News

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

RBI का बड़ा कदम: ग्राहकों को जबरन वित्तीय उत्पाद बेचने पर लगेगी रोक

मुंबई। RBI ने ग्राहकों को गलत तरीके से बीमा, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय उत्पाद बेचने पर रोक लगाने के लिए कड़े नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे और ग्राहकों को जबरन बिक्री से बचाने तथा उनके हितों की रक्षा करने पर केंद्रित हैं। अब बैंक और वित्तीय संस्थान बिना ग्राहक की स्पष्ट सहमति के कोई भी उत्पाद नहीं बेच पाएंगे और लोन के साथ बीमा खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।
नए नियमों के तहत, बैंकों और NBFC  को ग्राहक की स्पष्ट लिखित या डिजिटल सहमति के बिना कोई भी वित्तीय उत्पाद बेचने की अनुमति नहीं होगी। यदि एक ही फॉर्म में कई उत्पाद शामिल हैं, तो प्रत्येक उत्पाद के लिए अलग से सहमति लेनी होगी ताकि ग्राहक अपनी आवश्यकतानुसार चुनाव कर सके।साथ ही, ग्राहक को लोन या अन्य बैंकिंग सेवाओं के बदले किसी खास बीमा या निवेश योजना को खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। ग्राहकों के पास अपनी पसंद की किसी भी कंपनी का वित्तीय उत्पाद चुनने की स्वतंत्रता होगी।
RBI  ने यह भी निर्देश दिया है कि बैंक ग्राहक की उम्र, आय, वित्तीय स्थिति, निवेश का उद्देश्य और जोखिम उठाने की क्षमता को समझने के बाद ही कोई उत्पाद सुझाएं। केवल कमीशन कमाने के लिए ग्राहक की जरूरत के विपरीत उत्पाद बेचना गलत माना जाएगा। ऑनलाइन बिक्री के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं। वेबसाइटों या मोबाइल ऐप पर पहले से टिक किए गए विकल्प (Pre-ticked Options), बार-बार आने वाले पॉप-अप या ग्राहक पर जल्द निर्णय लेने का दबाव बनाने वाले डिज़ाइन पर प्रतिबंध रहेगा। ग्राहक आसानी से किसी भी ऑफर को अस्वीकार कर सकेंगे। यदि जांच में यह साबित होता है कि किसी ग्राहक को गलत जानकारी देकर या दबाव बनाकर कोई वित्तीय उत्पाद बेचा गया है, तो संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को पूरी राशि वापस करनी होगी। ऐसे मामलों में उत्पाद को रद्द किया जाएगा और यदि ग्राहक को अतिरिक्त आर्थिक नुकसान हुआ है, तो बैंक की नीति के अनुसार उसे मुआवजा भी दिया जा सकता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मोदी कैबिनेट में फेरबदल का काउंटडाउन शुरू, पांच मंत्री बदले जा सकते हैं

नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी लगभग पूरी है, 20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा। सूत्रों के अनुसार इससे पहले कभी भी फेरबदल की सूचना आ सकती है। सोर्स के अनुसार निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी, पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा से मंत्री पद लिया जा सकता है।
कैबिनेट में फेरबदल के दो आधार
पहला- कैबिनेट अब ज्यादा युवा होगी, औसत उम्र बीजेपी उध्यक्ष की उम्र के आसपास यानी 46 साल होगी। 2 से 4 साल कम-ज्यादा हो सकती है लेकिन 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बाहर जाना ही पडेगा। अपवाद ही बचेंगे। हालांकि ये नियम पीएम पद के लिए लागू नहीं होगा। पिछले दो फेरबदल में कैबिनेट के जो चेहरे नहीं बदले वो इस बार जरूर बदलेंगे।
दूसरा- जिन पार्टियों से टूटकर लोग बीजेपी में आए है उन्हें भी कैबिनेट में जगह देनी है। इसमें पंजाब से टूटकर आने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद शामिल है। इनके अलावा शिवसेना उद्धव गुट से टूटकर आए सांसद और पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी एनडीए के सपोर्ट में है। उन्हें भी कैबिनेट में शामिल करने की तैयारी है।
इन्हें कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है
हरदीप सिंह पुरी, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री
पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री

Newsमप्र छत्तीसगढ़

लूट-आंखों में मिर्ची झोंककर 3 बदमाशों ने लूटे 15 लाख रूपये

गुना. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है। धनिया व्यापारी के लिये काम करने वाले युवक से कलेक्शन का पैसा लूटकर 3 बदमाश फरार हो गये। उन्होंने युवक की आंखों में मिर्ची झोंक कर 15 लाख रूपये से भरा बैंग लेकर मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले वासुदेव शर्मा वर्तमान मेंशहर की बड़ा जैन मंदिर गली में रहते हैं। वह कुंभराज के एक धनिया व्यापारी के लिये काम करते है। मंगलवार की शाम वह पचोर स कलेक्शन कर अपने घर आ गये थे।
क्या है मामला
बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने घर से कुंभराज जाने के लिये निकले थे। बैग में 15-17 लाख रूपये नगदी थे। जैसे ही वह पायेगा मोहल्ले के पास शीतला माता मंदिर के सामने पहुंचे। तभी सामने से 3 बदमाश बाइक पर आये और उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रभारी टीआई आनंद राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। लूट की घटना का अंजाम देते बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गये। प्रभारी एएसआई ने बताया कि फरियादी पेमेंट का कुंभराज देने के लिये निकला था। शीतला माता मंदिर के पास यह घटना हुई है। अभी 3 आरोपी दिखाई दे रहे हैं पुलिस मामल की जांच में जुटी है।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

Vande Bharat-दिल्ली से वंदे भारत से 5 शहरों की सैर उसी दिन वापिस दिल्ली लौट सकते हैं

नई दिल्ली. दिल्ली वालों के लिये अब एक दिन की छुट्टी में भी शहर से बाहर घूमने जाना और एंजॉय करना बेहद आसान है। तेज और आरामदायक वंदे भारत ट्रेनें कुछ घंटों में ही खूबसूरत शहरों तक आराम के साथ पहुंचा देती है। जहां घूम फिरकर शाम तक दिल्ली वापिस लौटना मुश्किल नहीं रह गया है। अगर आपके पास अधिक समय नहीं है लेकिन सैर सपाटों का शौक रखते हैं। वंद भारत ट्रेन से कौन से 5 शहर एक दिन में घूमने के लिये अच्छे शहर है।
महज 2 घंटे दिल्ली से आगरा
वंदे भारत से 2 घंटे से भी कम वक्त में आप ताजमहल घूमने आगरा पहुंच सकते हैं। दुनिया के 7 अजूबों में शुमार ताजमहल को देखने के बाद आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते है। स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के बाद शाम को दिल्ली वापिस लौट सकते हैं। आपको बता दें कि वंदे भारत से दिल्ली से आगरा सिर्फ 1 घंटे 55 मिनट में पहुंच जाते हैं।
4 घंटे 15 में दिल्ली से हरिद्वार
अगर आप आध्यात्मिक अनुभव चाहते हैं तो हरिद्वार शानदार विकल्प है। वंदे भारत से 4 घंटे 15 मिनट में हरिद्वार पहुंचकर हर की पौडी घाट पर गंगा आरती देख सकते है। यात्रा की योजना इसी आरती के हिसाब से बनाये तो दिन यादगार बन सकता है। समय मिले तो केवल कार से मनसा देवी मंदिर भी जा सकते हैं। हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे का माहौल अलग ही सुकून देता है।
4 घंटे 45 मिनट में दिल्ली से देहरादून
वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से देहरादून की यात्रा महज 5 घंटे से भी कम का है। देहरादून में खूबसूरत कैफे हैं जहां आराम से बैठकर समय बिताया जा सकता है। रॉबर्स केव (चोर की गुफा) घूमने लायक जगह है। रास्ते में हरी-भरी वादियों का मजा उठाते हुए आप वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं। आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों में एयरकुंडीशंड कोच, अच्छी सीटिंग और खाने की सुविधा होती है। दिल्ली से आगरा, देहरादून, हरिद्वार, जयपुर, चंडीगढ़ के नियमित सेवायें उपलब्ध है। अगर आप भी दिल्ली से एक दिन की मजेदार ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन शहरों में कोई भी चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि ट्रेन की टिकट पहले से बुक करा सकते हैं।
4 घंटे 40 मिनट में दिल्ली से जयपुर
जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। जहां हवा महल और आमेर किला मुख्य आकर्षण है। इन दोनों को घूमने में पूरा दिन लग सकता है। लेकिन वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से जयपुर की यात्रा सिर्फ 4 घंटे 40 मिनट का है।
लगभग 3 घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़
‘ब्यूटीफुल सिटी’ के नाम से प्रसिद्ध चंडीगढ़ आप वंदे भारत में सिर्फ 2 घंटे 50 मिनट में पहुंच सकते है। जहां रॉक गार्डन में आप अलग-अलग तरह की मूर्तिया और कलाकृतियां देख सकते हैं। सुखना झील घूम सकते है। साथ ही सेक्टर 17 मार्केट में शॉपिंग भी कर सकते है। वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से चंडीगढ़ जाना आसान सफर है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कर्नल की पत्नी हुई साइबर ठगी का शिकार, 3 किश्तों में ठगे 50 हजार रूपये, फर्जी होटल की वेबसाइट पर मैनेजर मांगे थे 50 हजार रूपये

ग्वालियर. मुरार थाना इलाके में स्थित आर्मी कैंट (एमएच चौराहा) निवासी सेना के एक कर्नल की पत्नी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गयी है। वह दिल्ली और आगरा टूर के लिये इंटरनेट पर होटल सर्च करते वक्त उन्होंने फर्जी वेबसाइट पर बुकिंग कर दी। स्वयं का होटल मैनेजर बताने वाले ठग ने एडवांस बुकिंग के नाम पर उनसे 50 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिये गये।
पैसे मिलते ही आरोपी ने नम्बल ब्लॉक कर दिया। घटना 4 जुलाई की है। शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जूही पांडे अपने परिवार के साथ दिल्ली और आगरा यात्रा की तैयारी कर रही थी। इंटरनेट पर होटल सर्च करते समय उन्हें कोर्टयार्ड बाय मैरियट जैसी दिखाई देने वाली एक फर्जी वेबसाइट मिली। वेबसाइट पर दिये गये मोबाइल नम्बर पर संपर्क करने सामने वाले ने स्वयं को होटलका मैनेजर हरीश अग्रवाल बताया था।
3 बार में 50 हजार रूपये कराये ट्रांसफर
फर्जी होटल मैनेजर आरोपी ने 5 दिन के ठहरने का खर्च लगभग 50 हजार रूपये बताते हुए एडवांस भुगतान की मांग की, उसकी बातों पर भरोसा कर जूडी पांडे ने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर 3 किश्तों में 50 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये। भुगतान मिलने के बाद जब उन्होंने बुकिंग की रसीद मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। कुछ देर के बाद उसने उनका नम्बर ब्लॉक कर दिया और मोबाइल बन्द कर लिया।
होटल से बात की तो पता चला
संदेह होने पर जूही पाण्डेय ने होटल की आधिकारिक वेबसाइट से नंबर निकालकर संपर्क किया। होटल प्रबंधन ने बताया कि उनकी ओर से कोई बुकिंग नहीं हुई है और जिस वेबसाइट के जरिए भुगतान किया गया, वह फर्जी है।
इसके बाद पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मुरार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल बैंक खाते, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर. सिंधिया राजघराने के संपत्ति विवाद पर सुनवाई टली, जयविलास पैलेस, दिल्ली और शिवपुरी की संपत्ति ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिल सकती है

ग्वालियर. देश के चर्चित राजघरानों में शुमाार ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में परिवारिक संपत्ति बंटवारे को लेकर चले आ रहे विवाद में सोमवार को महा-समझौता नहीं हो सका। मामले में सुनवाई फिर से टल गयी है। हाईकोर्ट से बुआओ के दावे का रिकॉर्ड नहीं आ पाया था इसलिये 27 जुलाई को फिर सुनवाई होगी। इस ऐतिहासिक महा-समझौते के लागू होते ही दिल्ली, मुंबई, पुणे और ग्वालियर की अदालतों में वर्षो से लंबित एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों का हमेशा के लिये पटाक्षेप हो जायेगा। सिंधिया परिवार के किस सदस्य के पास क्या संपत्ति पर अधिकारी तय होगा। 8 जुलाई को समझौता आवेदन पर सुनवाई होने थी। लेकिन संपत्तियों कारिकॉर्ड नहीं आ पाने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई थी। देश के चर्चित राजघरानों में शुमार ग्वालियर के सिंधिया राजवंश मे पारिवारिक संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार (20 जुलाई) को महा-समझौता हो सकता है।
देश के चर्चित एवं रॉयल राजघरानों में शुमार सिंधिया राजघराने का दशकों पुराना संपत्ति विवाद अब महा-समझौता की तरफ बढ़ रहा है। हाल ही में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से जिला न्यायालय में एक समझौता आवेदन पेश किया गया है। समझौता प्रस्ताव में सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं (राजस्थान की पूर्व मुख्यमत्री वसुंधराराजे, एमपी पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और ऊषा राजे और अन्य) के बीच अरबों रूपये की शाही विरासतों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बन चुकी है।


तमाम दौर की पारिवारिक बैठकों के बाद समझौते का अंतिम मसौदा तैयार कर लिया गया है। जिस पर अब सिर्फ कानूनी मुहर लगना शेष है। इसके लिये ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से ग्वालियर जिला न्यायालय में आवेदन भी पेश कर दिया गया है। जिस पर 8 जुलाई 2026 को बेहद अहम सुनवाई होने जा रही है। इस ऐतिहासिक महा-समझौते के लागू होते ही दिल्ली, मुंबई, पुणे और ग्वालियर की अदालतों में वर्षो से लंबित एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों का सदैव के लिये पटाक्षेप हो जायेगा।
जयविलास पैलेस नहीं… कम्पनियों और ट्रस्ट में बटी है पूरी रियासत
सिंधिया राजपरिवार की अधिकांश संपत्तियां सीधे किसी व्यक्ति के नाम न होकर 1970 के दशक से ‘सर जयाजीराव ट्रस्ट’ और ‘कृष्ण माधव ट्रस्ट जैसी संस्थाओं के अधीन है। वहीं, दिल्ली की सिंधिया पॉटरीज की जमीन पर बनी 3 अलीशान कोठियों में तीनों बुआयें (वसुंधरा, यशोधरा और ऊषा राजे) में निवास करती है। पूर्व के पारिवारिक बंटवारे में माधवराव सिंधिया को मिली ‘सिंधिया इंवेस्टमेंट प्रायवेट लिमिटेड’ (एसआईपीएल) की कमान वर्तमान में ज्यातिरादित्य सिंधिया संभाल रहे हैं।
राजमाता का ‘पन्ने का शिवलिंग’ अब ज्योतिरादित्य के पास
इस पूरे संपत्ति बंटवारे में सबसे भावुक और आध्यात्मिक पहलू पन्ने (रत्न) का ‘दिव्य शिवलिंग’ है। यह वही बेशकीमती और चमत्कारी शिवलिंग है जिसे राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने आजीवन अपने पास रखा और वे प्रतिदिन सुबह इसकी विशेष आराधना करती थीं। वर्तमान में यह पवित्र शिवलिंग राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के पास सुरक्षित है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुख्ता सूत्रों का दावा है कि नए समझौते के तहत यह ऐतिहासिक और राजमाता की सबसे प्रिय धरोहर अब उनके पोते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हिस्से में आने जा रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के 190 अफसर बने डिप्टी कलेक्टर, 12 साल पहले मिलना था उन्हें ये ओहदा

भोपाल. 190 अफसरों को ओहदा बढ गया है, अब ये डिप्टी कलेक्टर हो गए है। इनमें से कुछ को ये ओहदा 7 साल पहले 2019 और कुछ को 12 साल पहले 2013 में मिल जाना था लेकिन पदोन्नति पर ब्रेक लगता रहा और ये नीचे के पदों पर ही सेवाएं देते रहे। ये सभी राजस्व सेवा के अधिकारी है जो अब राज्य प्रशासनिक सेवा का ग्रेड मिल गया है। सरकार द्वारा पदोन्नति शुरू करने के बाद इन्हें ये ओहदा मिला है। पदोन्नति से डिप्टी कलेक्टर के पदोें पर तैनाती के लिए राज्य में 315 पद खाली थे लेकिन राज्य में इतने अधिकारी ही नहीं बचे। ऐसा एसलिए हुआ क्योंकि मई 2016 से पदोन्नति नहीं हुई इसके कारण नीचे के पद खाली नहीं हुए। तहसीलदार और डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति के लिए 232 नाम रखे थे लेकिन इनमें से 42 शासकीय सेवक ऐसे निकले जो नियम शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे थे इसलिए इन्हें आगे बढने के अवसर नहीं मिले।
मंत्रालय सेवा के 463 पदों पर पदोन्नति पूरी
मंत्रालय में पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है। बीते सप्ताह 463 पदों को पदोन्नति के जरिए भरा गया है जिसमें निज सचिवों को स्टाफ ऑफिसर के पद पर और सहायक अनुभाग अधिकारियों को पदोन्नत किया गया। वहीं पदोन्नति से नीचे के पद खाली हो रहे है। ऐसे पदों पर नए सिरे से भर्तियां होंगी। एक अनुमान के मुताबिक करीब 2 लाख पद खाली होंगे, सरकार चाहेगी तो इन पर भर्ती प्रक्रिया को तेज कर सकती है।
कर्मचारी बोले- यही रास्ता पहले निकालना था
कर्मचारी नेता अनिल बाजपेयी का कहना है कि सरकार लोक कल्याण करना चाहे तो कोई न कोई रास्ता निकाल ही सकती है। राज्य में पदोन्नति शुरू कराना, इसका सबसे बड़ा और ताजा उदाहरण है। सरकारें चाहती तो यह रास्ता पहले भी निकाला जा सकता था। यदि ऐसा होता तो बीते 10 साल में जो लाखों शासकीय सेवक बगैर पदोन्नति के सेवानिवृंा हुए, वे भी बढ़ा हुआ ओहदा पाकर स0मान से सेवानिवृंा होते। किसी भी सरकार को यह अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में आउटसोर्स भर्ती और कम वेतन भुगतान की जांच शुरू

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती और उन्हें निर्धारित से कम वेतन दिए जाने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। भोपाल से प्राप्त पत्र के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। सीएमएचओ ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगदीश राजपूत और डॉ. पवन जैन को पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। दोनों अधिकारी भर्ती प्रक्रिया, वेतन भुगतान और आउटसोर्स एजेंसियों से जुडे दस्तावेजों की जांच करेंगे। जानकारी के अनुसार यह मामला पूर्व मुख्य चिकितस एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव के कार्यकाल से जुडा हुआ है। आरोप है कि आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं और कुछ कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय से कम राशि का भुगतान किया गया।
जांच शुरू होने के बाद एजेंसियों में हडकंप
जांच शुरू होने के बाद संबंधित आउटसोर्स एजेंसियों में हडकंप की स्थिति है। बताया जा रहा है कि एजेंसियां अपने रिकॉर्ड व्यवस्थित करने और दस्तावेजों में आवश्यक सुधार करने में जुट गई है। जांच समिति ने एजेंसियों से कर्मचारियो की नियुक्ति, वेतन भुगतान और अन्य संबंधित अभिलेखों की जानकारी भी तलब की है।
जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जांच समिति अपनी रिपोर्ट सीएमएचओ को सौंपेगी। रिपोर्ट में यदि भर्ती या वेतन भुगतान में अनियमितताएं सामने आती है तो संबंधित एजेंसियों और जिम्मेदार अधिारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हां आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधि तमामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई से अवगत कराया जा सकेगा। डॉ. पवन जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी जाहिर गनई

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 4 दिन पहले शुरू हुए एनकाउंटर के बाद बुधवार का लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनई का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में तलाशी अभियान लगातार जारी रखे हुए है।
शनिवार को 2 आतंकवादी सीसीटीवी में दिखाई दिया था। उसी दिन एनकाउंटर मार गया था। आखिरकार 4 दिन बाद शोपियां के चानपोरा गांव से मारे गये आतंकी का शव बरामद किया गया है। अब यह कंफर्म हो गया है कि शोपियां एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनाई मारा गया है। आज शोपियां से उसका शव बरामद किया गया है। शोपियां में एनकाउंटर के 4 दिन के बार मारे गये आतंकी का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है। शनिवार को 2 आतंकी सीसीटीवी में दिखाई दिये थे। उसी दिन एनकाउंटर शुरू हुआ था।
कई दिनों से जारी थी तलाश
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को रात भर रुके रहने के बाद एक बड़ा आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन फिर से शुरू किया, क्योंकि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 2 आतंकवादी घने बाग के अंदर छिपे हुए थे। ऑपरेशन का यह दूसरा दिन था।  सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने मीमंदर इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी, जहां शुक्रवार को सर्विलांस कैमरों में पहली बार आतंकवादी देखे गए थे।  अधिकारियों के मुताबिक, फंसे हुए दोनों आतंकवादियों की पहचान जाकिर और लतीफ के तौर पर हुई है।  दोनों दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं। माना जाता है कि जाकिर 2024 से प्रतिबंधित संगठन LeT से जुड़ा हुआ है, जबकि लतीफ पिछले साल इस संगठन में शामिल हुआ था।  मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब आतंकवादियों ने सेना की एक टीम पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सेना ने भी गोली चलाई और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।   गोलीबारी के बावजूद, दोनों आतंकवादी बाग के अंदर फंसे हुए थे. इसके बाद से ही सेना का तलाशी अभियान जारी था।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

यूएस ने ईरान में 80 ठिकानों पर बरसाये बम

अमेरिका ने ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास पर हमला किया। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गये है। हॉर्मुज स्ट्रेट में 3 कॉमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर बड़े स्तर पर हवाई हमले किये हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि यह कार्यवाही अंर्तराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिये की गयी है। इन ताजा हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार करने की चेतावनी दी है।
अमेरिकी सेना के अनुसार इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम , कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार स्टेशन, एंटी शिप मिसाइल लॉंचर, ड्रोन लांच साइट और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की 60 से अधिक तेज स्पीड बोट्स का निशाना बनाया गया है। इसके अलावा बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और सीरिक के आसपास मौजूद कई सैन्य ठिकानों पर भी हमले किये गये। बंदर अब्बस में शहीद हक्ककानी पोर्ट पर भी हमला किया गया है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino