Newsराजनीतिराज्य

प्रदूषण का कारण बन रहे ईंट भट्टे हटवाने की कार्रवाई जारी 

मऊ जमाहर क्षेत्र में भट्टा संचालकों ने स्वत: ही ईंट भट्टे हटाने की कार्रवाई शुरू की 
ग्वालियर शहर के पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने का कारण बन रहे अवैध ईंट भट्टों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा शहर की सीमा में स्थित मऊ, जमाहर एवं सिंहपुर तालाब इत्यादि क्षेत्र में स्थित ईंट भट्टों को हटाने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों के बाद ईंट भट्टा संचालकों द्वारा स्वत: ही ईंट भट्टे हटाने (डिसमेंटल) करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि नगर निगम सीमा में स्थित ग्राम मऊ, जमाहर में ईंट भट्टे हटाने की कार्रवाई जारी है। स्वत: ही ईंट भट्टे हटाने के लिये भट्टा संचालकों ने शपथ पत्र भी खनिज विभाग को सौंपे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming