसर सवार थे। वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये जा रहे थे। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने ट्वीट कर इस बात जानकारी दी।

हैलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद लगी जबरदस्त आग
यह दुर्घटना घने कोहरे के बीच नंजप्पनचथिराम इलाके में हुआ और प्रारंभिक दृश्यों में हेलीकॉप्टर में आग की लपटें उठते हुए देखी गयी। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गयी और पूरे इलाके में धुंध छा गयी। हेलीकॉप्टर जिस क्षेत्र में गिरा है। वह जंगल का क्षेत्र है।
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया, इंडियन एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया है। जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे। हादसे की वजहों का पता लगाने के लिये जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया

केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) तमिलनाडु के नीलगिरी में सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी संसद में देंगे।
भारतीय वायुसेना ने दिये जांच के आदेश

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने ट्वीट कर बताया, इंडियन एयरफोर्स Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें सीडीएम जनरल बिपिन रावत सवार थे। हादसे की वजहों का पता लगाने के लिये जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
भारतीय वायुसेना ने दिये जांच के आदेश
जानकारी के अनुसार वायुसेना के इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) सहित सेना के 14 ऑफिसर सवार थे। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद सीडीएस जनरल बिपिन रावत ठीक है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 5 बॉडी रिकवर की गयी है।


