राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

मुरार नदी में साफ पानी दोनों पेड़ों से तैयार होगा मॉर्निंग वॉक ट्रैक

ग्वालियर. मुरार नदी में साफ बहने से नदी जिन्दा हो उठी है। उसका 40 वर्ष पुराना वैभव एक किमी के दायरे में दिखाई देने लगा है। यह सब 2 माह पहले शहरवासियों के श्रमदान के चलते दिखाई दे रहा है। मुरार नदी का काम ठीक ढंग से किया जा सके। इसके लिये पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल अपनी टीम के साथ मौके पर खड़े दिखाई देते है। एक किलोमीटर के एरिया में नदी के दोनों ओर मिट्टी की कच्ची सड़क बनाई गयी है। नदी दोनों तरफ के किनारों पर एक हजार पौधे लगाये है। आने वाले समय में सिरोल की ओर अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाये। मैली मुरार नदी की सफाई के लिये पूर्व विधायक की पहल पर चलाये गये श्रमदान कार्यक्रम में हर वर्ग के लोगों ने चढ़चढकर भागीदार की है। उनका कहना है कि सिरोल रोड की पुलिया पर दोनों तरफ लगाई गयी है। इससे पॉथीलिन आदि को रोका जा रहा है। नदी को सुरक्षित बनाये रखने के लिये तार फैंसिग कर गेट लगाया है।

साफ पानी रमौआ बांध की ओर से आ रहा है
रमौआ बांध से साफ पानी नदी में बहता आ रहा है। यहां अधिक बसाहट नहीं होने से मर्सी होम तक पानी साफ रहता है। सिरोल के आसपास कॉलोनी का पानी इसमें मिल जाता है। उसे रोकने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। यहां के बाद नदी अपने स्वरूप में श्रमदान करने वालों की वजह से दिखाई दे रहे है। अब तो लोग नदी को देखने के लिये भी आ रहे हैं।
नदी को जानें- कहां से निकली है और कहां जाती है
मुरार नदी वैशाली की सहायक नदी कही जाती है। इसका उद्गगम सातऊं की पहाड़ियों से होता है। ये मुरार छावनी के उत्तर ​पश्चिम दिशा में बहती है। नदी पर 3 बांध हैं। पहला कछाई नौनेरा गांव की सीमा पर, दूसरा जडे़रूआ गांव में और तीसरा बांध गुठीना गांव में है।
नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़ा
केंद्र सरकार के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत मुरार नदी में जीर्णोद्वार का काम शुरू हुआ है। यह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। रमौआ और जड़ेरूआ बांध तक नदी के दोनों तरफ सड़क, घाट, दीवार आदि बनाए जाएंगे। इस पर 26 करोड़ रुपए की राशि खर्च हो रही है।
हमारा प्रयास है ग्रीन कॉरिडोर बने
पूर्व विधायक ने कहा है कि सरकारी जमीन पर रखे पत्थर और कचरे को हटा कर दोनों ओर पेड़ लगाये गये है। पहले जलस्तर 8 से 10 फीट था अब नदी के आसपास महज 1 से 2 फीट तक है। अगले साल तक नदी के दोनों मॉर्निंग वॉक ट्रैक बनकर तैयार हो जायेगां और पेड भी बड़े हों जायेंगे। सरकारी जमीन लगभग 18सौ मीटर के आसपास है।
मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक

 

Newsराजनीतिराज्य

विक्की फैक्ट्री तिराहे पर चैकिंग प्वॉइंट लगाकर की गई दुग्ध वाहनों की जाँच

चलित खाद्य प्रयोगशाला से कराई जांच और राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जाँच कराने नमूने लिए
ग्वालियर – खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये चलाई जा रही मुहिम दीपावली त्यौहार के बाद भी उसी गति से जारी है। इस क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने विक्की फैक्ट्री तिराहा पर चैकिंग प्वॉइंट लगाकर दूध व दूध से बने पदार्थों का परिवहन कर रहे वाहनों की चैकिंग की। साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से दूध की गुणवत्ता, फैट्स व एस एन एफ मानकों की बारीकी से जाँच कराई।
विक्की फैक्ट्री तिराहे पर लगाए गए चैकिंग प्वॉइंट से गुजर रहे दुग्ध वाहन जाँच के लिये रोके गए। जाँच के दौरान पुष्पेंन्द्र बघेल निवासी खेरवाया, शिवसिंह लोधी निवासी ग्राम बस्तरी, विनोद भान निवासी सिकरौदा, योगेश बघेल निवासी ग्राम रूबर एवं धर्मवीर यादव निवासी बस्तरी के दुग्ध वाहन का दूध एस एन एफ मानक के अनुरूप न पाए जाने पर दूध के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जाँच के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग की राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में भेजा जायेगा।
चैकिंग प्वॉइंट पर कार्रवाई के लिये तैनात रही टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, राजेश गुप्ता, बृजेश शिरोमणि, गोविन्द नारायण, सतीश धाकड, दिनेश सिंह निम व सतीश शर्मा एवं पुलिस बल शामिल रहा।

Newsराजनीतिराज्य

रेप के आरोपी का एनकाउंटर में पैर में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार, 10 वर्षीय से किया था दुष्कर्म

गुना. म्याना इलाके में 10 वर्षीय बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। केदारनाथ के जंगल में रविवार की शाम लगभग 7 बजे एनकाउंटर हुआ है। आरोपी का नाम मुकेश 40, पिता नंदा जाटव है। वह बमोरी थाना क्षेत्र के गढ़ला उजारी गांव का रहने वाला है। एनकाउंटर के बाद पुलिस आरोपी को अस्पताल ले गयी। जहां उसका मेडीकल करवाया गया।
आपको बता दें कि बुधवार की रात म्याना थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप की वारदात हुई थी। बच्ची जंगल में बेसुध मिली थी और उसके शरीर पर कपड़ा भी नहीं था।
शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी के पैर में लगी गोली
संजीव सिन्हा ने बताया कि 7.30 बजे एनकाउंटर हुआ है। आरोपी ने पुलिस पर 2 राउंड फायर किये थे और इसके बाद पुलिस ने आत्म सुरक्षा के लिये फायर किया तो आरोपी के घुटने में चोट आयी है। इसको तत्काल मेडीकल इमरजेंसी में हॉस्पिटल में लाया गया। फिलहाल वह भर्ती है। जिस समय 6 नवम्बर को घटना घटित हुई थी। उस वक्त इसका फोटोग्राफ निकलवाया गया। हमारे पास कई अन्य संदेहियों के भी फोटोग्राफ्स थे। इन्हीं मे ंइसकी पहचान हो गयी। इसे पकड़ने के लिये आईजी ने 25 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की गयी थी। रविवार की शाम को हुई मुठभेड में पुलिस की दो टीमें थी। हर टीम में लगभग 7-7 सदस्य शामिल थे।

जंगल में बेसुध मिली थी 10 साल की बच्ची

बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ मक्का बेचने और गेहूं पिसवाने के लिए बाजार गई थी। फसल बेचने के बाद एक दुकान से उसने गेहूं पिसवाए। इसके बाद दोनों अपने घर वापस लौट रहीं थी। इसी दौरान बीच रास्ते में उसे एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने बच्ची की मां से कहा कि दुकानदार ने तुम्हें 100 रुपए कम लौटाए हैं। इसमें 100 रुपए कम हैं, तो तुम चलो या बच्ची को भेज दो, पैसे दिलवा देता हूं।अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर बच्ची की मां ने उसके साथ अपनी बच्ची को पैसे लाने भेज दिया। वह व्यक्ति बाइक से बच्ची को ले गया। बाजार में दुकान पर न रोककर वह बच्ची को जंगल में ले गया। वहां इसके साथ रेप किया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो पिता ने अपने कुछ परिचितों को बुलाया और बच्ची की तलाश की। लगभग दो घंटे तलाश करने के बाद बच्ची उमरी क्षेत्र में जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।मौके से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। SDOP विवेक अष्ठाना ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे सिरसी थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग के साथ में दुष्कर्म की घटना हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल म्याना थाना इलाके का निकला, तो म्याना पुलिस को भी सूचना दी गई। बच्ची को डायल 100 के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया। बच्ची को भोपाल रेफर कर दिया गया था, जहां बच्ची का ऑपरेशन भी हुआ।

9 दिन पहले भी दूसरी बच्ची से की थी रेप की कोशिश

आरोपी मुकेश ने इससे पहले एक नवंबर को 10 साल की ही एक दूसरी बच्ची से रेप की कोशिश की थी। ये घटना सिरसी इलाके में हुई थी। इस मामले में वह फरार चल रहा था। इस बीच उसने बुधवार को म्याना इलाके में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात कर डाली।

Newsराजनीतिराज्य

लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए एसआई सुरेन्द्र यादव किया गिरफ्तार

मुरैना. लोकायुक्त पुलिस ने मुरैना की कोतवाली थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्रसिंह यादव को 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रविवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने संदीप गुर्जर नामक एक युवक के नाना तथा मामा के खिलाफ एक केस में 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रविवार की दोपहर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
संदीप गुर्जर नाम के एक युवक के नाना और मां के खिलाफ एक अपराध मुरैना की कोतवाली थाने में चल रही थी। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी होनी थी। मामला एक जगह की फर्जी रजिस्ट्री को लेकर था। उसमें नामान्तरण भी निरस्त हो चुका था। संदीप गुर्जर ने बताया है कि इस मामले में तहसीलदार सुन नहीं रहे थे। उनके द्वारा मामा तथा चाचा के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर दिया गया था। पुलिस चाचा को पकड़़ कर ले आयी थी। उन्हीं को छोड़ने के एवज में ढाई हजार रूपये एसआई सुरेन्द्रसिंह यादव ने लिये थे तथा उसके बाद उसे छोड़ दिया था।
लोकायुक्त पुलिस बोली
लोकायुक्त डीएसपी विनोदसिंह कुशवाह ने कहा है कि संदीप गुर्जर ने 8 नवम्बर को लोकायुक्त कार्यालय में आकर पूरी बात बताई थी। उसके आधार पर एसआई सुरेन्द्रसिंह यादव को 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

Newsराजनीतिराज्य

जसवंत सिंह की हत्या कनाड़ा गैंगस्टर ने कराई, पंजाब पुलिस ने दबोचे 2 आरोपी

ग्वालियर. पंजाब की फरीदकोट्र पुलिस ने 7 नवम्बर को डबरा में सरकार जसवंत सिंह गिल को गोली मारने वाले शॉर्प शूटरों को हिरासत में ले लिया है। आरोपित फरीदकोर्ट के गुरूप्रीत सिंह हरिनाऊ की हत्या में शामिल था। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने यह बात इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। मृतक जसवतसिंह गिल के स्वजनों ने भी सुपारी देकर उसकी हत्या करने की बात की थी। आरोपितों ने जसवंतसिंह गिल की हत्या कनाडा में निवासरत गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला के इ शारे पर की गयी है। हत्या के मामले में सजा काट रहे डबरा के जसवंतसिंह गिल की 2 शूटरों ने 7 नवम्बर की शाम गोली मार कर हत्या कर दी थी। जसवंतसिंह पैरोल पर जेल से बाहर आये थे।
डीजीपी ने एक्स पोस्ट की जानकारी
हत्या के बाद से पुलिस आरोपितों को ढूंढ रही थी, हालांकि स्वजनों ने सुपारी देकर हत्या कराने की बात कहीं थी। लेकिन आरोपितों का पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन रविवार को इंटरनेट एक्स पर आरोपितों को पकड़ने की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी ने पोस्ट की थी। उनके अनुसार आरोपितों को खरड के पास से दबोचा गया था। आरोपितों ने फरीदकोट्र में पहले हत्या की थी औरे फिर डबरा में हत्या की। अपराध करने के बाद दोनों संदिग्ध पंजाब लौट आये और उन्हें जहां खरड़ के पास पर पंजाब पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी से राज्य में एक और संभावित हत्या टल गयी है।
शॉर्प शूटरों से मिली 9एमएम की पिस्टल
बदमाशों के कब्जे से 2 अत्याधुनिक पिस्टल 9एमएम की पिस्टल भी बराम की गयी है। 8 नवम्बर को अवैध हथियार की तस्करी के नेटवर्क को एक बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलीजेंसी (सीआई) अमृतसर के कर्मियों ने पुर्तगाल स्थित गैंगस्टर मनप्रीत उर्फ मन्नू घनशामपुरिया के 2 गुर्गो को गिरफ्तार किया गया है जिसमें अमेरिका के प्रमुख अपराधियों बलविंदर सिंह और प्रभदीप सिंह के साथ उनके संबंधों का पता चला है।
जसवंत के ससुर बोले, उनके साले ने ही दी सुपारी
जसवंत की हत्या के बाद उसके घर में मातम पसरा है। घर के बाहर 2 पुलिसकर्मी तैनात हैं। रिश्तेदार सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। ससुर जगतार सिंह ने बताया- जेल में जसवंत कम्पाउंडर का काम करता था। वह भला आदमी था लेकिन पुरानी दुश्मनी के चलते उसके मामा ससुर ने उसकी हत्या करा दी।जगतार ने कहा, ‘जसवंत ने 8 साल पहले मेरे साले राजविंदर के बेटे सुखविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राजविंदर और उसकी पत्नी बलविंदर पर भी गोलियां चलाई थीं लेकिन दोनों बच गए। इस घटना के बाद जसवंत 9 महीने तक फरार रहा। साल 2016 के दिसंबर में उसने सरेंडर किया।

Newsराजनीतिराज्य

शिक्षक का अनूठा प्रयास, पाठशाला को मंदिर की तरह पवित्र रखने के लिये तम्बाकू, गुटखा धूम्रपान के खिलाफ छेड़ा अभियान

भिंड . आलमपुर कस्बे के सरकारी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सुरेश माहौर ने अपने स्कूल परिसर में तंबाकूए गुटकाए बीड़ी और सिगरेट के सेवन के खिलाफ एक अनोखा गांधीवादी अभियान शुरू किया है। छात्रों पर नकारात्मक प्रभाव रोकने के लिए शिक्षक सुरेश माहौर ने इस अभियान की शुरुआत रविवारए 10 नवंबर से कीए सुबह 7 बजे से लेकर 9.30 बजे तक मौन व्रत रखा।
अभियान की जानकारी देते हुए सुरेश माहौर ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने स्कूल में शिक्षकों द्वारा छात्रों के सामने तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की है। शिक्षक ने स्पष्ट किया कि यह व्यवहार छात्रों के लिए अनुचित उदाहरण प्रस्तुत करता है और इससे उनकी मानसिकता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस पत्र की एक.एक कॉपी शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जैसे कि जिला शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, बीईओ, और स्कूल प्राचार्य को भी भेजी गई है। पत्र में माहौर ने छात्रों के समक्ष धूम्रपान और तंबाकू सेवन के विरुद्ध मौन व्रत रखने का निर्णय लिया है ताकि इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Newsराजनीतिराज्य

3 degree torture case-प्लास से खाल नोंची और पेशाब पिलाई, दीपक शिवहरे ने न्यायालय में बताई बर्बरता की कहानी

ग्वालियर. पिछले दिनों सुर्खियों में रहे ऑटो चालक के साथ मारपीट और पेशाब पिलाये जाने के मामले में शुक्रवार को न्यायालय में पीडि़त के बयान दर्ज किये गये और इसके साथ ही आरोपित पुलिस अधिकारियों को अपने पक्ष रखने के अधिकार को भी समाप्त कर दिया गया। पीडि़त दीपक शिवहरे ने जिला न्यायालय में पेश होकर न्यायालय को स्पष्ट रूप से बताया कि तत्कालीन टीआई पड़ाव इला टंडन और संजय यादव ने उसी बुरी तरह से मारपीट की गयी थीं
इसके बाद पुलिसकर्मी संजय यादव उसे लेकर क्राइम ब्रांच थाना अजय पंवार के पास पहुंचा और वहां अजय पवार ने उसे उल्टा टांग कर चक्की के पट्टे से पीटा और जबरन पेशाब पिलाई और प्लास से उसकी खाल भी खींची गयी। इस मारपीट में उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया। न्यायालय ने पीडि़त के बयान सुनने के बाद मामले को अगली सुनवाई पर 27 नवम्बर का तय कर दिया है।
आपको बता दें कि पिछली 17 जून को पड़ाव स्थित स्टेशन बजरिया में बस स्टेण्ड तिराहे पर भिण्ड के सराफा व्यापारी अमन बंसल की कार से 15 लाख रूपये के गहने चोरी हुए थे। इसमें एक ई-रिक्शा ड्रायवर पर शक था। इसका नाम दीपक है। उसे पुलिस ने सड़क हादसे के बहाने थाने बुलाया और इसके बाद थाने के अन्दर पहले पड़ाव पुलिस ने मारपीट की। फिर क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दिया गया।
पुलिस ने पहले तो दीपक को धमकाकर मामले को दबाने का प्रयास किया। जब मामला बाहर आ गया तो अब दीपक ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत और पुलिस के खिलाफ परिवाद लगाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने का निर्णय लिया। अब इस मामले में तत्कालीन पड़ाव थाना टीआई इला टंडन, पुलिसकर्मी संजय यादव, क्राइम ब्रांच टीआई अजय पंवार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ परिवाद दायर किया है।

Newsराजनीतिराज्य

BSF एकादमी में बुनियादी कोर्स 47 का परेड समारोह, 55 तकनीकी डॉक्टर और अधिकारी हुए शामिल, दिलाई गयी शपथ

डबरा. सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में शनिवार को तकनीकी अधिकारियों के बुनियादी कोर्स 47 की दीक्षांत परेड समारोह लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह सुबह 9 बजे समारोह शुरू हुआ। 55 तकनीकी अधिकारियों जिसमें 44 पुरूष और 11 महिला अधिकारी शामिल है। उन्हें शपथ दिलाई गयी।
सीमा सुरक्षा बल अकादमी के अपर महानिदेशक मुख्य अतिथि सेवांग नामग्याल के समक्ष शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया। परेड की शुरूआत मार्कर के परेड ग्राउंड पर आने के साथ शुरू हुआ। परेड ने पहले वरिष्ठ डीएस प्रदीप त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी और नारायण चंद, उप महानिरीक्षक कमाण्डर, अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र और सीमा सुरक्षा बल अकादमी को सलामी दी। सबसे पहले शहीद स्मारक अजेय प्रहरी पर शहीदों को पुष्प् चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके बाद मुख्य परेड का निरीक्षण किया।
परेड कमाण्डर प्रशिक्षु अधिकारी डॉ. रश्मि ने मुख्य अतिथि को परेड की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी प्रशिक्षु डॉक्टरों ने राष्ट्रीय ध्वज और बीएसएफ ध्वज के तले देश के संविधान के प्रति एकता अखंडता व संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपने आपकों को समर्पित करते की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने कहा- आपका स्मार्ट टर्न आउट व जोश भरी परेड अकादमी में प्राप्त आपके उच्च दर्जे के प्रशिक्षण एवं आत्मविश्वास को दर्शाता है। आज से आप देश सेवा के लिए समर्पित हो गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान ड्रिल, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, बिना हथियार लड़ने की कला, आपदा प्रबंधन और मैप रीडिंग सहित अन्य का ज्ञान दिया गया है। इसी तरह बल के चिकित्सीय प्रबंधन, व्यक्तित्व निखार, बौद्धिक चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता पर भी विशेष ध्यान दिया है।

Newsराजनीतिराज्य

प्रदूषण का कारण बन रहे ईंट भट्टे हटवाने की कार्रवाई जारी 

मऊ जमाहर क्षेत्र में भट्टा संचालकों ने स्वत: ही ईंट भट्टे हटाने की कार्रवाई शुरू की 
ग्वालियर शहर के पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने का कारण बन रहे अवैध ईंट भट्टों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा शहर की सीमा में स्थित मऊ, जमाहर एवं सिंहपुर तालाब इत्यादि क्षेत्र में स्थित ईंट भट्टों को हटाने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों के बाद ईंट भट्टा संचालकों द्वारा स्वत: ही ईंट भट्टे हटाने (डिसमेंटल) करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि नगर निगम सीमा में स्थित ग्राम मऊ, जमाहर में ईंट भट्टे हटाने की कार्रवाई जारी है। स्वत: ही ईंट भट्टे हटाने के लिये भट्टा संचालकों ने शपथ पत्र भी खनिज विभाग को सौंपे हैं।
Newsराजनीतिराज्य

रेत के अवैध परिवहन में लिप्त पाँच ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त

ग्वालियर – खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस क्रम में शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने भितरवार तहसील के ग्राम बागवई, साखनी व करियावटी क्षेत्र से रेत से भरे 5 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखवाए गए।
आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में गई टीम में सहायक खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव एवं पुलिस बल शामिल था।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel