मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दुष्कर्म की पीडिता को हाईकोर्ट के फैसले से मिली राहत, 10 हफ्ते का गर्भ मेडीकल बोर्ड की निगरानी में समाप्त कराया

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ग्वालियर बेंच की एकल पीठ ने दुष्कर्म पीडि़त के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए उसके गर्भपात (मेडीकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) की अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शुक्रवार 17 अप्रैल की सुबह 10 बजे जीआर मेडीकल कॉलेज में यह प्रक्रिया कराई जायेगी। पीडि़ता की तरफ से दायर याचिका में बताया गया है कि 11 जनवरी को आरोपियों द्वारा उसे घर से ले जाकर दुष्कर्म किया गया। जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती होगयी। वर्तमान में युवती की आयु 18 वर्ष 5 महिना बताई गयी है। परिवार ने अदालत को जानकारी दी है कि वह आर्थक रूप् से बच्चे का पालन पोषण करने में सक्षम नहीं है। गर्भ की वजह से युवती को लगातार शारीरिक पीड़ा, मानसिक आघात और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड से मांगी थी रिपोर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने कमलाराजा अस्पताल एवं जीआर मेडिकल कॉलेज के मेडिकल बोर्ड से रिपोर्ट मांगी थी। मेडिकल जांच के बाद बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता का गर्भ 10 सप्ताह 3 दिन का है और सभी आवश्यक मेडिकल पैरामीटर सामान्य हैं।
मेडिकल बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि विशेषज्ञों की निगरानी और आवश्यक सुविधाओं के साथ गर्भपात सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। इसी आधार पर कोर्ट ने पीड़िता को राहत देते हुए गर्भपात की अनुमति दी, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक कष्ट से राहत मिल सके।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रेस्टीज कॉलेज में दो दिवसीय युवा संसद का आयोजन, शुक्रवार की सुबह होगा शुभारंभ

ग्वालियर. स्वर्गीय हाकिम सिंह तोमर की स्मृति में हाकिम देवेन्द्रसिंह तोमर स्मृति न्यास के सहयोग से प्रेस्टीज कॉलेज में 17-18 अप्रैल को 2 दिवसीय युवा संसद 1.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा संसद का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली, विधाई प्रक्रियाओं और संसदीय शिष्टाचार के प्रति जागरूक करना है। युवा संसद में 3 भागों में बांटा गया है। लोकसभा, राज्यसभा और पत्रकारिता में विभाजित किया है। युवा संसद में 312 छात्रों ने शामिल होने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है। युवा संसद का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह 11 बजे प्रेस्टीज कॉलेज के सभागार में उर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी प्रद्युम्नसिंह तोमर के पुत्र रिपुदमन सिंह तोमर ने दी।
लोकसभा में अरावली की पहाडियों पर मंथन किया जायेगा। इसमें विकासात्मक, आवश्यकताओं और परिस्थितिक स्थिरता के बीच संतुलन पर चर्चा होगी। राज्यसभा में यूजीसी 2026 समानता नियम, हाशिये पर रहने वाले छात्रों के अधिकारी की रक्षा का रिवर्स का सृजन तथा अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक पर विचारों का मंथन किया जायेगा। युवाओं का राजनीतिक, लामबंदीकरण और आतंकवाद का खतरा, मिथक या वास्तविकता, इंटरनेशनल प्रेस में पत्रकारिता और फोटोग्राफी के माध्चयम से रिपोर्टिंग आदि के शामिल किया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

महंगाई भत्ता-MP के लाखों कर्मचारियों का DA बढ़ा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बड़ी राहत

भोपाल. मध्यप्रदेश की सरकार ने प्रदेेश के करीब लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत भरा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 5%  की वृद्धि कर दी है। यह राहत छठा वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगी। वित्त विभाग ने इसका आदेेश जारी कर दिया है ।
अप्रैल के वेतन से लागू
सरकारी आदेेश के अनुसार बढा हुआ ये महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 से ही लागू किया जा रहा है लेकिन इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से दिया जाएगा। यानी कर्मचारियों को जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर भी मिलेगा। यह एरियर एकमुशत नहीं बल्कि 6 समान किस्तों में दिया जाएगा। इन किस्तों का भुगतान मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में किया जाएगा।
रिटायर्ड कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा
सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारी यह अधिकारी इ अवधि के दौरान रिटायड हो चुके है या जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नामांकित सदस्य को एरियर की राशि एकमुशत दी जाएगी। इससे हजारों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में मकान बनाना 35% तक महंगा

भोपाल. ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध का असर अब आम आदमी की रसोई तक सीमित नहीं रहा। यह घर के सपने पर भी भारी पड रहा है। युद्ध की वजह से मकान निर्माण सामग्री की कीमतों में आई तेजी से मध्यम वर्ग की चिंता बढा दी है। पडताल में सामने आया कि पेंट, टाइल्स, वायरिंग, बाथरूम फिटिंग, पाइप फिटिंग, सीमेंट और सरिया के दाम बढ चुके है। इससे एक हजार स्क्वायर फीट पर मकान बनाने की लागत औसतन 30 से 35 फीसदी बढ गई है। एक्सपर्ट के अनुसार इसमें आगे भी बढोतरी की आशंका है।


कैसे बढी मकान बनाने की लागत
1 हजार स्क्वायर फीट पर लागत 3.5 लाख रुपए बढी। बता दें कि इंदौर की एक निजी कंपनी के कर्मचारी रमेश कुमार ने पिछले साल 1000 वर्गफीट का घर बनाने की योजना बनाई थी। उस समय अनुमानित लागत 12.5 लाख रुपए थी लेकिन निर्माण के आखिरी चरण तक पहुंचते-पहुंचते यह लागत बढकर 16 लाख रुपए से अधिक हो गई। यानी करीब 3.5 लाख रुपए का अतिरिक्त बोझ उन पर आ गया।
आम आदमी की जेब पर दोहरी मार
सीमेंश पर जीएसटी का गणित भी ग्राहकों को परेशान कर रहा। व्यापारियों के अनुसार जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत होने के बावजूद कीमतें फिर वहीं आ गई। यानी टैक्स कम होने का लाभ महंगाई ने निगल लिया।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति ने आश्रमवासियों को वाटरकूलर किया भेंट

ग्वालियर. श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति के समाज सेवा के अंतर्गत स्वर्ग सदन आश्रम में 15- अप्रेल को वाटर कूलर भेंट किया गया। आश्रमवासियों को भोजन कराया गया । जिन आश्रमवासियों का अप्रेल माह में जन्मदिन होता है, उनसे केक कटवा कर , और माला पहना कर उनका जन्मदिन मनाया गया और आश्रम के लिए 11 फलदार पौधे वितरित किये।
इस पुण्य सेवा कार्य हेतु प्रिया भदौरिया, साधना पी कुशवाह , साधनाबी कुशवाह , ममता कुशवाहा , सुजाता संग्राम सिंह , रश्मि सिंह ने सहयोग किया। कार्यक्रम में विनीता कुशवाह ,गीता सिंह गौर, डॉली भदौरिया, मीना भदौरिया, रेखा भदौरिया, माधुरी चौहान, अंजू सिंह, मोनिका भदौरिया , माधवी सिंह, कीर्ति तोमर उपस्थित रहीं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में गर्मी बढ़ी, अधिकतम तापमान 40 पार

ग्वालियर. अप्रैल के पहले पखवाडे में ही तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को इस सीजन में पहली बार अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया जिससे लोगों को असहजता महसूस हुई। मौसम विभाग के आंकडों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था। इसके साथ ही गुरूवार सुबह न्यूनतम तापमान भी 21.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा है। दिन के साथ रात का तापमान बढने से लोगों को चौबीस घंटे गर्मी का अहसास हो रहा है।


छोपहर पर सडकों पर आवाजाही कम हुई
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढोतरी का अनुमान जताया है। बढती गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सडकों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग अपने आवशयक कार्य जल्दी निपटाकर घरों को लौट रहे है। विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। बढती गर्मी के मद्देनजर प्रशासन भी सतर्क है और आवशयक व्यवस्थाएं सुनिशिचत करने में जुटा हुआ है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर को आया हार्ट अटैक

ग्वालियर. बुधवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने नजर में आई। सर्जरी विभाग से एमएस कर रहे 26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर अरबिंद भदौरिया को कॉर्डियोलॉजी विभाग के गेट पर ही हार्टअटैक आ गया। मौके पर मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टरों ने तत्काल समझदारी दिखाते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया। जिससे उनकी जांन बचाई जा सकी।
भिंड निवासी डॉ. अरबिंद भदौरिया बुधवार को चेकअप के लिये अस्पताल पहुंचे थे। एक्सीडेंट के बाद सीने में दर्द के चलते वह पहले विभाग पहुुंचे और फिर एहतियात के तौर पर कॉर्डियोलॉजी में इको कराने पहुंचे थे, जैसे ही वह विभाग के गेट पर पहुंचे थे अचानक सीने में तेज दर्द उठा और उन्हें पसीना आने लगा। कुछ ही देर में वह वहीं बैठ गये।
एक्सीडेंट के बाद सीने में लगी थी चोट. कार्डियोलॉजी के गेट पर बिगड़ी हालत
वहीं से गुजर रहे जूनियर डॉक्टरों ने तुरंत स्थिति को समझा और बिना देर किए उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया। उस समय हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. पुनीत रस्तोगी और डॉ. राम रावत राउंड पर मौजूद थे। दोनों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और मरीज को ICU में शिफ्ट कराया।
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले डॉ. अरविंद का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनके सीने पर जोरदार चोट लगी थी। उसी के बाद से उन्हें लगातार दर्द महसूस हो रहा था। इसी वजह से वे विस्तृत जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल डॉ. अरविंद भदौरिया को होश आ गया है, लेकिन उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 48 घंटे उनके लिए बेहद क्रिटिकल हैं और लगातार निगरानी में रखा गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बाइक सवार बदमाशों ने ग्वालियर महापौर की कार पर रॉड से किया हमला

ग्वालियर. महापौर एवं कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सिकरबारपर उज्जैन के मक्सी में हमला हुआ है। महापौर अपनी बेटी के साथ पूजा कराने के लिये उज्जैन जा रही थी। रात 12 बजे के आसपास वह मक्सी पहुंची थी कि तभी बाइक सवार कुछ बदमाश आये और उनकी कार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दहशत फैल गयी। तत्काल महापौर का गनमैन अलर्ट पॉजिशन में और कार से बाहर आया, लेकिन गनमैन को देखते ही बाइक सवार भाग गये। घटना में किसी कोई कोट नहीं आयी है। घटना 14 अप्रैल की रात 12 बजे मक्सी रोड उज्जैन की बताई जा रही है। उज्जैन एसपी को घटना की जानकारी दी गयी। हमलावर कौन थे और उनका क्या मकसद था। फिलहाल जांच की जा रही है। महापौर के पति व कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरबार ने घटना की पुष्टि की है।
साथ में गनमैन और चालक मौजूद था
ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा सिकरबार अपनी बेटी के साथ उज्जैन महाकालेश्वर व मंगलेश्वर के दर्शन करने के लिये अपनी कार से रवाना हुई थी।शाम का ेवह निकली थी। गाड़ी में उनके साथ बेटी के अलावा गनमैन व वाहन चालक था। रात 11-12 के बीच जब उज्जैन के मक्सी रोड से गुजर रही थी। तभी अचानक बाइक सवार 2 बदमाश सामने से आये और उनकी कार के कांच पर लोहे की रोड से प्रहार किया। गनमैन ने तत्काल सभी को सुरक्षित करते हुए वहां से ही कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को मामले की सूचना दी। उज्जैन एसपी को मामले से अवगत कराया।
कांग्रेस विधायक ने की घटना की पुष्टि
ग्वालियर से कांग्रेस विधायक व महापौर शोभा सिकरवार के पति डॉ. सतीश सिकरवार ने दैनिक भास्कर को बताया कि घटना सही है। महापौर उज्जैन जा रही थीं, लेकिन मक्सी रोड पर उनकी कार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया है। महापौर सुरक्षित हैं। हमले की सूचना वहां की पुलिस को दी गई है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

देश के चुनिंदा औद्योगिक क्षेत्रों में मोहना औद्योगिक क्षेत्र – कलेक्टर 

मोहना औद्योगिक क्षेत्र, स्टोन पार्क व रंग मिल इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की हुई समीक्षा 
ग्वालियर – औद्योगिक प्रयोजन के लिये भूमि अधिग्रहण (भू-अर्जन) और सरकारी जमीन के आवंटन का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें। साथ ही पूरी प्रक्रिया के दौरान विधिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में औद्योगिक विकास में कोई कानूनी अड़चन न आए। इसके लिये एमपीआईडीसी (मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम) एवं संबंधित राजस्व अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर काम करें।
बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में एमपीआईडीसी द्वारा विकसित किए जा रहे मोहना औद्योगिक क्षेत्र, स्टोन पार्क व रंग मिल इंडस्ट्रीयल एरिया की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप औद्योगिक निवेश के लिये अनुकूल वातावरण का निर्माण और जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी औद्योगिक क्षेत्र में कोई समस्या हो तो उसे तत्काल ध्यान में लाएं।
बैठक में एमपी आईडीसी की कार्यकारी निदेशक अनीशा श्रीवास्तव, एसडीएम एवं भू-अर्जन अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री सहित औद्योगिक विकास निगम व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
लगभग 210 हैक्टेयर में विकसित हो रहा है मोहना औद्योगिक क्षेत्र 
राज्य सरकार द्वारा मोहना में 210 हैक्टेयर से अधिक रकबे में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। यहां पर अधोसंरचना के विकास के लिये सरकार द्वारा लगभग 140 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की गई है। मोहना में 162 औद्योगिक प्लॉट्स विकसित किए जा रहे हैं।
देश के चुनिंदा औद्योगिक क्षेत्रों में मोहना औद्योगिक क्षेत्र भारत सरकार की योजना के तहत मोहना औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग से होने वाली ग्रोथ को तेज करने के लिये इंडस्ट्रियल ईको सिस्टम को मजबूती देकर प्लग एण्ड प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जायेगा। जिसमें विश्व स्तरीय औद्योगिक ढांचा तैयार होगा। योजना के तहत वैल्यू एडेड : फैक्ट्री शेड, वेयर हाउस व टेस्टिंग लैब, 100 से 1000 एकड़ तक के इंडस्ट्रियल पार्कके लिये वित्तीय सहायता, कनेक्टिविटी, क्लस्टर आधारित विकास व सप्लाई चैन मजबूत की जाती है। इससे एमएसएमई, बड़ी इंडस्ट्रीज, वर्कर्स और स्थानीय समुदाय को बड़ा फायदा होगा।
रंग मिल इंडस्ट्रियल एरिया के विकास पर भी हुई चर्चा 
शिक्षा नगर के पीछे रेसकोर्स रोड से जोड़ने वाले मार्ग के समीप स्थित रंग मिल इंडस्ट्रियल एरिया के विकास से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा भी बैठक में की गई। जिनमें औद्योगिक क्षेत्र के लिये आसान कनेक्टिविटी व एक नए पुल के निर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं। कलेक्टर ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी सहित ऐसी औद्योगिक इकाईयों को यहां निवेश के लिये आमंत्रित करें, जिससे क्षेत्रीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले और इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिले।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

डायरेक्टर अर्बन ट्रांसपोर्ट ने किया ई-बस सेवा डिपो का निरीक्षण

ग्वालियर – शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में चल रही ई-बस परियोजना ने अब गति पकड़ ली है। दिल्ली से आए अर्बन ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर- भानूप्रताप सिंह भदौरिया ने ग्वालियर में ई-बस सेवा के लिए तैयार किए जा रहे बुनियादी ढांचे का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इन बसों की सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, भवन अधिकारी पवन शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर सबसे पहले रमौआ बस डिपो पहुँचे। यहाँ उन्होंने डिपो के ले-आउट, बसों के खड़े होने की व्यवस्था और चार्जिंग पॉइंट्स के डिजाइन का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने आईएसबीटी बस स्टैंड पर बन रहे 40 ई-बस की क्षमता वाले विशेष डिपो का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गति बढ़ाकर इसे जून माह तक हर हाल में पूरा करें तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए एवं डिपो में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और मेंटेनेंस एरिया को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रखा जाए।