मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कॉम्बिंग गश्त. 204 फरार एवं वारंटी गिरफ्तार 268 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

ग्वालियर। कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिंकजा कसने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देष पर 27/28 अप्रैल की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
इस अवसर पर एसएसपी द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त  किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मषाला, ढाबों को भी चेक किया।
इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 99 स्थाई वारंट, 105 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 133 गुण्डा एवं 135 हिस्ट्रीशीटरों  को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब का थाना घाटीगांव में 01 प्रकरण पंजीबद्व किया गया और और थाना पिछोर में धारा 107/116 में 02 कार्यवाहियां की गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

चंबल पेयजल प्रोजेक्ट में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने पर जोर, सांसद भारत सिंह ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया

ग्वालियर,शहर की दीर्घकालिक पेयजल जरूरतों को पूरा करने वाले महत्वाकांक्षी चंबल पेयजल प्रोजेक्ट को गति देने के लिए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त संघप्रिय के साथ स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्यों में तेजी लाने और तय समय-सीमा में प्रोजेक्ट पूरा करने पर जोर दिया।
चंबल पेयजल प्रोजेक्ट के कार्यों का जायजा लेने निकले
मुरेना स्थिति 5वीं बटालियन के सामने सर्विस रोड पर निर्माणाधीन डक्ट, आसन नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज, सांक नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज, पाइप निर्माण के लिए जरेरुआ स्थित फैक्ट्री तथा झांसी बाईपास के पास पाइप लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया।
इस मौके पर चंबल का पानी जल्द से जल्द ग्वालियर तक पहुंचाना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में गति के साथ गुणवत्ता भी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।साथ ही तकनीकी मानकों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार न हो।
निर्माण कार्यों की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को निर्देश दिए निर्धारित समयावाधि में पूरा करने के प्रयास किए जाएं । उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट ग्वालियर के लिए दीर्घकालिक समाधान है और इसके पूरा होने पर शहर को पेयजल संकट से स्थायी राहत मिलेगी।निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, कार्यपालन यंत्री शालिनी सिंह, सहायक यंत्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, फर्म प्रतिनिधि एफ़आई खान, निर्माण एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय अमला उपस्थित रहा। अधिकारियों ने सांसद को अब तक की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही कार्य पूरा करने की कार्ययोजना बताई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नवनियुक्त कार्य परिषद के सदस्यों का विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रान्ताध्यक्ष सहित टीम ने किया स्वागत

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय परिषद की बैठक मंगलवार की दोपहर 12 बजे से पहले नवनियुक्त कार्यपरिषद सदस्यगणों जेएन गौतम, गणेशदत्त दुबे, श्री भागवंत, प्रदीप शर्मा, भानुप्रताप सिंह, श्रीमति नामधारी, मनोज शर्मा, एडी डॉ. रत्नम का विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रान्ताध्यक्ष राकेश गुर्जर, कोषध्यक्ष राजेश नायक सहित महासंघ, स्थाई कर्मचारी संघ सचिव द्वारिका प्रसाद झा ने भी फूलमाला और गमछा पहलनाकर स्वागत किया। स्वागत किया। इसके अलावा जीवाजी विश्वविद्यला के तृतीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चिरौंजी लाल बरेला, सचिव पंकज त्रिपाठी, संयुक्त सचिव अंकुर सिंह, कोषाध्यक्ष पिंकी गौड सहित तृतीय श्रेणी कार्यकारिणी सदस्य, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कटारे, सचिव मानपाल, उपाध्यक्ष फारूख खान, संयुक्त सचिव पूजा शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश कन्नौजे समेत भारी तादाद में कर्मचारी गण स्वागत के लिये ढोल ताशे सहित स्वागत पट्टा, माला पहनाकर स्वागत किया।


इनका का किया स्वागत
जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद की बैठक से पूर्व कुलगुरू राजकुमार आचार्य, कुलसचिव राजीव मिश्रा ने सदस्यों जेएन गौतम, गणेशदत्त दुबे, श्री भागवंत, प्रदीप शर्मा, भानुप्रताप सिंह, श्रीमति नामधारी, मनोज शर्मा, एडी डॉ. रत्नम आदि तुलसी पौधा और गुलाब के फूल से स्वागत किया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पत्नी को किया वीडियो कॉल के बाद कांन्स्टेबल ने स्वयं को मारी गोली, मरने से पहले पत्नी से बोला थोड़ी देर में आता हूं

ग्वालियर. क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल में स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। घटना मंगलवार की सुबह 2 एसएएफ की सेकेंड बटालियन के गेट की है। उसकी ड्यूटी क्वॉर्टर गार्ड पर सन्तरी पहरे पर थी। गोली की आवाज सुनकर साथी पहुंचे तो कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी घायल अवस्था में कुर्सी पर बैठा था। सीने से खून निकल रहा था। नजदकी ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी हुई थी। साथियों ने तत्काल अधिकारियों को खबर दी और उसे अस्पताल ले गये। एसएएफ जवानों के अनुसार गोली चलने से पहले वह वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात कर रहा था।
वीडियो कॉलिंग के दौरान आवाज आई
छतरपुर नौगांव निवासी एसएएफ कांस्टेबल कुलदीप अनुरागी 40, की ड्यूटी सेकेंड बटालियन के गेट पर थी। उसकी ड्यूटी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। सुबह लगभग 5 बजे वह अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। तभी गोली चलने की आवाजा आई। पुलिसकर्मी पहुंचे। वह घायल पड़ा था। पास ही उसकी गन पड़ी थी। सीने मेें गोली लगी थी। पुलिस की जांच पता चला है कि कुलदीप के साथ ही 4 अन्य जवान भी ड्यूटी पर तैनात थे। सभी अलग-अलग तैनात जगह पर तैनात थे। सुबह लगभग 4.30 बजे कमांडर चेक करने के लिये आया था। उस वक्त कुलदीप वीडियो कॉल पर परिवार से बातचीत कर रहा था।
परिवार को नहीं पता कुलदीप ने ऐसा क्यों किया
कुलदीप 2005 में एसएएफ में भर्ती हुए थे। दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर में पदस्थ रह चुके हैं। 17 साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी प्रियंका अनुरागी, बेटा वीर (16), बेटी अनाया (15) हैं। दोनों दसवीं में हैं और केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। किसी को कुछ नहीं पता कि कुलदीप ने यह कदम क्यों उठाया है।
पत्नी बोली-मुझसे कहा अभी आता हूं, फिर नहीं आए
कुलदीप की पत्नी प्रियंका ने कहा कि साढ़े चार बजे उनका वीडियो कॉल आया था। हाल-चाल पूछा और कहा कि बस अभी पांच बजे तक आ जाऊंगा। कॉल करने का कारण पूछा तो कहा बस याद आ रही थी। इसके बाद कॉल कट कर दिया।
पता नहीं क्या बात थी जो वह हमसे नहीं कह पाए
कुछ देर बाद उनके साथियों से सूचना मिली कि उन्होंने खुद को गोली मार ली है। जब उन्होंने सुबह 4.30 बजे कॉल किया तो मुझे हैरानी हुई। वही आखिरी बार उनका चेहरा देखा था। पता नहीं क्या बात थी, जो वह हमसे नहीं कह पाए। प्रियंका से पूछा गया कि किसी परेशानी का कभी उन्होंने जिक्र किया हो। इस पर प्रियंका ने कहा कि आज तक उन्होंने अपनी बटालियन या कार्यक्षेत्र के बारे में कभी कोई शिकायत नहीं की थी। हमारे घर में भी कहीं कोई विवाद नहीं था। पूरे परिवार का वह ख्याल रखते थे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सरकारी कर्मचारियों की ‘1 से 30 मई’ तक छुट्‌टी पर लगी रोक

भोपाल. 1 से 30 मई तक अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि इसको लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने यह आदेश उन कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू होगा जिनकी ड्यूटी जनगणना में लागई गई है। जानकारी के लिए बता दें कि 1 मई से जनगणना के तहत मकान सूचीकरण और उनकी गिनती होना है जो 30 मई तक चलेगा। इस कार्य में भोपाल के 6 जहार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन लोगों के लिए ही आदेश जारी किया गया है।
कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित किए गए
मकान सूचरकरण और मकानों की गणना कार्य में लगे कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित किए गए है। हालांकि इस दौरान अतिआवश्यक पारवारिक कार्य है या कोई मेडिकल इमरजेंसी होने पर कार्यालय प्रमुख से अनुमति लेना जरूरी होगा। इसके बाद ही आपको छुट्टी मिल सकेगी। तहसीलदार ने सभ संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समयसीमा के भीतर सुनिशित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेश का कडाई से पालन किया जाए
जनगणना कार्य के लिए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि इस आदेश का कडाई से पालन किया जाए। जनगणना कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिय रूप् से जिम्मेदारी निभाने के निर्देट दिए गए है।
शुरू होगा जनगणना का पहला चरण
1 मई से जनगणना का पहला चरण शुरू
मकानों का सूचीकरण
परिवारों की होगी गणना

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

चीतों का नया घर तैयार, जल्द होगी शिफ्टिंग

कूनो. श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीतों को अब नौरादेही अभयारण्य में भी बसाने की तैयारी है। फिलहाल वहां बाड़ा निर्माण चल रहा है। दो माह में काम पूरा होने की संभावना है। यही वजह है कि जुलाई में चार चीते शिफ्ट किए जा सकते हैं। दूसरी ओर प्रदेश में चीतों का दूसरा घर गांधीसागर अभयारण्य (मंदसौर) में भी दो और चीते भेजने का प्लान है। शिफ्टिंग जून में संभव है। गांधीसागर में शिफ्ट चीतों को सड़क मार्ग से ले जाया गया था।
जिन चीतों को शिफ्ट किया जाना है उनमें बोत्सवाना और भारतीय होंगे
कूनो में कुल 54 चीते हैं। इनमें 37 भारतीय हैं। बताया जा रहा है कि जिन चीतों को शिफ्ट किया जाना है, उनमें बोत्सवाना के नौ में से 4 और 2 भारतीय चीते होंगे। इनमें आशा के दोनों शावक केएपी-2 और केएपी-3 हो सकते हैं। ये वर्तमान में राजस्थान की सीमा में घूम रहे हैं।
चीतों को पहले छोटे बाड़ों में क्वारंटीन रखा जाएगा भी पढ़ें
सागर जिले के नौरादेही अभयारण्य (वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व) में चीतों के लिए मुहली, सिंगपुर और झापन रेंज के लगभग 440 हेक्टेयर में आठ विशेष बाड़े बनाए जा रहे हैं। 8-10 फीट ऊंची फेंसिंग की जा रही है, जिसमें सोलर इलेिट्रक फेंसिंग का उपयोग किया जा रहा है। चीतों को पहले चार अलग-अलग छोटे बाड़ों में क्वारंटीन रखा जाएगा, उसके बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।
कब जाएंगे कितने जाएंगे यह तय होना बाकी
कितने चीते कब जाएंगे ये तय होना बाकी है। नौरादेही में बाड़ा निर्माण चल रहा है।
-उत्तम कुमार शर्मा, डायरेक्टर, चीता प्रोजेक्ट, कूनो नेशनल पार्क

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पटरी टूटी, IED धमाका हुआ

अमृतसर. अंबाला से अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर सोमवार रात को आईईडी धमाका हुआ। यह घटना रात करीब साढ़े 8 बजे रेलवे स्टेशन राजपुरा-शंभू के नजदीक हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई।

धमाके के बाद पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। - Dainik Bhaskar
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले ही रेल लाइनों पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने हल्के में लिया और कोई जांच नहीं हुई। इसके बाद यह घटना हुई है। घटनास्थल के पास एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है, जिसके चिथड़े उड़ गए थे। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव के अवशेषों के साथ पगड़ी भी मिली है, जिसमें बाल लिपटे हुए थे।

रेलवे ट्रैक पर धमाके की सूचना मिलते ही रात में टीमें जांच के लिए पहुंची थीं। पटरी के साथ में बिछाए गए तार मिले, जिससे संभावना जताई गई कि यहां IED धमाका हुआ है।
पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति ब्लास्ट करने आया था, जो खुद भी उड़ गया। स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि यह बड़ी घटना है, इसलिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी जांच के लिए मौके पर पहुंच रही हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मामला सुलझाने के लिये आये साले पर जीजा ने चाकू से किये 24 वार, बहन ने पहुंचाया अस्पताल

ग्वालियर. ठाठीपुर इलाके में एक युवक ने अपने ही साले पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड 24 वार कर दिये। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि जीजा अपने साले पर बेरहमी से चाकू से वार कर रहा है। जबकि वह असहाय होकर गिर पड़ा है।अटैक में गंभीर से घायल युवक का अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता का देखतेहुए मुख्य आरोपी जीजा और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका पिता फरार है।

हमले की तस्वीरें…

आरोपी हमला करते रहे, जबकि बहन भाई को बचाने का प्रयास करती रही।
आरोपी हमला करते रहे, जबकि बहन भाई को बचाने का प्रयास करती रही।

चाकू के लगातार हमले से युवक जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।
चाकू के लगातार हमले से युवक जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा।

पत्नी को साथ भेजने से साफ मना कर दिया
25 अप्रैल को देवेन्द्र रजक मुरैना से अपनी बहन के ससुराल आया था, ताकि वह उसके ससुराल वालों से बातचीत कर मामले को सुलझा सके, लेकिन उसके वहां पहुंचते ही जीजा कृष्णा रजक आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी को उसके साथ भेजने से साफ मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद का नतीजा है। मुरैना निवासी देवेन्द्र रजक की बहन की शादी चार साल पहले ग्वालियर के मेहरा कॉलोनी निवासी कृष्णा रजक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कृष्णा, उसका भाई सोनू और पिता राम अवतार मिलकर देवेन्द्र की बहन को परेशान करते थे।
वीडियो के आधार पर दो भाई गिरफ्तार, पिता फरार
खून से लथपथ भाई को देखकर बहन घबरा गई और उसने स्थानीय लोगों की मदद से देवेन्द्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने देवेन्द्र की हालत गंभीर बताई है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कृष्णा रजक और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। फरार पिता राम अवतार की तलाश जारी है। सीएसपी मुरार अतुल सोनी ने बताया कि युवक का गला रेत कर हत्या का प्रयास करने वाले उसके बहनोई कृष्णा और उसके भाई सोनू को पकड़ लिया गया है। ससुर अभी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुरार नदी को पुर्नजीवित करने के लिये जनता की भागीदार हो, हाईकोर्ट ने 11 सदस्यीय कमेटी की गठित

ग्वालियर. मुरार नदी (वैशाली) को पुर्नजीवित करने के लिये हाईकोर्ट ने अब सोशल ऑडिट के विचार को अमलीजामा पहनाया है। इसमें निगरानी की पूरी प्रक्रिया में जनता की भागीदानरी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। निगमायुक्त की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है।इसमें हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि नदी को बचाने की कवायद तब तक कामयाब नहीं हो सकती है, जब तक स्थानीय लोग और विशेषज्ञ सीधेतौर पर इसमें शामिल न हो। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस पुष्पेंद्र यादव की डिवीजन बैंच ने लगभग 12.5 किमी लम्बी इस नदी में 22 जगहों पर कचरा और गन्दा पानी गिरने की बात को गंभीरता से लिया है। यह भी दर्ज किया है कि एनजीटी के पूर्व निर्देशों के बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
कमेटी इसलिए खास
हाईकोर्ट ने 11 सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रिटायर्ड जज, इंजीनियर और विधि विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। यह समिति केवल औपचारिक नहीं, बल्कि ‘सोशल ऑडिट’ के विचार को ग्राउंड लेवल पर लेकर जाएगी।
कमेटी में इन्हें किया शामिल
अध्यक्ष- निगमायुक्त, सदस्य – रिटा. प्रधान जिला जज अरुण प्रताप सिंह तोमर, एडीएम, एएसपी (आईपीएस), इं. गिर्राज गोयल (रिटा. निदेशक नमामि गंगे प्रोजेक्ट), पीके अष्ठाना (रिटा. एसडीओ पीडब्ल्यूडी), जंग बहादुर सिंह कुशवाह (रिटा. एसडीओ पीडब्ल्यूडी),हेमंत खरे (रिटा. इंजीनियर पीएचई), एडवोकेट संजय द्विवेदी, एडवोकेट योगेश चतुर्वेदी, अतिरिक्त महाधिवक्ता अंकुर मोदी, शासकीय अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह कुशवाह, शासकीय अधिवक्ता सोहित मिश्रा

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने 30 मिनट तक आईएएस को लगाई फटकार, बदसलूकी पर भड़का आईएएस एसोसियेशन

जबलपुर स्मार्ट सिटी सीईओ अरविंद शाह।

भोपाल-जबलपुर. एमपी में मंत्री और आईएएस अधिकारी के बीच विवाद ने प्रशासनिक हलको में हलचल बढ़ा दी है। लोक निर्माण विभोग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री राकेशसिंह परद जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ और आईएएस अधिकारी अरविंद शाह को बंगले पर बुलाकर अपमानित कर धमकी दी। मामले को लेकर आईएएस एसोसियेशन में सीएम स कड़ी आपत्ति जताई है। मंत्री और जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह के बीच विवाद सुलझगया है। आईएएस एसोसियेशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने बताया है कि सीएम मोहन यादव की दोनों पक्षों से बातचीत हो गयी है। आपस में चर्चा कर मामले को समाप्त करने की सहमति बनी है।
17 मार्च 2026 को अरविंद शाह ने जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ का प्रभार संभाला और इसके बाद उन्होंने कार्यालय में अनुशासन सख्त करते हुए उपस्थिति की जांच कराई तो इसमें 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिनमें दिलप्रीत कौर भल्ला भी शामिल थी। जवाब नहीं मिलने पर उनका वेतन रोक दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को शाह ने दिलप्रीत कौर को पूछताछ के लिये बुलाया। इसी के कुछ घंटों के बाद मंत्री राकेश सिंह ने उन्हें अपने आवास पर तलब किया।
30 मिनट तक बंगले पर अपमान और मिली धमकी
आरोप हैकि अरविंद शाह मंत्री आवास पर गुलदस्ता लेकर पहुंचे थे। जहां लगभग 30 मिनट तक उनके साथ अभद्र भाषा में बात की गयी। आईएएस अधिकारी के अनुसार उन्हें जान सेमारने की धमकी दी गयी। उनके चयन पर सवाल उठाये गये। सिंगरौली तक परेड कराकर भेजने जैसी बात कहीं गयी। घटना के बाद अधिकारी के मानसिंक रूप से आहत होने की भी बात सामने आयी है।
IAS एसोसिएशन ने जताई आपत्ति
एमपी आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है और एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि प्रदेश में अधिकारियों के साथ ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे स्वतंत्र रूप से काम करना मुश्किल हो सकता है।मंत्री समर्थकों और गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि आईएएस अधिकारी ने महिला कर्मचारी दिलप्रीत कौर से दुर्व्यवहार किया था। स्थानीय स्तर पर माफी मांगने की भी बात कही जा रही है, हालांकि अरविंद शाह ने किसी भी तरह की माफी से इनकार किया है।