मप्र छत्तीसगढ़

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में बैटरी कारोबारी का शव ऑफिस में मिला, शव के पास मिली अवैध पिस्टल

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार तड़के बैटरी कारोबारी का शव उनके किराए के गोदाम के ऑफिस में मिला। कारोबारी के सिर में गोली लगी थी और उसके पास 32 बोर की अवैध पिस्टल पड़ी हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शिवम गुप्ता (32) मंगलवार को रोज की तरह काम के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े।
मौके से अवैध पिस्टल और मृतक का मोबाइल जब्त किया
रात करीब 3 बजे परिजन बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर-6 में बने गोदाम पहुंचे। गोदाम के अंदर बने ऑफिस का दरवाजा खोलते ही शिवम खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके सिर में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मौके से अवैध पिस्टल और मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शिवम बैटरी का कारोबार करता था
बताया जा रहा है कि शिवम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और बैटरी का कारोबार करते थे। परिवार के अनुसार वह सामान्य रूप से काम पर गए थे और उन्होंने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। ऐसे में उनकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी- पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शिवम ने यह कदम क्यों उठाया। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल और आखिरी बार किससे बातचीत हुई थी, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन घटनास्थल से अवैध पिस्टल मिलने के कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की, 11 बच्चों समेत 13 की मौत

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने मंगलवार रात अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। तालिबान के मुताबिक, इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। 14 महिलाएं घायल हुई हैं। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में आम घरों को निशाना बनाकर बमबारी की। मुजाहिद ने घायलों की फोटोज भी शेयर कीं। हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक इस कार्रवाई के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं। पिछले कई महीनों से दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलीबारी हो रही है।

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमले के बाद राहत और बचाव का काम जारी है। - Dainik Bhaskar
पाकिस्तान के 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 9 जून को एक बॉर्डर चौकी पर हुए हमले में पाकिस्तान के छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक हमले के दौरान आठ आतंकवादी भी मारे गए। अधिकारियों ने दावा किया कि हमलावरों ने सीमा चौकी पर कब्जा करने की कोशिश की थी।

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद काबुल में 2000 बेड के हॉस्पिटल में आग लग गई थी।

काबुल में तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज किया
पाकिस्तान लंबे समय से कहता रहा है कि उसकी सैन्य कार्रवाई आतंकवादी संगठनों के खिलाफ है, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ। पाकिस्तान का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लड़ाके अफगानिस्तान की जमीन से काम करते हैं और पाकिस्तान में हमले करते हैं। वहीं काबुल में तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज करती है। उसका कहना है कि वह किसी भी ऐसे समूह को पनाह नहीं दे रही है। इसके उलट तालिबान पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त छापे में मिली 241 से ज्यादा संपत्ति

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार की सुबह महिला एवं बालविकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा मारकर कार्यवाही को अंजाम दिया है। जांच में उनकी आय की तुलना में 241 अधिक संपत्ति मिलने के शुरूआती प्रमाण सामने आये है।
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को मिली गोपनीय शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गयी थी। जांच में आय से अधिक संपत्ति होने के तथ्य सामने आये। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर बुधवार की सुबह छापे की कार्यवाही शुरू की गयी है।
बुधवार की सुबह लगभग 6-7 बजे के बीच लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने एक साथ आवास, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर पर छापा मारा। कार्यवाही इतनी गोपनीय रखी गयी थी कि संबंधित पक्ष को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। सुबह अचानक बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों के पहुंचने के आसपास के इलाकों में भी चर्चा का माहौल बन गया। कार्यवाही के बीच दस्तावेजों, संपत्तियों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड तलाशे जा रहे है।
डिपार्टमेंटल स्टोर भी बड़ा 2 मंजिला भवन में आलीशान जिम
लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने जांच टीम को भी हैरान कर दिया। लोकायुक्त पुलिस ने जिन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, उनमें एक अत्याधुनिक जिम सेंटर और बड़ा डिपार्टमेंटल स्टोर भी शामिल है।
कंडवाल से जुड़े एमएस जिम सेंटर का संचालन दो मंजिला भवन में किया जा रहा है। जिम में आधुनिक फिटनेस उपकरण, महंगी एक्सरसाइज मशीनें और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिम का आकार और वहां मौजूद संसाधन देखकर जांच अधिकारियों ने भी आश्चर्य जताया। बताया जा रहा है कि यह जिम शहर के बड़े निजी फिटनेस सेंटरों की श्रेणी में गिना जाता है। इसी तरह लोकायुक्त टीम ने जिस डिपार्टमेंटल स्टोर में जांच की, वह भी बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शामिल बताया जा रहा है। स्टोर में रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं का व्यापक कारोबार संचालित होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने यहां मौजूद दस्तावेजों, निवेश संबंधी रिकॉर्ड और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।
2.5 करोड़ की आय, 9.5 करोड़ की संपत्ति लोकायुक्त जांच के अनुसार
सेवा अवधि: लगभग 30 साल (1996 से पदस्थ)
वेतन से प्राप्त कुल आय: करीब 2.5 करोड़ रुपए
सत्यापित संपत्ति: करीब 9.5 करोड़ रुपए
अनुपातहीन संपत्ति: 241 प्रतिशत
स्कीम नंबर-103 में 252 वर्गमीटर के व्यावसायिक भूखंड पर लगभग 13,500 वर्गफीट का बहुमंजिला निर्माण, जिसमें व्यावसायिक परिसर और आलीशान आवास शामिल हैं।
स्कीम नंबर-140 में लगभग 1000-1000 वर्गफीट के दो प्लॉट।
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से लगे तारपुरा, बेकलाय, बनेड़िया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 11 मूल्यवान भूखंड।
लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और संपत्तियों के आधार पर अनुपातहीन संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

UP के शराब व्यापारी नशे में बेसुध हुए 2 बदमाश सोने की चेन और मोबाइल लेकर हुए फरार, पुलिस ने किये गिरफ्तार

ग्वालियर. UP के शराब व्यापारी रिश्तेदारी में ग्वालियर आये तो उनके साथ चोरी की सनसनी खेज घटना सामने आई है। अपने बीमार ससुर का हालचाल जानने आगरा से ग्वालियर पहुंचे दामाद को युवकों ने दोस्ती का झांसा देकर पहले शराब पिलाई और फिर नशे की हालत का फायदा उठाते हुए उसकी सोने की चेन और मोबाइल फोन छींनकर फरार हो गये। मामला हजीरा थाना इलाके के यादव धर्मकांटा के पास स्थित एक शराब की दुकान का है। 2 आरोपियों गिरफ्तार होने के बाद मंगलवार को मामला सामने आया है।
शराब की दुकान का संचालन करते हैं
यूपी निवासी धर्मेन्द्र सिंह धाकरे शराब कारोबार से जुड़े है। आगरा में उनकी वाइन शॉप संचालित होती है। कुछ दिन पहले उनके ससुर को ब्रेन हेमरेज होने के बाद इलाज के लिये ग्वालियर लाया गया था। इसी वजह से धर्मेन्द्र अपनी ससुराल ग्वालियर पहुंचे थे। गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को धर्मेन्द्र यादव धर्मकांटा इलाके स्थित शराब की दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे। वहां वह दुकान के समीप बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी बीच पास में बैठे 2 युवकों ने उनसे बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाते हुए उनके साथ शराब पीने लगे। आरोप है कि दोनों युवकों ने धर्मेन्द्र को अत्याधिक शराब पिलाई। जिससे वह पूरी तरह से नशे की हालत में बेसुध हो गये।
नशे में होने का उठाया फायदा
धर्मेंद्र के अचेत होने के बाद आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उनके गले से सोने की चेन और जेब में रखा मोबाइल फोन निकाल लिया। आसपास मौजूद लोगों को यही लगा कि आरोपी उनके परिचित हैं और नशे की हालत में उन्हें संभालने का प्रयास कर रहे हैं। इसी भ्रम का लाभ उठाकर आरोपी आसानी से वहां से फरार हो गए।
कुछ समय बाद जब धर्मेंद्र को होश आया तो वह किसी तरह अपनी ससुराल पहुंच गए। अगले दिन सुबह उन्होंने देखा कि उनके गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन गायब हैं। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई वारदात का एहसास हुआ और वह तत्काल हजीरा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। आरोपी की पहचान उपदेश राठौर और दीपक राठौर के रूप में हुई है। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मंगलवार देर रात को हिरासत में ले लिया।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

होर्मुज में जबरदस्त जंग, अमेरिका ने ईरान के एयर डिफेंस, रडार साइट्स और ग्राउंड कंट्रोल पर बरसाये बम

ईरान पर हमले का फाइल फुटेज। - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकाप्टर को मार गिराया है। अमेरिका ने मंगलवा को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्यवाही शुरू कर दी है। दूसरी ओर ईरान का दावा है कि अमेरिका के अपाचे हेलीकाप्टर को उन्होंने नहीं गिराया है और दावा किया गया है कि अमेरिका इस घटना का बहाना बनाकर ईरान पर हमले कर रहा है। फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। शांति वार्ता की संभावनाओं पर भी सवाल खड़े हो गये है।
पूरी तरह से अमेरिका सतर्क-CENTCOM
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्यवाही पूरी कर ली है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM)ने बताया है कि यह अभियान सेल्फ डिफेंस में की गयी सैन्य कार्यवाही थी। जिसे 9 जून को राष्ट्रपति के आदेश से अंजाम दिया गया था। एक दिन पहले अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया था। सीईएनटीसीओएम (सेंटकॉम) के अनुसार अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के फायटर विमानों ने प्रिसिजन म्यूनिशन का उपयोग करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास स्थित ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों और सर्विलांस रडार साइट्स को टारगेट किया है।
अमेरिका ने बताया है कि यह हमला उसके सैनिकों और इलाके से गुजर रहे इंटरनेशनल कॉमर्शियल शिप्स पर हुए हालिया हमलों के जवाब में किया गया। सेंटकॉम ने कहा है कि अमेरिकी सेना पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी ईरान हमले का जवाब देने के लिये तैयार है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

12 परमाणु हथियार के साथ भारत वार के लिये तैयार

नई दिल्ली. स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉक होम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की नयी रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 12 परमाणु हथियार तैनात किये है। रिपोर्ट के अनुसार शांतिकाल में इतने बड़े पैमाने पर परमाणु हथियारों की तैनाती पहली बार दर्ज की गयी है। वहीं, चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों की तैेनाती की संख्या 2025 के 24 से बढ़ाकर 2026 में 34 कर दी है।
सीपरी ने सोमवार का अपनी एसआईपीआर एयरबुक 2026 जारी करते हुए कहा है कि दुनिया के देश अब राष्ट्रीय शकित के साधन के रूप् में परमाणु हथियारों पर पहले से ज्यादा निर्भर होते जा रहे है। दुनियाभर में करीब 4,012 परमाणु वॉरहेड ऐसे है जो मिसाइलें और विमानों के साथ तैनात स्थिति में है। SIPRI ने सोमवार को अपनी SIPRI Yearbook 2026 जारी करते हुए कहा कि दुनिया के देश अब राष्ट्रीय शक्ति के साधन के रूप में परमाणु हथियारों पर पहले से अधिक निर्भर होते जा रहे हैं.
 दुनिया के किन 9 देशों के पास हैं परमाणु बम?
रिपोर्ट में नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों का उल्लेख किया गया है. ये हैं: अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजरायल.
वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2,100 से 2,200 तैनात वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों पर हाई परेशनल अलर्ट की स्थिति में रखे गए हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से लगभग सभी वॉरहेड रूस और अमेरिका के हैं, जबकि कुछ संख्या फ्रांस और ब्रिटेन की है. हालांकि, SIPRI का आकलन है कि चीन और भारत भी अब शांतिकाल के दौरान कभी-कभी मिसाइलों पर कम संख्या में परमाणु वॉरहेड तैनात कर सकते हैं.
जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार: भारत के पास 12 तैनात परमाणु वॉरहेड हैं. चीन के पास 34 तैनात परमाणु वॉरहेड हैं, जो 2025 के 24 से 10 ज्यादा हैं. तैनात परमाणु वॉरहेड की संख्या के मामले में रूस सबसे आगे है. अमेरिका के पास 1,770, रूस के पास 1,796, फ्रांस के पास 280 और ब्रिटेन के पास 120 तैनात परमाणु वॉरहेड हैं.

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नगरनिगम परिषद की बैठक में महापौर की गैर मौजूदगी में हंगामा, MIC मेम्बर्स बोले पढ़ने के लिये फाइलें हीं नहीं आती हे

नगरनिगम परिषद की बैठक में महापौर की गैर मौजूदगी में हंगामा, एमआईसी मेम्बर्स बोले पढ़ने के लिये फाइलें हीं नहीं आती हे
ग्वालियर. नगरनिगम परिषद की बैठक में मंगलवार को जोरदार हंगामा हो गया। बैठक में महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरबार की गैर मौजूदगी में विपक्ष ने हंगामा शुय कर दिया। महापौर की गैर मौजूदगी में किसी मुद्द को लेकर जब एमआईसी मेम्बर जवाब मांगा तो वह बोले मेरे पास फाइल ही नहीं आती है।
भाजपा ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा एमआईसी मेम्बर्स केवल नाम के रह गये है। उन्हें शहर विकास की फाइलें ही नहीं मिल रही है। वही पूर्व एमआईसी मेम्बर्स आशा चौहान ने तो ढाई साल तक फाइन नहीं मिलने का खुलासा कर दिया। आखिर शहर की फाइलें चला कौन रहा है। फिर आया आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव, सभा पति एमआइ्रसी मेम्बर शकील मंसूरी से जवाब मांगा तो सवाल था-आपके पास फाइल पढ़ने के लिये आती है तो जवाब से पूरा सदन चौक गया। शकील मंसूरी बोले मेरे पास फाइल नहीं आती है।

ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक के दौरान सदस्य।
कार्यकाल में एक भी फाइल नहीं मिली
एमआईसी मेम्बर्स आशा चौहान ने भी खुलासा किया कि उनके ढाई साल के कार्यकाल में एक भी फाइल नहीं मिली। आवाज उठाने पर उन्हें एमआईसी से बाहर कर दिया गया। सभापति मनोज तोमर ने इसे गंभीर मामला माना है। जब एमआईसी मेम्बर्स से सदन में जवाब मांगा जाता है तो वह जवाब नहीं दे पाते। इससे सदन को ठीक से जानकारी नहीं मिल पाती है।
पूरी फाइलें भेजी जाती है-निगमायुक्त
नगरनिगम की परिषद में जब विवाद बढ़ा तो निगमायुक्त संघ प्रिय को सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि एमआईसी में जो मामले भेजे जाते हैं उसकी फाइल पूरी भेजी जाती है। अब फाइले एमआईसी की अध्यक्ष क्यों नहीं पढ़ने के लिये देती हैं उनका विषय है आपको बता दें कि एमआईसी की अध्यक्ष ग्वालियर की महापौर शोभा सिंह सिकरबार है।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
नगर निगम ग्वालियर के अंतर्गत विभिन्न कार्य कराए जाने के लिए आउटसोर्स पर मैन पावर की सेवाएं लेने के लिए निविदा आमंत्रण करने पर सभापति तोमर ने निविदा बुलाई जाने की स्वीकृति प्रदान की।
महाराज बाड़ा (विक्टोरिया मार्केट) जियो साइंस म्यूजियम की नवीन प्रस्तावित टिकट दरें पुनरीक्षित करने के लिए निगमायुक्त का प्रतिवेदन पर चर्चा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की, जिसमें व्यस्क सैलानी 40 रुपए, स्कूली विद्यार्थी 20 रुपए, विदेशी सैलानी 450 रुपए और 10 वर्ष तक के बच्चे नि:शुल्क रहेंगे।
सागरताल स्थित निगम स्वामित्व की भूमि पर व्यवसायिक/आवासीय भूखंड परिसर के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रस्ताव को स्वीकृत किया और निर्देशित किया कि निविदा आने के बाद सक्षम स्वीकृति के लिए प्रकरण निगम परिषद की ओर पुनः भेजा जाए।
बजट वर्ष 2025-26 के कार्यशाला बजट लेखा शीर्ष में राशि पुर्नविनियोजन किए जाने के संबंध में मूल नस्ति सदन को उपलब्ध कराई जाए तब तक उक्त बिंदु स्थगित रखा जाए।
नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभागों में आउटसोर्स पर अकुशल सफाई श्रमिक पूर्व से स्वीकृत संख्या 1379 और नवीन 321 अकुशल सफाई श्रमिकों को शामिल कर कुल 1700 सफाई श्रमिक उपलब्ध कराए जाने के लिए नवीन निविदा आमंत्रित किए जाने की स्वीकृति पर 1700 श्रमिकों उपलब्ध कराए जाने की निविदा स्वीकृति प्रदान की गई।
सिटी सेंटर सालासर मॉल के पीछे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के ब्लॉक- मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन और रखरखाव, शीर्ष वाणिज्यिक गतिविधि अन्तर्गत इच्छा की अभिव्यक्ति (EOI) के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रण किए जाने की स्वीकृति एवं सिटी सेंटर सालासर मॉल के पीछे स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के ब्लॉक-बी मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन और रखरखाव, शीर्ष वाणिज्यिक गतिविधि अंतर्गत इच्छा की अभिव्यक्ति (EOI) के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रण किए जाने की स्वीकृति पर निर्देशित किया कि नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में 3 दिन में स्थल निरीक्षण किया जाएगा, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा, तब तक बिंदु को स्थगित किया गया।
ग्वाला नगर स्थित आरक्षित 5.088 हैक्टेयर भूमि के भाग में 1 हेक्टेयर भूमि श्वान आश्रय स्थल के लिए उपयोग परिवर्तन किए जाने के संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृत किया।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP-राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल. मानसून 6 दिन में 16 राज्यों तक पहुंच गया है। मंगलवार को मानसून ने पश्चिम बंगाल में एंट्री की। फिलहाल यह मुंबई से करीब 150 किमी दूर है और अगले 48 घंटे में शहर में दस्तक दे सकता है। वहीं अगले सप्ताह तक यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंच सकता है। मानसूनी हवाओं के असर से कई मैदानी राज्यों में गर्मी कम हुई है साथ ही प्री-मानसून के कारण कई जगह 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी और तेज बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को आंधी से कई जगह पेड उखड गए। जानकारी के अनुसार केरल और कर्नाटक में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बंेगलुरू और बेलगावी में भारी बारिश के बाद कई सडकों पर पानी भर गया। कुछ जगहों पर गाडियां पानी में बहती नजर आई। इधर सोमवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया।


अगले दो दिन के मौसम का हाल
10 जनू-
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है।
असम, मेघायल, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश होगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
11 जून-
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 50-70 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।
केरलम, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में ब्लैक में आसानी से नहीं मिल रहा सिलेंडर, न एजेंसियां दे रही नया कनेक्शन

ग्वालियर. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बाद उपजे वैश्विक हालातों का असर अब शहर की रसोई तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण एलपीजी गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। संकट इतना बढ़ गया है कि अब वैध कनेक्शन धारकों को भी सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और बुकिंग नंबर के आधार पर ही आपूर्ति की जा रही है। इस व्यवस्था ने उन उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है, जो अब तक बिना वैध कनेक्शन के ‘जुगाड़’ या बिना नंबर के सिलेंडर ले रहे थे। वर्तमान परिस्थितियों में बिना कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस पाना नामुमकिन सा हो गया है। नया कनेक्शन लेने के लिए जब लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, तो वहां उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लग रही है। एजेंसियों पर नए कनेक्शन देने का काम लगभग ठप है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कतारों में खड़े होने के बावजूद एजेंसी संचालक उनके दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) तक जमा नहीं कर रहे हैं। कनेक्शन के खाद्य विभाग के पास शिकायत करने लगे हैं।
30 तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो बंद हो जाएगी गैस
एक तरफ जहां नए कनेक्शन के लिए मारामारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। सभी उपभोक्ताओं को आगामी 30 जून तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करानी होगी। अगर एक ही परिवार या एक नाम पर दो गैस कनेक्शन संचालित पाए जाते हैं, तो जांच के बाद एक कनेक्शन को तुरंत ब्लॉक (बंद) कर दिया जाएगा।

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

LoC पार भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, फायरिंग के बाद वापस लौटा

जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद वह वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की ओर लौट गया। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के बालाकोट इलाके में हुई थी। यहां भारतीय सेना की सीमा चौकियों के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। ड्रोन कुछ देर तक भारतीय क्षेत्र में उड़ता रहा, जिसके बाद सुरक्षा बल सतर्क हो गए और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
देर रात चौकियों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा
अधिकारियों के अनुसार, रात में सेना के जवानों ने बालाकोट क्षेत्र में कुछ चौकियों के ऊपर एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा। ड्रोन की पहचान पाकिस्तानी ड्रोन के रूप में की गई, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए। सेना ने स्थिति का आकलन करने के बाद ड्रोन को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
सेना ने चलाईं 9 गोलियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए करीब नौ राउंड फायर किए। हालांकि ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था जिसके कारण उसे निशाना बनाना संभव नहीं हो सका। फायरिंग के बाद ड्रोन कुछ समय तक इलाके में मंडराता रहा और फिर वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरफ लौट गया।

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet