मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़व्यापार

साइबर ठगी को रोकने के लिये आरबीआई की तैयारी यूपीआई पेमेंट्स में 1 घंटे की होगी देरी

नई दिल्ली. भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) डिजीटल पेमेंट्स की पॉपुलेरिटी किसी से छिपी नहीं है। इंस्टैंट पेमेंट्स की वजह से यूपीआई को मनी ट्रांसफर और किराने की दुकान तक पर उपयोग किया जा रहा है। अब इसी खूबी को कुछ समय के लिये बदला जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इसको लेकर चर्चा पत्र जारी किया है। जिसमें डिजीटल फ्रॉड पर काबू करने के लिये ट्रांजेक्शन पर कुछ घंटे की देरी का नियम लाने का प्रस्ताव दिया है। पेमेंट्स में लगभग 1 घंटे तक की देरी होगी।
आरबीआई का यह प्रस्ताव कुछ पेमेंट्स के प्रोसेस के तरीकों को बदलने के लिये है। अगर यह नियम लागू होता है तो 10 हजार रूपये से ज्यादा रूपये वाली पेमेंट्स तत्काल कम्पलीट नहीं होगी। इस पेमेंट्स का कम्पलीट होने में कुछ वक्त लगेगा। रूपये भेजने वाले के बैंक एकाउंट से रकम तत्काल कट जायेगी। लेकिन जिसके एकाउंट में रूपये पहुंचने हैं। उसका 1 घंटे क बाद ही रिसीव होंगे। यह बदलाव सुरक्षा के मद्देनजर लाया जा रहा है। इस बीच सेंडर्स चाहे तो पेमेंट्स कोक 1 घंटे के भीतर कैंसिल भी कर सकते है।
एक घंटे की देरी फॉर्मूला कैसे आयेगा काम
आरबीआई की सलाह है कि 1 घंटे की देरी मददगार साबित होगी। रिजर्व बैंक इस देरी को गोल्डन ऑवर केक रूप में मानता है। जहां यूजर्स को स्वयं सोचने का समय मिलेगा। इससे ठगी से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा। खाता धारक चाहे तो ट्रांजेक्शन का 1 घंटे भीतर कैंसिल भी कर सकेंगे। यहा गौरकरने वाली बात यह है कि डेली पेमेंट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऑटो डेबिट और सब्सक्रिप्शन वाली पेमेंट्स पर कोई असर नहीं दिखाई देगा। अगर शख्स किसी अनजान व्यक्ति को रूपये ट्रांसफर करते हैं तो उसको अधिक सुरक्षा मिलेगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर लगाया आरोप, मुझे 70 करोड़ का ऑफर मिला था, केंद्रीय मंत्री के OSD ने दिया था प्रस्ताव

भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने अपनी सदस्यता जाने और हाल ही में मिली सजा को एक गहरा राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। राजेंद्र भारती ने कहा कि उन्हें झुकने और बिकने के लिए 70 करोड रुपए तक का प्रलोभन दिया गया था जिसे ठुकराने पर उन्हें निपटाने की धमकी दी गई थी।


राजेंद्र भारती ने सनसनीखेज खुलासा किया
राजेंद्र भारती ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने कई बार हमसे संपर्क किया। मई 2024 में दिल्ली में एक केंद्रीय मंत्री के ओएसडी ने मुझसे मुलाकात की। उन्होंने मुझे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का संदेश देते हुए कहा कि आप सारे केस वापस ले लीजिए भाजपा में आ जाइए और आपको किसी निगम मंडल का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। उन्होंने मेरे अब तक के नुकसान का मूल्यांकन करके रखा था और कहा कि हम आपको 70 करोड रुपए दिलवाएंगे। जब मैंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया तो मुझे जाते-जाते धमकी दी गई कि इसी केस में तुम्हें निपटवा दिया जाएगा। मैं उस ओएसडी का नाम और स्थान आने वाले समय में सार्वजनिक करूंगा।
प्रमाण पर चुप्पी और डॉ. मिश्रा की अनुपलब्धता
भारती ने आरोप के संदर्भ में कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए पर दावा किया कि समय आने पर सच्चाई सामने लाएंगे। आरोपों के संबंध में डॉ. मिश्रा से उनका पक्ष लेने के लिए मोबाइल पर संपर्क किया गया पर वे उपलब्ध नहीं हुए।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखें छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार 15 अप्रैल की सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई। विभाग ने हर स्तर पर जांच की ताकि किसी भी तरह की गलती न रह जाए। रिजल्ट पूरी तरफ फुलप्रूफ है जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो।


मुरैना में सबसे ज्यादा नकल प्रकरण सामने आए
परीक्षा को नकलमुक्त बनाने फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और प्रशनपत्र वितरण की वीडियोग्राफी जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई थी। इसके बावजूद मुरैना में सबसे ज्यादा 41 नकल के प्रकरण सामने आए जबकि भोपाल दूसरे स्थान पर रहा जहां 20 मामले दर्ज किए गए। वहीं पूरे प्रदेश से करीब 100 नकल प्रकरण बने थे।
16 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए है। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बडी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

48 वर्षो के बाद खुला सोने-चांदी का खजाना, 3डी मैपिंग से गणना जारी

नई दिल्ली. ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ के रत्नभंडार की गणना शुरू हो चुकी है। पहले चरण में बाहरी खजाने की गिनती की गयी। अब मंदिर के आंतरिक खजाने की गिनती की जायेगी। चलित खजाने में भगवान के दैनिक श्रृंगार के आभूषण रख जाते है। बाहरी खजाने में भगवानके उत्सव श्रृंगार से जुड़े आभूषण रखे जाते हैं। जबकि भीतरी खजाने में बेशकीमती आभूषण संरक्षित होते हैं खजाने की गिनती के लिय अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। खजाने की इस गणना पर पूरी दुनिया नजर टिकाये बैठी है।
इस बीच सिर्फ गणना से जुड़ी समिति के सदस्यों का ही रत्न भंडार में जाने की अनुमति है। अब भक्तों को उस पल का इंतजार है। जब रत्न भंडार के रहस्य दुनिया के सामने आयेंगे। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिये हाईटैक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। गणना के लिये 3डी मेपिंग, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा रही है। 13 अप्रैल से आतंकिर रत्न भंडार की गणना शुरू हो चुकी है। इसके बाद 16-18 अप्रैल केक बीच गणना का काम जारी रहेगा। आंतरिक र्भंडार की गणना कैसे होगी। इससे जुड़े नियम तय करने के लिये रविवार को महत्वपूर्ण बैठक भी हुई है। दरअसल, भीतर का रत्न भंडार काफी सेंसिटिव इलाका है। मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के बहुमूल्य रत्न और दुर्लभ आभूषण मौजूद है। सदियों से पुरी जगन्नाथ धाम भक्तों की अटूट आस्था का केन्द्र रहा है।
48 साल बाद खुला भीतरी रत्न भंडार
आज जिस भीतरी भंडार की गिनती का काम हो रहा है, ये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है। सूत्रों के अनुसार, जगन्नाथ के भीतरी रत्न भंडार को पूरे 48 साल बाद खोला गया है।  इससे पहले इसे साल 1978 में खोला गया था।  ऐसे में भक्त इसे लेकर काफी उत्साहित हैं कि 48 साल बाद इसके अंदर से क्या निकलेगा ऐसा बताया जाता है कि मंदिर के प्रांगण में आज भी ऐसे कितने ही खुफिया चेम्बर मौजूद हैं, जहां खजाना होने का दावा किया जाता है । मंदिर में मौजूद एक खुफिया सुरंग का जिक्र भी पुजारियों के वंशज करते हैं. इतिहास में जिक्र मिलता है कि जिस तरह सोमनाथ मंदिर को विदेशी आक्रमणकारियों ने 17 बार लूटा था, ठीक उसी तरह जगन्नाथ मंदिर को लूटने का प्रयास भी 18 बार किया गया था।  हर बार मंदिर के सेवकों ने ठाकुर जी की प्रतिमा को उन आक्रमणकारियों से बचाया था. जब-जब आक्रमण होता था तब-तब सेवक प्रतिमा को लेकर किसी अज्ञात स्थान पर छिप जाते थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जल गंगा संवर्धन -श्रमदान कर की पार्वती नदी घाट की साफ-सफाई

ग्वालियर, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य कराए जा रहे हैं। जिले के विकासखण्ड भितरवार के विभिन्न ग्रामों में जन अभियान परिषद द्वारा अभियान के प्रति व्यापक जनजागरूकता के साथ कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को जन अभियान परिषद नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से पार्वती नदी के घाट पर श्रमदान कर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही प्रस्फुटन समिति सांखनी एवं आदमपुर के ग्रामीणों द्वारा भी उत्साहपूर्वक श्रमदान कर जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई गई।
जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दीवार लेखन, नदी एवं घाटों की साफ-सफाई, तालाब एवं पोखरों का गहरीकरण व जीर्णोद्धार, जल संवाद चौपाल, जल मंदिर (प्याऊ) स्थापना, पक्षियों के लिए सकोरे रखना, भूमि सुपोषण तथा जल संरचनाओं के निर्माण हेतु श्रमदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
लोग स्वयं आगे आकर जल स्रोतों के संरक्षण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जल बचेगा तो जीवन बचेगा। इसलिये सभी लोग मिलजुलकर जल स्त्रोतों का संरक्षण करें। सोमवार को अभियान के तहत हुए श्रमदान में सर्वश्री कुलदीप नामदेव, कोमल रावत, पालेंद्र राणा, लक्ष्मण प्रजापति, बलवीर रावत, बलविंदर सिंह रावत, हरी बाथम, सोबरन बघेल सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता की।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

किसानों के लिये पेयजल व छाया सहित छाछ व ओआरएस की व्यवस्था करें अपना गेहूँ बेचने में  दिक्कत न आने पाए 

जल गंगा संवर्धन अभियान, सीएम हैल्पलाइन व पराली प्रबंधन सहित शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की भी हुई समीक्षा 
ग्वालियर – समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये जिले में स्थापित किए गए सभी 37 खरीदी केन्द्रों का संबंधित एसडीएम स्वयं निरीक्षण करें। प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर किसानों के लिये पेयजल, छाया व पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करें। साथ ही छाछ, शरबत व ओआरएस का इंतजाम भी कराएं। प्रत्येक केन्द्र पर प्राथमिक चिकित्सा किट की व्यवस्था भी रहे। यह निर्देश कलेक्टर  रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केन्द्र पर ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे किसानों को अपना गेहूँ बेचने में कोई कठिनाई नहीं आए।   जल गंगा संवर्धन अभियान, ई-विकास प्रणाली, शिक्षा मित्र योजना, प्राकृतिक खेती, पराली व नरवाई प्रबंधन, सीएम हैल्पलाइन, पशुपालन विभाग की क्षीर धारा ग्राम योजना एवं राज्य शासन की अन्य प्राथमिकता वाली योजनाओं की भी समीक्षा की गई।  उपार्जन केन्द्रों पर अग्निशमन यंत्र, रेत, बाल्टियां एवं गेहूँ को ढकने के लिये तिरपाल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये भी कहा। साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर शिकायत व सुझाव पंजी संधारित करने के निर्देश भी दिए।
जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार कार्य में जनता को भागीदार बनाएं 
समीक्षा के दौरान कलेक्टर  रुचिका चौहान ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तिघरा सहित   पुराने जलाशयों के गहरीकरण का काम प्रमुखता से करें।   वीरपुर व हिम्मतगढ़ सहित जिले के 8 पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार अभियान के तहत कराया जायेगा।   लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले के शेष शासकीय भवनों में अभियान के तहत प्रमुखता के साथ रूफ वाटर हार्वेस्टिंग संरचनायें बनवाएं। छात्रावासों में भी संरचनायें बनवाई जाएं। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों में प्रभावशाली लोगों की बैठक लेकर जल संरक्षण के काम कराने पर बल दिया।
खास बातें एवं निर्देश 
जिले के नवाचार शिक्षा मित्र योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिये 10 हजार बैंच तैयार ।
जिले की शतप्रतिशत दुकानों से ई-टोकन से ही हो खाद का वितरण ।
जो प्राइवेट खाद विक्रेता बगैर ई-टोकन के खाद बेचने की जुर्रत करें, उनका विक्रय लायसेंस निरस्त करें।
पराली व नरवाई जलाने वालों पर अर्थदण्ड लगाएं और एफआईआर भी कराएं।
जिन ग्राम पंचायतों में पराली का प्रबंधन होगा उन्हें मिलेंगे पुरस्कार।
पशु नस्ल में सुधार के लिये क्षीर धारा ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।
चिन्हित हाईरिस्क गर्भवती माताओं का लगातार फोलोअप करने के निर्देश।
शिशु एवं मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश के लिये सभी टीके नियमित रूप से लगाएं।
जिन निजी अस्पतालों से अत्यधिक गंभीर अवस्था के शिशु लगातार एसएनसीयू के लिये रिफर हो रहे हैं उनके संचालकों की बैठक लेकर कारण पता करें।
उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं की लक्ष्य की पूर्ति के लिये अभी से प्रयास हों।
जिले के पशु चिकित्सालयों को बेहतर बनाएं, पशुपालकों के लिये पेयजल व छाया की व्यवस्था रहे।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP को जाम से मिलेगी राहत, 1146 किमी लंबी 15 सड़कों की चौड़ाई बढ़ाएगा MPRDC

ग्वालियर. चंबल-ग्वालियर संभाग सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की 1146 किमी लंबी 15 मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) की चौड़ाई बढ़ाने की कवायद की जा रही है। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) के अधीन आने वाली इन सड़कों में से 13 को टू लेन विद पेव्ड शोल्डर और दो सड़कों को फोरलेन करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसमें देखा जाएगा कि किस सड़क की चौड़ाई कितनी बढ़ाई जा सकती है। सर्वे के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
सर्वे के दायरे में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिले
एमपीआरडीसी ने प्रदेश की जिन 15 सड़कों के सर्वे का पैकेज तैयार किया है, उनमें भोपाल बायपास, खंडवा, धार, राजगढ़, देवास, शाजापुर, छतरपुर, टीकमगढ़, भिंड से उत्तर प्रदेश बॉर्डर, रीवा, सीधी, मऊगंज, नरसिंहपुर, सिवनी और बालाघाट जिलों के गांवों से गुजरने वाली मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड शामिल हैं। इनमें चंबल संभाग की भिंड-भरौली-अमायन-लहार-सुंदरपुरा होते हुए उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक की रोड भी शामिल है। फिलहाल सर्वे एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
एजेंसी सुझाएगी निर्माण का उचित मॉडल
एजेंसी सर्वे के साथ यह सुझाव भी देगी कि चौड़ीकरण का काम किस मोड पर कराया जाना उचित होगा। उदाहरण के तौर पर डिजाइन बिल्ट फाइनेंस ऑपरेट एंड ट्रांसफर (डीबीएफओटी), इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) और हाइब्रिड एन्युटी मोड (हेम) मॉडल के विकल्प दिए गए हैं।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया बंधक बनाकर लूटे ज्वेलरी और गहने और कार की चाबी ले गये नकाबपोश बदमाश

रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और पति-पत्नी को बंधक बना लिया। - Dainik Bhaskar
गुना. मृगवास इलाके में बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ रविवार को लूट की घटना घटित हुई है। 4-5 नकाबपोश बदमाश घर में छत के रास्ते घुसे थे। दंपत्ति को बंधक बनाकर और ज्वेलरी और कैश लूट कर ले गये। इस बीच बदमाशों ने मारपीट की है। जिससे महिला के मुंह में सूजन आ गयी है। मृगवास के बकान्या गांव निवासी वैंकटदास बैरागी खेती करते हैं। वत पत्नी मांगी बाई के साथ रहते है। रविवार की रात खाना खाकर दोनो सोये हुए थे। देर रात लगभग 1.30 बजे नकाबपोश बदमाश घर के अन्दर घुसे और पति पत्नी को बंधक बना लिया।
नगदी, ज्वेलरी और कार की चाबी ले गये बदमाश
बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए महिला के मुंह पर थप्पड़ और घूंसे मारे गये हैं बदमाश एक लाख नगदी, सोने-चांदी की ज्वेलरी और घर के बाहर खड़ी कार की चाबी ले गये। कुछ दिन पहले दंपत्ति ने रोड स्थित कृषि भूमि का प्लॉट बेचा था। जिससे उन्हीं लगभग 6 लाख रूपये मिले थे। नकाबपोश बदमाशों ने दंपत्ति से प्लॉट की राशि के बारे में बार-बार पूछताछ की और बदमाश पूछते रहे कि प्लॉट बेचने के
भरोसा नहीं हुआ, मोबाइल में मैसेज चेक किया
बदमाशों को पति-पत्नी की बात पर विश्वास नहीं हुआ, तो उन्होंने दंपती के मोबाइल में रकम क्रेडिट का मैसेज चेक किया। इसके बाद वे गेट खोलकर बाहर निकले और फिर ताला लगाकर फरार हो गए। दंपती ने जैसे-तैसे खुद को खोला और छत पर जाकर आवाज लगाई, जिसके बाद ग्रामीण जमा हुए। पैसे कहा है। हालांकि दंपत्ति ने नहीं बताया और कहा कि उनके पास केवल एक लाख नगदी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा की सड़कों पर जगह-जगह लगा जाम, वेतनवृद्धि को लेकर कर्मचारी कर रहे थे जाम

नई दिल्ली. मजदूर यूनियन के वेतनवृद्धि को लेकर जारी प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-नोयडा सीमा पर आज सोमवार की सुबह से भारी यातायात जाम लगा हुआ है। स्थिति को काबू में करने के लिये यातायात पुलिस ने कई जगहों पर यातायात का डायवर्ट किया है। नोएडा यातायात पुलिस ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी गयी है चिल्ला बॉर्डर की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को डीएनडी टोल की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। पुरी स्क्वायर रूट परद भी यातायात डायवर्जन किया गया है ताकि आवाजाही सुचारू रूप से चल सके।
सुबह-सुबह यातायात का लम्बा जाम
नोएडा के फेज-2 इलाके में वेतनवृद्धि की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों का प्रदर्शन सुबह से जारी है। अब यह प्रदर्शन उग्र रूप ले चुका है। कर्मचारियों ने कई जगहों पर सड़कें जाम कर दी है। कुछ जगहों पर पथराव और आगजनी की घटनायें भी हुई है। इससे नोएड़ा में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। दफ्तर जाने वाले लोगों को घंटों यातायात जाम का सामना करना पड़ा है।
कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण कहां-कहां लगा जाम?
नोएडा फेज-2 और सेक्टर-62: मुख्य सड़क पूरी तरह बंद है. होजरी कॉम्प्लेक्स के आसपास भारी भीड़ है।
दादरी रोड और सूरजपुर रोड: नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्ते ब्लॉक है।
NH-9 (नेशनल हाईवे-9): लालकुआं से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाम है।
सेक्टर-60 और 62 के आसपास: फिल्म सिटी-मायामाया फ्लाईओवर पर जाम.
DND फ्लाईवे और चिल्ला बॉर्डर: दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले रास्तों पर भी असर देखने को मिल रहा है।
अक्षरधाम-नोएडा रूट: कई जगह यातायात ठप है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में मालगाड़ी से LPG गैस लीकेज, पनवेल से जबलपुर जा रही ट्रेन के 1 वैगन से रिसाव

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर रविवार रात 9:30 बजे महाराष्ट्र के पनवेल से जबलपुर (बिटौनी) जा रही भारत पेट्रोलियम की मालगाड़ी (32 वैगन) से एलपीजी गैस का लीकेज होने का मामला सामने आया है। स्टाफ बदलने के दौरान बदबू आने पर रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज वाले 1 वैगन को बाकी 31 वैगन से अलग कर आइसोलेट किया। बचाव के लिए पीथमपुर से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है और बाकी 31 वैगन वाली ट्रेन को जबलपुर रवाना कर रात 12:30 बजे के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।


स्टाफ बदलने के दौरान आई बदबू, आइसोलेट किया वैगन
घटना रविवार रात 9:30 बजे की है। एलपीजी गैस के 32 वैगन से भरी ट्रेन खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी थी। इसी दौरान यहां ट्रेन का स्टाफ बदला गया। नई टीम को स्मैल (बदबू) आने पर चेकिंग की गई, जिसमें एक वैगन से लीकेज का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे के स्थानीय अधिकारी, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे। टेक्निकल टीम की मदद से लीकेज वैगन को ट्रेन से अलग कर दूर आइसोलेट किया गया। एहतियात के तौर पर लीकेज वाले वैगन को गीले बारदान (बोरियों) और गीली बालू रेत से ढंक दिया गया।
3 घंटे की मशक्कत, राजधानी-मंगला सहित 6 ट्रेनें प्रभावित
लीकेज वैगन को अलग करने और स्थिति को सुरक्षित करने में प्रशासन को करीब 3 घंटे का समय लगा। रात 12:30 बजे अधिकारी मौके से रवाना हुए। इस पूरे घटनाक्रम के कारण रेलवे यातायात भी बाधित हुआ और राजधानी व मंगला एक्सप्रेस सहित कुल 6 ट्रेनें प्रभावित रहीं। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद रात 12:30 बजे से ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।
कलेक्टर बोले- पीथमपुर से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है
मौके पर पहुंचे कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि, 32 वैगन वाली ट्रेन में एलपीजी गैस भरी हुई थी। एक वैगन में लीकेज पाया गया। जिसे आइसोलेट करके फर्स्ट एड के रूप में गीली बोरियों से ढ़का गया हैं। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। टीम वहां से रवाना हो गई हैं। एक वैगन में इतनी गैस भरी रहती है कि, यदि हादसा होता तो पूरा शहर दहल सकता था।