राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

जिस जगह हुआ था एक्सीडेंट वहीं पर हो रही है बसों की चैकिंग, 15 बसों में नहीं मिले फायर एक्टिंग्विशर, इमरजेंसी विंडों नट-बोल्ट से बंद थी

गुना. यातायात पुलिस टीम ने गुना-आरोन पर स्थानीय बसों की चैकिंग की। इस बीच 15 बसों में न तो आग बुझाने के लिये अग्निशमन यंत्र पाये गये और ना ही यात्रियों के प्राथमिक उपचार के लिये फर्स्ट एड किट मिली। इस बीच बसों पवर 36 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। चैकिंग गुना-आरोन रोड़ पर एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉर्ट पॉइंट सेमरी घाटी पर लगाई गयी है।
टीआई टैफिक अजयप्रताप सिंह कुशवाह ने बताया कि बसों के भीतर इमरजेंसी विण्डो चेक किये तो वहां सीटे लगी मिली। किसी बस में इमरजेंसी विण्डो को नट-बोल्ट से कसा हुआ था। बेल्डिंग से फिक्स किया मिला। ड्रायवर और कंडक्टर भी यूनिफॉर्म में नहीं मिले। टीआई के अनुसार लापरवाही करने वालों को सख्त चेतावनी दी गयी है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिये यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करें, दोबारा कमी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
10 महीने पहले हुआ था हादसा
जिस जगह आज चेकिंग की गई करीब 10 महीने पूर्व ही इसी स्पॉट पर खतरनाक बस दुर्घटना हुई थी, जिसमें बस में सवार तेरह यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी।

Newsराजनीतिराज्य

गोबर गैस प्लांट की ट्रायल शुरू 15 दिनों बाद मिलने मिलेगी CNG

ग्वालियर – नगर निगम की आदर्श गौशाला में बनाए गए बायो कंप्रेस्ड CNG प्लांट का ट्रायल प्रारंभ हो चुका है। 15 दिनों बाद सीएनजी उत्पादन होना प्रारंभ होने की उम्मीद की जा रही है। गौशाला में CNG बनने से एक ओर जहां गौशाला स्वावलंबी होगी वहीं दूसरी ओर इससे प्राकृतिक खेती को भी बढावा मिलेगा। क्योंकि बायो CNG प्लांट से निकलने वाली गोबर खाद का उपयोग किसान अपने खेतों में खेती के लिए कर सकेंगे।
2 अक्टूबर को नगर निगम की आदर्श गौशाला में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से बनाए गए बायो कंप्रेस्ड सीएनजी प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली रूप से शुभारंभ किया था। इसके बाद नगर निगम और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा इस सीएनजी प्लांट का ट्रायल प्रारंभ किया गया है। 15 दिनों तक लगातार इस प्लांट का ट्रायल चलाया जाएगा। इस दौरान इसके अंदर बायो सीएनजी गैस बनना प्रारंभ हो जाएगी।
यह होगा लाभ
-प्रदेश की सर्वप्रथम गौशाला जहां बायो सीएनजी प्लांट के लगाए जाने से हर दिन 2000 किलो सीएनजी गैस का होगा उत्पादन
– 5 एकड क्षेत्रफल में लगाया गया है प्लांट
– 100 टन गीला कचरा जिसमें गोबर और सब्जी इत्यादि शामिल है, प्रतिदिन इनका होगा निस्तारण
– 25 टन प्रतिदिन मिलेगा जैविक खाद
– प्लांट से हर वर्ष होगी 6 करोड की आय
– बायो सीएनजी गैस से वाहन चलने पर पर्यावरण बनेगा स्वच्छ
– लगभग 10000 गायों की होगी उचित देखरेख
– गोबर का होगा उचित प्रसंस्करण एवं निस्तारण
– नालियों में गोबर जमा होने से मिलेगी मुक्ति
– सब्जी मण्डी एवं आमजनों के घरों से निकलने वाले गीले कचरे का होगा निस्तारण
-जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन
– किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगा खाद
– गौशाला स्वावलंबन में होगा सहयोग
शहर में सीवर एवं नालियों के जाम होने से मिलेगी निजात
नगर निगम द्वारा शहर में डेयरी संचालकों की डेयरियों से गोबर एकत्रित कर उसका उपयोग सीएनजी गैस बनाने में किया जाएगा। इसके कारण डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर को बनाने का सिलसिला खत्म होगा इससे नालियां और सीवर लाइनों के जाम होने से मुक्ति मिल जाएगी। इसका सीधा असर आमजनों के स्वास्थ्य, स्वच्छता पर देखने को मिलेगा।

Newsराजनीतिराज्य

जनसुविधा को ध्यान में रखकर तैयार करें प्रशासनिक इकाईयों में परिवर्तन के प्रस्ताव – मनोज श्रीवास्तव

ग्वालियर जनसुविधा व प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा वर्तमान संभाग, जिला, तहसील एवं विकासखंड जैसी प्रशासनिक इकाईयों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। इसके लिये शासन द्वारा “मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग” का गठन किया है। सभी जिला कलेक्टर भौगोलिक परिस्थितियों एवं जन अपेक्षाओं के आधार पर प्रशासनिक इकाई में परिवर्तन के लिये प्रस्ताव तैयार करें। इसमें जनप्रतिनिधियों, आम जनता, अभिभाषक, स्वयंसेवी व सामाजिक कार्यकर्ता इत्यादि की राय भी ली जाए। यह बात मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त  अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने ग्वालियर – चंबल संभाग के सभी जिला कलेक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कही।
मध्यप्रदेश में 68 साल में पहली बार इस तरह से प्रशासनिक इकाईयों का युक्तियुक्तिकरण करने की पहल हुई है। प्रस्ताव तैयार करते समय भौगोलिक स्थिति व क्षेत्र की ऐतिहासिकता का विशेष ध्यान रखा जाए। अनुविभाग (उपखंड) के गठन व पुनर्गठन के लिये भी सुझाव दिए जाएँ। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि लोक एवं तंत्र की भौगोलिक दूरी कम करना युक्तियुक्तिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता के नियमों का पालन करते हुए प्रस्ताव को अंतिम रूप दें। परिवर्तन में ग्राम पंचायत यूनिट मानी जाए।
परिसीमन से प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का कोई संबंध नहीं 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह भी स्पष्ट किया कि लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र के लिये होने वाले परिसीमन से मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का कोई संबंध नहीं है। परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह अलग होती है और उसे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत भारत सरकार के नोटिफिकेशन द्वारा किया जाता है। मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का गठन राज्य शासन ने केवल प्रशासनिक इकाईयों के पुनर्गठन के उद्देश्य से किया है। आयोग द्वारा अपनी अनुशंसायें राज्य शासन को प्रस्तुत की जायेंगीं। जिसमें शासन निर्णय लेगा।
Newsराजनीतिराज्य

संयुक्त दलों ने छापामार कार्रवाई कर डबरा व मोहना की मिठाई दुकानों से लिए नमूने

ग्वालियर – दीवाली त्यौहार को ध्यान में रखकर जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ग्वालियर शहर सहित दूर-दराजबके क्षेत्रों तक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में रविवार को जिला प्रशासन व खाद्य सुरक्षा प्रशासन के संयुक्त दलों ने डबरा व मोहना में छापामार कार्रवाई कर मिठाई एवं खान-पान की दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये। सभी नमूनों की जाँच राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल में कराई जाएगी।
संयुक्त टीम ने डबरा में जोधपुर मिष्ठान भण्डार से मावा बर्फी, खजूर बर्फी, मिल्क केक, आटा के लड्डू, बेसन लड्डू और फूड कलर के नमूने लिए। इसी तरह फर्म लख्मीचन्द्र पूरनचन्द्र मिष्ठान भण्डार से मलाई बर्फी, फूड कलर और बेकिंग पाउडर और राजू मिष्ठान भण्डार से बेसन लड्डू, बूंदी के लड्डू, बर्फी व गुलाब जामुन के नमूने लिये।
एक सूचना पर तहसीलदार डबरा विनीत गोयल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम माहौर धर्मशाला पर पहुँची। इस परिसर में त्यौहार पर बिक्री के लिये बर्फी, लड्डू और सोनपपडी मिठाईयों का निर्माण कार्य किया जा रहा था। कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ करने पर इसका मालिक राजेन्द्र मांडिल को बताया। जिनकी मैन रोड सुभाषगंज डबरा पर राजू मिष्ठान भण्डार के नाम से दुकान है।मौके पर मिठाई मालिक राजेन्द्र मांडिल को बुलाया गया। फर्म परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया जिस पर मिठाई मालिक को नोटिस दिया गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बृजेश कुमार शिरोमणि ने मावा, मावा बर्फी, और सोन पपडी के नमूने यहाँ से लिए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, राजेश गुप्ता, दिनेश सिंह निम व निरूपमा शर्मा ने मोहना स्थित अग्रवाल मिष्ठान भण्डार से गुजिया और बेसन के लड्डू, बैष्णो मिष्ठान भण्डार से दूध व मावा एवं चौबे जी गुजिया वाले से बेसन के लड्डू व नमकीन के नमूने लिए।

Newsराजनीतिराज्य

लखनऊ थाने में मोहित की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार चतुर्वेदी हटाये गये

लखनऊ. उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाने में मोहित पांडे नामक युवक की हत्या के मामले में अब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। थाने के इंस्पेक्टर अश्विनीकुमार चतुर्वेदी को हटा दिया गया है। अब सब इंस्पेक्टर भरत पाठक को थाने का चार्ज दिया गया है।
इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी हटाये गये
इंस्पेक्टर अश्विनीकुमार चतुर्वेदी के खिलाफ यह कार्यवाही चिनहट थाने में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुई है। इंस्पेक्टर अश्विनीकुमार चतुर्वेदी के खिलाफ मोहित पांडे की हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Newsराजनीतिराज्य

पुलिस द्वारा त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन एवं CCTV से भी निगरानी की जाएगी

ग्वालियर । आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन पर जिले में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए थाना प्रभारियों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों व बाजारों में पैदल भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों व बाजारों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
महाराज बाड़ा, सराफा, दौलतगंज एवं मुरार व किला गेट क्षेत्र में स्थित बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा प्रभावी पैदल गश्त की जा रही है। पुलिस द्वारा सादा बर्दी में भी बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, मॉल तथा बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं असमाजिक तत्वों व जेबकतरों पर निगरानी रखी जा रही है। पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु की सघन चेकिंग की नजर रही है। ग्वालियर में समस्त अति. पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी व एसडीओपी द्वारा अपने-अपने अनुभाग में थाना प्रभारियों को व पुलिस बल को हमराह लेकर पैदल पेट्रोलिंग कराई जा रही है और आमजन से अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करने की समझाइस भी पुलिस द्वारा दी जा रही है। धनतेरस के अवसर पर उपनगर ग्वालियर, लश्कर एवं मुरार के सराफा कारोबारियों को विशेष सतर्कता बरते हुए दुकान के अन्दर एवं बाहर CCTV  कैमरे दुरस्थ रखने की पुलिस द्वारा समझाइस दी गई है और पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों पर निगरानी भी की जा रही है। पुलिस द्वारा भी ड्रोन एवं CCTV से निगरानी की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। ग्वालियर शहर के अलावा डबरा एवं भितरवार कस्बों में भी पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया जा रहा

Newsराजनीतिराज्य

हनीट्रेप में बिजली कर्मचारी को फंसाया, युवती ने फोन पर दोस्ती के लिये बुलाकर न्यूड कर खींचे फोटो

ग्वालियर. बिजली कंपनी के एक कर्मचारी को शालू नामक युवती ने कॉल कर दोस्ती की और मिलने के लिये बुलाया था। जब कर्मचारी मिलने पहुंचा तो युवती से उसे एक रूम में ले गयी यहां दोनों के बीच कुछ अश्लील बातचीत हुई और उसके बाद युवती ने उसके न्यूड वीडियो शूट कर लिये। इसी समय वहां 2 युवक आ धमके और कर्मचारी को पकड़ लिया। दोनों युवकों और युवती ने उसके पास रखे 20 हजार रूपये छीन लिये। इसके बाद 6 लाख रूपये की मांग की गयी। घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है।
कर्मचारी को इसी शर्त पर छोड़ा गया कि शनिवार-दोपहर 12 बजे त कवह 6 लाख रूपये उनको देगा। शनिवार -दोपहर बाद उसके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे। युवती धमका रही थी कि रूपये नहीं दिये तो यह वीडियो वायरल कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दूंगी। घबराये कर्मचारी ने अपने दोस्तों और परिजन को सारी बातें बताई। जिसके बार 4 लाख रूपये में डील कर एक आरोपी को लेने बुलाया। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी के मोबाइल से कई लोगों के न्यूड वीडियो मिले हैं।
क्या है घटनाक्रम
भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक-12 निवासी 24 वर्षीय युवक बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी है। साथ ही परिवार से भी आर्थिक रूप से मजबूत है। एक युवक पर पिछले 7-8 दिनों से लगातार शालू नाम की युवती के कॉल आ रहे थे। युवती उससे मीठी-मीठी बातें करती थी। बातों के साथ-साथ उसे मिलने बुलाया करती थी। फोन कॉल पर भी युवती, कर्मचारी के साथ अश्लील लहजे में बात करती थी। शुरू में तो उसने समझा कि यह कोई मजाक कर रहा है, लेकिन सात से आठ दिन लगाताार बातचीत हुई और हर बार शालू ने मिलने बुलाया। इस बार युवती के जोर देने पर फरियादी शुक्रवार रात युवती की बात मान कर डबरा उससे मिलने पहुंचा। यहां युवती ने युवक को बल्ला के डेरा पर मिलने बुलाया था। यहां कर्मचारी पहुंचा तो युवती उसे एक कमरे में ले गई।

कमरे में जाते ही बदल गए लड़की के तेवर
जब युवक कमरे में पहुंचा तो वहां युवती ने कुछ देर मीठी-मीठी बातें की और यहां युवक से अपने कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद वहां अचानक तीन युवक आ धमके। तीनों युवकों ने कमरे की कुंदी लगाकर फरियादी युवक को अर्थनग्न कर उसका VIDEO शूट किया। VIDEO बनाकर तीनों युवकों ने फरियादी को धमकी दी कि तुमने युवती के साथ रेप किया है। साथ ही ऑफर दिया कि यदि दुष्कर्म की कार्रवाई और VIDEO वायरल होने से बचना है, तो शनिवार दोपहर 12 बजे तक 6 लाख रुपए देना होंगे।

Newsराजनीतिराज्य

महालक्ष्मी जी का मंदिर इंटेलियन गोल्ड पत्थर से किशनगढ़ (राजस्थान) के कारीगरों ने संजाया गया

ग्वालियर. जौरासी हनुमान मंदिर के भक्तों के द्वारा दान दी गयी राशि 14 करोड़ रूपये लागत से महाअष्टलक्ष्मीजी के मंदिर के निर्माण के लिये समिति ने किसी भी खास व्यक्ति से चन्दा नहीं मांगा हे। वर्ष 2003 ने हनुमान जी के मंदिर में आने वाली दानदाताओं की राशि का उपयोग ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंदिर के विस्तार पर करना शुरू किया। सबसे पहले जौरासी के हनुमान जी के मंदिर को भव्य स्वरूप दिया। इसके बाद मंदिर से लगी जमीन खरीदी फिर महालक्ष्मी जी के मंदिर का शुभारंभ होने के बाद यहां भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर से इटेलेयन गोल्ड काम किशनगढ़ राजस्थान के कारीगरों ने किया है। नवरात्रि में यहां वृन्दांवन से आये विद्वान पंडि़तों द्वारा नवचंडी महारूज्ञ किया जा रहा है।
शहर के विकास में आई तेजी
अष्टमहालक्ष्मी धाम के निर्माण के शुरू होते ही शहर में विकास में तेजी आई है। एयरपोर्ट का विस्तार पूरा हुआ है। शंकरपुर के नये स्टेडियम में भारत बांग्लादेश के बीच टी-20 क्रिकेट मैच भी खेला गया। आईएसबीटी बस स्टेण्ड जल्द शुरू होने वाला है। शहन में नये मॉल और मार्केट भी खुल रहे हैं।
विकास कार्यो में आई तेजी
ग्वालियर में महालक्ष्मी मंदिर के बाद औद्यौगिक क्षेत्रों के विकास में तेजी आई है। मंदिर बनने के बाद नया क्रिकेट स्टेडियम दिव्यांग खेल परिसर और एयरपोर्ट का विस्तार हुआ है। मंदिर का पूर्ण प्रभाव 3 साल बाद दिखाई देने लगेगा। पंडित विजयभूषण वेदार्थी, ज्योतिषाचार्य
दानदाताओं द्वारा चढ़ाई राशि से महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण
महालक्ष्मी मंदिर निर्माण के लिये किसी से भी दान नहीं लिया है। जौरासी मंदिर के भक्तों द्वारा 21 वर्षो में मंदिर में चढ़ाये धन से महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण किया गया है। 14 करोड़ से 3 बीघा जमीन में महालक्ष्मी जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है।
सुरेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष ट्रस्ट हनुमार मंदिर जौरासी

Newsराजनीतिराज्य

साधारण सभा की बैठक में लिया गया निर्णय-31 अक्टूबर की सुबह रमन योगी सानिध्य में दीवाली का पूजन

 

ग्वालियर. जौरासी हनुमान मंदिर परिसर में स्थित अष्टमहालक्ष्मी जी के मंदिर में  31 अक्टूबर यानी कि गुरूवार की सुबह श्री विधा के आचार्य रमन योगी की अगुआई में आचार्यो की टीम के सानिध्य में दीपावली महाअष्ट लक्ष्मीजी का पूजन शहर की अमन-चेन, शहर की विशालता, धनधान और वैभव की देवी महालक्ष्मी जी का पूजन किया जायेगा। यह निर्णय जौरासी मंदिर ट्रस्ट की साधारण सभा की बैठक में लिया गया हे। इसकी अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चतुर्वेदी, सचिव प्रेमसिंह भदौरिया और एसएस तोमर के बीच लिया गया है। साधारण सभा की बैठक में रिटायर्ड जिला जज एसएस त्रिवेदी, श्यामबिहार भार्गव, डॉ. केके तिवारी और एडवोकेट प्रदीप गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल रहें।
महालक्ष्मी मंदिर परिसर में दलान में ऊपर आचार्यो और साधुसंतों के ठहरने के लिये कमरों का निर्माण किया जायेगा और नीचे भंडारे के लिये भोजनालय का निर्माण किया जायेगा। बैठक में सभी की सहमति से महालक्ष्मी मंदिर में अष्टमहालक्ष्मी की स्थापना तक सभी दानदाताओं, सहयोगियों पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार माना है।

BusinessNewsराजनीतिराज्य

ज्वेलरी शॉप से हीरे लगी अंगूठी चोरी, अंगूठी पर दुपट्टा डालकर बैग में रखी

CCTV फुटेज में शोरूम में आते हुए दिखी दोनों महिलाएं।

ग्वालियर. ज्वेलरी शॉप से सोने की अंगूठी चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गहने खरीदने के बहाने शॉप पर पहुंची महिलाओं ने चोरी कर ली। शॉप बन्द होने पर गहनों की गिनती की गयी तो एक अंगूठी कम थी और इसके बाद मालिक ने दुकान में लगे कैमरे चेक किये तो उसमें अंगूठी चोरी करते हुए 2 महिलायें दिखाई दी।
ज्वेलर्स ने शाम 5 बजे तक समय दिया
ज्वेलरी शॉप संचालक ने सोशल मीडिया पर दोनों महिलाओं का सीसीटीवी फुटेज पोस्ट कर लिखा था। जिस किसी महिला ने ऐसा किया है। उस तक यह संदेश पहुंच जाता है तो 26 अक्टूबर शनिवार की शाम 5 बजे तक हमारे शोरूम पर वह अंगूठी वापिस कर जाये। नही ंतो हम पुलिस थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज करायेंगे। जब शाम 5 बजे तक कोई भी महिला अंगूठी वापिस करने नहीं आयी तो संचालक ने थाने पहुंचकर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
आभूषण खरीदने के बहाने पहुंची थी दोनों महिलाएं
दौलतगंज स्थित साधना ज्वेलर्स शॉप पर शुक्रवार 25 अक्टूबर दोपहर करीब 3 बजे नीले और पीले कलर के सूट में दो महिलाएं गहने खरीदने के बहाने पहुंची। इसके बाद जब महिला कर्मचारी सोने के गहने दिखाने लगी तो पीले रंग के सूट वाली महिला ने काउंटर पर रखी सोने की अंगूठी पर अपना दुपट्टा निकालकर रख दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर बात करने के बहाना बनाया और दुपट्टे में काउंटर पर रखी सोने की अंगूठी चोरी करके अपने बैग में रख लिया और दोनों वहां चली गईं।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet