Newsमप्र छत्तीसगढ़

एसपीएस से आईपीएस के लिये आज होगी डीपीसी, भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी बनाने के लिये चयन समिति लेगी फैसला

भोपाल. मध्यप्रदेश के 9 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) अवार्ड करने के लिये गुरूवार को डीपीसी की मीटिंग होगी। गृह विभाग के प्रस्ताव पर संघ लोक सेवा आयोग ने इस तारीख को मंजूरी दी थी जिसके बाद आज यह बैठक होने वाली है। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और संघ लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
आईपीएस अवार्ड के लिये गृह विभाग की प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग से आगे चल रही है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की डीपीसी के लिये अभी तक सामान्य प्रशासन विभाग प्रस्ताव नहीं भेज पाया है। दूसरी तरफ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की प्रस्तावित की प्रस्तावित डीपीसी की बैठक में इस बार 1997-98 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया जायेगा। राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा के लिये जिन अधिकारियों के नामों पर विचार किया जायेगा। उनमें 1997 बैच के सीताराम ससत्या, वर्ष 1998 बैच के निमिषा पांडेय, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसाची सर्राफ, समर वर्मा, सत्येन्द्र सिंह तोमर सहित 27 नाम शामिल है।
इनकी पदोन्नति रूक सकती है
इसमें से अमृत मीणा का जाति प्रमाण पत्र और राजेश मिश्रा की विभागीय जांच के चलते डीपीसी अटक सकती है। इनका लिफाफा बन्द हो सकता है। अंतिम दौर में सीताराम ससत्या के नाम को लेकर भी शिकायत के चलते डीपीसी में उनका नाम कटने के कयास लगाये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş