News

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

यूएस ने ईरान में 80 ठिकानों पर बरसाये बम

अमेरिका ने ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास पर हमला किया। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गये है। हॉर्मुज स्ट्रेट में 3 कॉमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर बड़े स्तर पर हवाई हमले किये हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि यह कार्यवाही अंर्तराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिये की गयी है। इन ताजा हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार करने की चेतावनी दी है।
अमेरिकी सेना के अनुसार इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम , कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार स्टेशन, एंटी शिप मिसाइल लॉंचर, ड्रोन लांच साइट और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की 60 से अधिक तेज स्पीड बोट्स का निशाना बनाया गया है। इसके अलावा बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और सीरिक के आसपास मौजूद कई सैन्य ठिकानों पर भी हमले किये गये। बंदर अब्बस में शहीद हक्ककानी पोर्ट पर भी हमला किया गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कुछ अधिकारी वर्दी पुलिस की पहनते है लेकिन उनका दिल अपराधियों के साथ है-हाईकोर्ट

ग्वालियर. एमपी में अपराधियों को कानूनी लूप होल (कमियों) का लाभ पहुंचा कर हाईकोर्ट से छुड़ाने वाले और अपनी ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बड़ा और कड़ा प्रहार किया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने मंगलवार का तल्खे लहजे में टिप्पणी करते हुए कहा है कि कुछ पुलिस अधिकारी वर्दी तो कानून की पहनते है। लेकिन उनका दिल अपराधियों के लिये धड़कता है।
हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर कोई पुलिस अधिकारी किसी आरोपी को गिरफ्तार करते समय उसकी गिरफ्तारी का लिखित आधार नहीं सौंपता है तो यह माना जायेगा कि उसने आरोपी को हाईकोर्ट से रिहा कराने के उद्देश्य से जानबूझ कर ऐसा किया है। हाईकोर्ट ने प्रदेश के लिये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का एक माह के अन्दर सभी थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों के लिये सख्त चेतावनी सर्कुलर जारी करने का अल्टीमेटम दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा रहे पुलिस अधिकारी
हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पुलिस मुख्यालय भोपाल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्देश (मिहिर राजेश शाह मामला) के पालन में पुलिस मुख्यालय द्वारा इसी साल 13 फरवरी 2026 का एक सर्कुलर जारी किया जा चुका है।
इस सर्कुलर के बावजूद जमीनी स्तर पर थानों में तैनात जांच अधिकारी नियमों को सरेआग ठेंगा दिखा रहे हैं और आरोपियों को बिना लिखित वजह बताये गिरफ्तार कर रहे हैं। जिससे शाति अपराधी तकनीकी आधार पर कोर्ट से बच निकलते हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि यह स्थिति समाज के लिये बेहद खतरनाक है। पुलिस विभाग का काम अपराधियों पर मुकदमा चलाना और निर्दोषों लोगों की रक्षा करना है न कि अपराधियों का कानूनी चोर रास्तों से बचाना है।
गांजा तस्करी के आरोपी भाई को बचाने लगाई थी याचिका
जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने यह तल्ख आदेश धर्मेंद्र लोधी द्वारा दायर एक बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। याचिकाकर्ता धर्मेंद्र ने दतिया जिले के बसई थाने में दर्ज एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले में अपने भाई की गिरफ्तारी को इस आधार पर चुनौती दी थी कि पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के कारण लिखित में नहीं दिए थे, इसलिए उसकी गिरफ्तारी अवैध है। हालांकि, जब कोर्ट ने रिकॉर्ड खंगाला तो पाया कि पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 का लिखित नोटिस दिया था और उसके पास से 86.850 किलोग्राम गांजा जब्त हुआ था। कोर्ट ने इसे कानूनी रूप से पर्याप्त मानते हुए तस्कर भाई को राहत देने से इनकार कर दिया और याचिका खारिज कर दी, लेकिन पुलिस की इस आम ढर्रे वाली कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

वंदे भारत एक्सप्रेस में कई चीजें में बदलाव किया जा रहा

ग्वालियर. रानी कमलापति भोपाल से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही बिल्कुल नए रंग-रूप में नजर आएगी। ट्रेन का बाहरी रंग पारंपरिक नीले-सफेद की जगह अब आकर्षक केसरियाइ होगा। इसके लिए ट्रेन को झांसी की वैगन रिपेयर वर्कशॉप भेजा गया है जहां अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से पेंटिंग और यात्रियों की सुविधाओं से जुडे कई तकनीकी बदलाव किए जा रहे है। झांसी मंडल में पहली बार इस स्तर पर वंदे भारत का ऐसा मेकओवर किया जा रहा है।
कोचों की पेंटिंग अत्याधुनिक रोबोट कर रहे
झांसी की वैगन रिपेयर वर्कशॉप में वंदे भारत के कोचों की पेंटिंग अत्याधुनिक रोबोट कर रहे है। इससे पेंट की गुणवत्ता बेहतर होगी पूरी ट्रेन को एक समान फिनिश रंग लंबे समय तक टिकेगा और मिलेगी। रेलवे के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया आधुनिक तकनीक के जरिए तेज और अधिक सटीक तरीके से पूरी की जा रही है। रानी कमलापति ये हजरत निजामुद्दीन के बीच 708 किलोमीटर का सफर वंदे भारत महज 7 घंटे 30 मिनट में पूरा करती है। यही दूरी अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को तय करने में करीब 9 से 10 घंटे लगते है। यह ट्रेन भोपाल, झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव लेते हुए दिल्ली पहुंचती है।
वंदे भारत में क्या-क्या बदलेगा
वॉश बेसिन की गहराई बढाई गई है।
टॉयलेट में अब अधिक रोशनी वाली एलईडी लाइटिंग।
चार्जिंग पॉइंट तक आसान पहुंच।
सीटों में अधिक कुशनिंग, लंबी यात्री में आराम बढेगा एग्जीक्यूटिव चेयर कार में बडा फुटरेस्ट।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बिना अनुमति के किए जा रहे सोफा गैलरी द्वारा निर्माण कार्य को कराया बंद

ग्वालियर – नगर निगम की बिना अनुमति के सोफा गैलरी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य बंद कराया।
सिटी प्लानर ने बताया कि वार्ड 58 सिंधिया कन्या विद्यालय रोड सोफा गैलरी के पास पड़ाव स्थित भूखंड पर निर्माण कर्ता अजय अग्रवाल एवं अन्य द्वारा भवन अनुज्ञा के विपरित किये जा रहे निर्माण कार्य को बंद कर हटाने की कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान सहायक सिटी प्लानर , भवन अधिकारी, क्षेत्र अधिकारी, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान, मदाखलत गैंग, कार्यालय स्टाफ एवं पुलिस बल उपस्थित रहा । श

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में प्रमोशन का रास्ता साफ, विभागवार आदेश जारी

भोपाल. प्रदेश में मई 2016 से बंद पदोन्नति का सिलसिला 1 जुलाई से प्रारंभ हुआ। इसका आधार महाधिवक्ता प्रशांत सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन की वह कानूनी सलाह बनी जो 29 जून 2026 को भेजी गई थी। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के संचालन या क्रियान्वयन पर कोई रोक नहीं है। मौखिक आश्वासन तत्समय की परिस्थिति के संदर्भ में था। तब निर्णय शीघ्र आने की संभावना थी, लेकिन फिर परिस्थितियां बदल गईं। हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग के पूर्व सचिव डीएस राय का कहना है कि जब वचन दिया गया तो फिर उसका पालन करना था। यदि परिस्थिति बदली तो फिर न्यायालय के संज्ञान में विषय लाना था। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाई कोर्ट से कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। जो स्थिति होगी, उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी कलेक्टरों की पदोन्नति के आदेश जारी किए
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया ने 30 जून को सभी विभाग को महाधिवक्ता के पत्र और अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन के अभिमत के साथ भेजकर कार्रवाई करने के लिए कहा। अभिमत में साफ कहा गया कि जो अंडरटेकिंग दी गई, उसे न तो न्यायालय द्वारा किसी न्यायिक आदेश में दर्ज किया गया और न ही किसी ऐसे निर्देश में शामिल किया, जिसमें राज्य को वैधानिक शक्तियों के प्रयोग करने से रोका गया हो।
मध्य प्रदेश राज्य बनाम विन्नी कुमार बाबेल सहित अन्य आदेशों में यह माना गया कि नियमों को चुनौती देने का मामला लंबित होने पर राज्य सरकार को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक बुलाने और पदोन्नति देने से रोका नहीं जा सकता। हां, यह शर्त अवश्य रहेगी कि ऐसी पदोन्नति न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। इसी अभिमत के आधार पर विभाग आगे बढ़े। मंगलवार को भी डिप्टी कलेक्टरों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए। अन्य विभागों में भी प्रक्रिया चल रही है।
नई बेंच बनेगी और फिर सुनवाई होगी
उधर, पूर्व सचिव डीएस राय का कहना है कि अंडरटेकिंग देने का मतलब उसका पालन सुनिश्चित करना है। यदि ऐसा न हो तो फिर इसका मतलब ही क्या रह जाएगा। मान लिया जाए कि परिस्थितियां बदल गई हैं। नई बेंच बनेगी और फिर सुनवाई होगी। इसमें समय भी लगेगा तो कम से कम न्यायालय के संज्ञान में विषय लाया जाना चाहिए था क्योंकि इस मामले से लाखों कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मोहन यादव सरकार ने फिर लिया 3600 करोड़ रुपए का कर्ज

भोपाल. मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बाजार से 3,600 करोड़ रुपए का नया कर्ज उठाया है। यह राशि दो अलग-अलग किश्तों में 18 वर्ष और 30 वर्ष की अवधि के लिए जुटाई गई है। इस नई उधारी के बाद चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज 17,400 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि प्रदेश पर कुल देनदारी बढ़कर करीब 5.6114 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह राशि बॉन्ड जारी कर और सरकारी प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की नीलामी के माध्यम से जुटाई जाएगी। ऋण की राशि का उपयोग राज्य में उत्पादक विकास कार्यक्रमों और विभिन्न सार्वजनिक विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण में किया जाएगा। इस उधारी के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक स्वीकृति भी प्राप्त कर ली गई है।
राज्य सरकार 7.90 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर का भुगतान करेगी
अधिसूचना के मुताबिक, पहली किश्त 1,600 करोड़ रुपए की है, जिसे 18 वर्ष की अवधि के लिए लिया गया है। इस पर ब्याज का भुगतान निर्धारित अवधि तक प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। दूसरी किश्त 2,000 करोड़ रुपए की है, जिसकी परिपक्वता अवधि वर्ष 2056 तक रहेगी। दोनों ऋणों पर राज्य सरकार 7.90 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर का भुगतान करेगी। ब्याज का भुगतान प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल और 15 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि ऋण राशि का भुगतान बुधवार को होगा।
31 मार्च तक प्रदेश पर था 4.88 लाख करोड़ का कर्ज
सरकार के अनुसार, 31 मार्च 2026 की स्थिति में मध्यप्रदेश पर कुल 4,88,714.17 करोड़ रुपए का ऋण था। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 3,33,278.21 करोड़ रुपए के मार्केट लोन का है। इसके अलावा वित्तीय संस्थानों, केंद्र सरकार, राष्ट्रीय लघु बचत निधि और अन्य स्रोतों से लिए गए ऋण भी कुल देनदारियों में शामिल हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बीजेपी नेत्री और तहसीलदार की आपस टकराई गाडि़यां, सडक पर हंगामा, किसी को नहीं आई चोट

ग्वालियर. भितरवार में तहसीलदार और बीजेपी की जिला मंत्री ममता खटीक की गाडि़यां आमने-सामने से टकरा गयी। यह घटना आज तहसील के पास हुई। घटना में किसी का चोट नहीं लगी है। लेकिन दोनों गाडि़यां क्षतिग्रस्त हो गयी। घटनास्थल पर जमककर हंगामा हुआ है। हालांकि बाद में आपसी समझौते से मामला निपट गया और किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
बीजेपी नेता ममता खटीक के भतीजे अभिषेक खटीक अपनी स्विफ्ट डिजायर कार एमपी07 सीके 9303 चला रहे थे। उन्होंने बताया है कि वह काली माता मंदिर के पास रूके हुए थे। तभी सामने से तहसीलदार की गाड़ी हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार से आयी। अभिषेक के मुताबिक, चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये। जिससे गाड़ी पत्थरों पर चढ़कर रूकी और उनकी स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त हो गयी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि तहसीलदार की गाड़ी में कोई नहीं था। केवल चालक ही चला रहा था।
दूसरी ओर, तहसीलदार के ड्राइवर का कहना है कि वह सामान्य गति से तहसील की ओर जा रहा था। इसी दौरान अभिषेक खटीक अपनी कार लेकर अचानक काली माता मंदिर की तरफ से सड़क पर आ गए और उन्होंने बीच रोड पर ब्रेक लगा दिए। ड्राइवर के मुताबिक, इसी वजह से उनकी गाड़ी अभिषेक की कार से टकरा गई।
गाड़ियों के टकराने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय रहवासियों की भीड़ जमा हो गई और दोनों चालकों के बीच बहस शुरू हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। हालांकि, भाजपा नेत्री ने तहसीलदार के चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रेमी की गोद में सिर रख लेटी थी प्रेमिका, तभी प्रेमी ने घोंट दिया गला

मुरैना. नगरा थाना इलाके में 17वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 माह बाद खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी गोलू उर्फ ब्रजेश राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर राजस्थान के दौसा लेगया। वहां सुनसान जगह पर हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में दबाया दिया। 3 माह के बादअपनी शादी के लिये गांव लौटने पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
शादी का झांसा देकर ले गया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 मार्च 2026 का उसकी सगाई किसी दूसरी युवती के साथ तय हो गयी थी। इसका पता चलते ही प्रेमिका ने उससे शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि दोनों घर से भागकर शादी करेंगे। 28 मार्च को वह प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया।
गोद में सिर रखकर लेटी तो दुपट्टे से गला घोंटकर कर दी हत्या
आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा में नौकरी करता था। वह प्रेमिका को ट्रेन से लेकर निकला, लेकिन भीलवाड़ा जाने के बजाय दौसा स्टेशन पर उतर गया। वहां से उसे सुनसान इलाके में ले गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वहां शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब प्रेमिका भरोसा कर उसकी गोद में सिर रखकर लेट गई तो उसने उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी शव को कंधे पर उठाकर करीब 100 मीटर दूर बने सेफ्टी टैंक तक ले गया। वहां शव को फेंक कर मिट्टी, ईंट और पत्थरों से ढंक दिया। जल्दबाजी में मृतका का बैग और चप्पल वहीं छूट गए। इसके बाद वह अगले दिन गांव लौट आया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

वायनाड में लैंडस्लाइड में 2 लोगों की मौत, टनल की मिट्टी टैंकर और गाडि़यां बहा ले गयी

वायनाड में भूस्खलन (Photo: ITG)वायनाड. केरलम के वायनाड में मंगलवार की सुबह तेज वर्षा के चलते लैंडस्लाइड हुआ है इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी है। 8 लोग घायल हुए है। कई लोगों क मलबे में दबे होने की खबर है। घटना कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास की है। यहां मलप्पपुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्टर के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकाल कर बाहर जमा की गयी थी। वर्षा के चलते मिट्टी खिसक गयी। जिससे पेड भी उखड़ गये और बैरिकेड भी बह गये।

हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें…

स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे वाली जगह पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। यहां टनल का निर्माण हो रहा है।
हादसे वाली जगह पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। यहां टनल का निर्माण हो रहा है।
पुलिस-एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू जारी है।
पुलिस-एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू जारी है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि 7 जुलाई की सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर टनल से तेज लहर के साथ आया मलबा एक टैंकर का तिनके की तरह बहाकर ले गया। 2 लोग इसके मलबे में फंसे। पुलिस की एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा हटाने के लिये भारी मशीनों की आवश्यक होगी। अधिकारियों के अनुसार, लगातार वर्षा की वजह से सोमवार से ही सुरंग कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था। मलप्पुरम -वायनाड टनल प्रोजेक्ट के तहत मलप्पुरम को वायनाड से सुरंग (टनल) के माध्यम से जोड़ना है। टनल की लम्बाई लगभग 8.17 किमी है। इसकी लागत लगभग 2,100,2,200 करोड़ है। दो साल पहले भी वायनाड में एक के बाद एक 3 भूस्खलन हुए थे। जिसमें 400 से अधिक जानें चली गयी थी।
वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है
वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पर पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है। वायनाड का पठार वेस्टर्न घाट में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच देश के वेस्टर्न घाट से टकराकर ऊपर उठती है, इसलिए इस इलाके में मानसून सीजन में बहुत ज्यादा बारिश होती है। वायनाड में काबिनी नदी है। इसकी सहायक नदी मनंतावडी ‘थोंडारमुडी’ चोटी से निकलती है। लैंडस्लाइड के कारण इसी नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

विधायक के पीए और मंत्रालय के बाबू लौटे स्कूलों की ओर, बच्चों को पढायेंगेग, 213 शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसूत्र सत्र से पहले स्कूलों से बाहर काम कर रहे 213 सरकारी शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 16 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल पदस्थापना स्थल यानी स्कूलों में वापिस भेजने के निर्देश दिये है।


यह कार्यवाही पिछले वर्ष 30 जुलाई को विधानसभा में सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के सवाल के आधार पर हुई जिला स्तरीय समीक्षा के बाद की गयी है। शिक्षा विभाग की लिस्ट के अनुसार कई शिक्षक विधायक ऑफिसों में निजी सहायक (पीए) के रूप में कलेक्टर कार्यालयों, जिला पंचायत, निर्वाचन कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनपद पंचायत, एसडीएम कार्यालय और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों में सालों से अटैच होकर काम कर रहे थे। अब सभी को मूल स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के लिये तत्काल रिलीव करने के आदेश जारी किये गये है।
16 जिलों के 213 शिक्षक स्कूल के अलावा कार्यालय में तैनात
लोक शिक्षण संचालनालय की समीक्षा में उज्जैन, देवास, नीमच, शहडोल, दतिया, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, रीवा, कटनी, गुना, सिंगरौली, सतना, राजगढ़ और मंडला समेत 16 जिलों के 213 शिक्षकों के संलग्नीकरण का विवरण सामने आया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी को उनके मूल विद्यालयों में वापिस भेजा जाये। ताकि स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो।
विधायक से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक लगे थे शिक्षक
विधायक कार्यालयों में निजी सहायक (पीए) के रूप में कलेक्टर कार्यालय,  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, एसडीएम कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, सीईओ जनपद कार्यालय, अन्य प्रशासनिक कार्यालय।
विधानसभा में सवाल के बाद हुई कार्रवाई
पिछले विधानसभा सत्र में स्कूलों से बाहर संलग्न शिक्षकों का मुद्दा तारांकित प्रश्न क्रमांक-1108 के माध्यम से उठाया गया था। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों से जानकारी मंगाई। मानसून सत्र शुरू होने से पहले संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को संलग्नीकरण समाप्त कर संबंधित शिक्षकों को मूल पदस्थापना वाले विद्यालयों में वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino