अंतरराष्ट्रीय

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

3 छतरियां खुली और 2 पीछे, कैप्टन अभिनंदन की F-16 से डॉगफाइट वाले दिन पर पाक अधिकारी सच बोल गया

नई दिल्ली. मेजर साहब…..सैयद मोइज अब्बाद शाह शहीद, अल्लाह उनके दरजात बुलंद करे, मैं और मोइज बाहर खड़े हुए थे। अपनी बैरक के साथ हमें कोई 10 बजे इस तरह आवाजें आयी। जैसे कोई जहां बड़े क्लोज से गुजरे । फिर वह आवाज गायब हो गयी ।लेकिन फिजाओुं में 3-4 मिनट आवाजें आती रही। लगा जहाज है और फिर आवाज एकदम तेज हुई।
यह वाकया बताते हुए पाकिस्तान सेना एसएसजी बटालियन कमांडर लेफ्टिनेट कर्नल सेवानिवृत्त उमैर बंगंश उत्तेजित हो उठता है। ऑपरेशन बालाकोर्ट का टेंशन उसके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। 27 फरवरी 2019 की उस सुबह का ब्यौरा देते हुए उमैर बंगश तनाव में आ जाते हैं। अंगली से इशारा करते हुए कहते है। सामने एक रैकेज (टुकड़ा) आया वह बाइसन का था। मिग-21 का था। ज बवह आया तो छतरियां खुली, 3 छतरियां थी। एक छतरी बहुत आगे थी। 2 छतरी पीछे थी।
ध्यान दीजिये। पाकिस्तान सेना के एसएसजी बटालियन कमांडर लेफ्टिनेट कर्नल रिटायर्ड उमैर बंगश स्वयं कहता है कि 3 छतरियां खुली और इसे उसने अपनी आंखों से देखा है।
लेकिन बाकी के 2 पैराशूट में पाकिस्तान के एफ-16 फायटर जेट के वह 2 कमांडर थे। जिसे पाकिस्तान कभी नहीं मानता है। लेकिन इस वीडियो में कमांडिंग ऑफीसर उमैर बंगश ने साफ कहा है कि 3 छतरियां खुली। आपको बता दें कि मिग-21 एक सिंगल सीटर फायटर जेट है। यानी कि उसका एक ही पायलट चढ़ सकता है। भारत ने माना है कि कैप्टन अभिनंदन पाकिस्तानी वायुसेना के जहाजों को खदेड़ते हुए एलओसी के पार चले गये थे। इस बीच उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 को शूट किया था। इसके बाद एफ-16 में सवार 2 पायलटों को इजेक्ट करना पड़ा था। कमांडिंग ऑफिसर उमैर
एक पैराशूट अभिनंदन का था तो 2 पैराशूट किसके थे
पाकिस्तान सेना के अधिकारी के इस बयान ने पिछले 7 साल से एक झूठ को बार-बार दबाकर रखने को कोशिश कर रहे पाकिस्तान को नंगाकर दिया है। यह झूठ हैं पाकिस्तान का यह कहना कि ऑपरेशन बालाकोट केबाद 27 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की टक्कर में उसका एफ-16 फायटर जेट नहीं गिरा था।
अगर इंडियन एयरफोर्स के कैप्टन अभिनंदन ने एफ-16 को नहीं मार गिराया था। जो कि मौके पर मौजूद पाकिस्तान के अल शमशाम बटालियन के कमांडिंग अधिकारी उमैर बंगश ने जो 3 छतरियां देखी थी। उनमें से 2 छतरियां में कौन थे। जो अपने फायटर प्लेन से इमरजेंसी में उतर रहे थे। कमांडिंग अधिकारी उमैर बंगश ने एक इंटरव्यू में साफ कहा है कि पहले एक -एक रैकेज आया जो कि मिग-21 का था। इसके बाद 3 छतरियां खुली। इनमें एक छतरी काफी आगे चली गयी। इस पैराशू टमें डियन एयरफोर्स के कैप्टन अभिनंदन थे। पाक का रिटायर्ड कमांडिंग अधिकारी सच बोल गया बंगश को दिखाने वाली 2 छतरियां एफ-16 के पायलटों की थी।
लेकिन अपने अधिकारियों को डिसऑन करने वाला पाकिस्तान कभी नहीं मानता है कि कैप्टन अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था। लेकिन कमांडिंग अधिकारी उमैर बंगश फरवरी 2019 में मैं एलओसी पर था। मैं अल शमशाम बटालियन का सीईओ था। यह हमारे लिये जिन्दगी भर का यादगार पल था। इस सैन्य अधिकारी ने आगे गहा है कि आसमान से गिरती 3 छतरिया को देख मैं तो काफी परेशान हुआ था। वह इस इंटरव्यू में आगे कहता है। ‘‘ मैंने कहा था कि इन्होंने क्या सिलसिला शुरू किया है। परसों रात इन्होंने बालाकोट में दरख्त और कौवे मार दिये और अब यह क्या, हमारा जहाज गिराया….या क्या हो गया है।’’
‘‘मोइज मेरे साथ था कहता है, सर मैं निकल रहा है, मैंने कहा कि निकल और में क्यूआरएफ भेज रहा हूं। तेरे पीछे, वह उस साइट की और दौड़ा और वह उस जगह पर पहुंचा’’ इस वीडियो को आईडीयू ने एक्स पर डाला है।
ऑपरेशन बालाकोट की कहानी
26 फरवरी 2019 को हुआ ऑपरेशन बालाकोट पुलवामा हमले (14 फरवरी 2019) का जवाब था । जब जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघताती हमलावर ने 40 सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया था। इस हमले में सभी जवान बलिदान हो गये थे। भारत ने इसकी प्रतिक्रिया में भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों से रात के अंधेरे में नियंत्रण रेखा पारन कर पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर सटीक हवाई हमला किया। इस हमले में सैकड़ों आतंकी मारे गये। अगले ही दिन 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बदला लेने के लिये ‘‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’’ के तहत भारतीय इलाके में हवाई हमले की कोशिश की। दोनों पक्षों को बीच एयर डॉगफाइट हुई। भारत के पायलट विंग कमांडर अभिनंद वर्धमान पाकिस्तानी वायुसेना को खदेड़ते हुए एलओसी पार कर गये। उन्होंनंे मिग-21 बायसन से पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया है। इस बीच 2 कमांडर इजेक्टर हो रहे थे। हालांकि इस दौरान उनका अपना विमान भी चोटिल हो गये। उन्हें एलओसी के पार लैंड करना पड़ा था। इस इस दौरान पाक सेना ने उन्हें पकड़ लिया। लेकिन भारत की सीधी चेतावनी के बाद पाकिस्तान 1 मार्च को उन्हें ससम्मान छोड़ दिया।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी 6 महिलाओं सहित 17 की मौत, 27 घायल, बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली. नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गयी, पोखरा से काठमांडू आ रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गयी। इस हादसे में मरने वालों की सूची में 6 महिलायें और 11 पुरूषों भी शामिल है। इस दुर्घटना में कुल 27 लोगों को उपचार के लिये अस्पतालों में भिजवायागया है। दुर्घटना में विदेशी पर्यटक भी शामिल है। मृतकों और घायलों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी बताया गया है।
बस रात लगभग 1 बजे पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत पोखरा से काठमांडू की तरफ जा रही थी। बस धादिंग के बेनिघाट रोरांग में त्रिशूली नदी किनारे में जा गिरी। बस सड़क स करीब 300 मीटर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हालत में मिली है।
27 यात्रियों को पहुंचाया गया अस्पताल
सुवेदी ने बताया है कि घटनास्थल से 8 महिलायें, 18 पुरूष और एक बालिका समेत कुल 27 लोगों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। उन्होंने घटना में 6 महिलाओं और 11 पुरूषों की मौत होने की खबर दी है। दुर्घटनास्थल पर सेना, सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाल पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया गया। सशस्त्र प्रहरी बल के विपद प्रबंधन बेस आदमघाट से डीएसपी सुनील गिरी के नेतृत्व में एक टीम तथा विपद प्रबंधन प्रशिक्षण शिक्षालय कुरिनटार से गोताखोरों की टीम भी राहत और बचाव कार्य में तैनात है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

पाकिस्तान सिंधु जल समझौता निलंबित होते ही एक्शन में है मोदी सरकार

नई दिल्ली. पाकिस्तान के साथ सिन्धु जल संधि को निलंबित करने के बाद मोदी सरकार ने चिनाव नदी पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा प्रोजेक्ट की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकारी कम्पनी एनएचपीसी ने जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में सावलकोर्ट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण के लिये टेंडर जारी कर दिया है।
एनएचपीसी ने चिनाब नदी पर बनने वाले सावलकोर्ट हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिये 5129 करोड़ रूपये की लागत से जुड़ा टेंडर खोला है। यह पूरा प्रोजेक्ट एक ही पैकेज के तहत तैयार किया जायेगा। टेंडर प्रोजेक्ट कागजात के अनुसार, इस पैकेज में डाइवजेंट टनल का निर्माण, एडिट, डीटी और कोफर डैम का निर्माण शामिल है। इसके अलावा मांडिया नाला डीटी, इससे जुड़े सड़क निर्माण कार्य, राइट बैंक स्पाइरल टनल, एक्सेस टनल और डैम से जुड़े सभी सहायक कार्य भी इसी पैकेज का हिस्सा होंगे। यह प्रोजेक्ट चिनाव नदी नदी पर बिजली उत्पादक के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एनएचपीसी के टेंडर के अनुसार, इस परियोजना के लिए बोली 12 मार्च से शुरू होगी और 20 मार्च तक चलेगी. बोली की वैधता अवधि 180 दिन रखी गई है।   वहीं, निर्माण कार्य को पूरा करने की समयसीमा 3285 दिन तय की गई है. सावलकोट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से कुल 1856 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ देश की पावर ग्रिड को भी मजबूत करेगा. सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस प्रोजेक्ट को भारत की रणनीतिक और आर्थिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है. चिनाब नदी पर यह परियोजना भारत के जल संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही  है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

BLA ने 40 घंटे के गृहयुद्ध पाकिस्तानी के 200 जवानों को मार गिराया

नई दिल्ली. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और पाकिस्तान के बीच फाइट का दौर जारी है। लगभग 40 घंटों तक चली गहमागहमी के बाद हालात गृहयुद्ध जैसे हो गये है। दोनों ओर के फायटर्स एक-दूसरे के खिलाफ लामबंद है। बीएलए ने बलूचिस्तान के कई इलाकों में ‘‘ऑपरेशन हेरोफ’’ के दूसरे चरण को अंजाम दिया है। बीएलए ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के 200 से अधिक जवानों को मारा गया है। 17 को बंदी बनाया गया है।
दूसरी ओर बलूचिस्तान के सीएम ने रविवार को बताया है कि अशंात प्रांत बलूचिस्तान में सिलसिलेवार हमलों के बाद पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने लगभग 40 घंटों में 145 आतंकवादियों को मार गिराया है। इन हमलों में दर्जनों सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक भी मारे गये थे। बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया है कि हम अभूतपूर्व मौत के आंकड़े में शुक्रवार और शनिवार को छापे के बीच मारे गये आतंकवादी और चल रहे तलाशी अभियानों में मारे गये अन्य लोग शामिल है।
ऑपरेशन अभी जारी है
बीएलए के अनुसार 200 मौतों का यह आंकड़ा एक शुरूआती अनुमान है। जबकि दुश्मन का असल नुकसान इससे कहीे अधिक हो सकता है। संगठन ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना के कब्जे वाले कर्मियों और संपत्ति के नुकसान का पूरा विवरण सही समय पर मीडिया के लिये जारी किया जायेगा। मौजूदा समय में बलूचिस्तान के उन इलकों में स्थिति तनावपूर्ण है। जहां ऑपरेशन समाप्त होने का ऐलान नहीं किया गया है।
पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप लगाया
एक दिन पहले, पाकिस्तान की सेना ने बिना कोई सबूत दिए आरोप लगाया था कि ये हमले ‘भारत समर्थित आतंकवादियों’ ने किए थे. रविवार को, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस दावे को दोहराते हुए कहा कि हमलावरों के संबंध भारत से थे और उन्होंने ‘इन आतंकवादियों को पूरी तरह खत्म करने’ की कसम खाई. न्यूज़ एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ ने कहा, “अभी भी हमारी सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रही है।” भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक कड़े बयान में कहा कि ये दावे इस्लामाबाद की अपनी अंदरूनी नाकामियों से ध्यान भटकाने की सामान्य चाल के अलावा कुछ नहीं है।
जायसवाल ने कहा, “हर बार जब कोई हिंसक घटना होती है, तो बेबुनियाद दावे दोहराने के बजाय, उसे इस इलाके में अपने लोगों की लंबे वक्त से चली आ रही मांगों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए.” उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान का दमन, क्रूरता और मानवाधिकारों के उल्लंघन का रिकॉर्ड जगजाहिर है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

साल का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी को दिखाई देगा, भारत में नहीं दिखेगा

नई दिल्ली. सूर्यग्रहण को खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण मंगलवार 17 फरवरी को दिखाई देगा। यह ग्रहण वलयाकार सूर्यग्रहण होगा,जिसे आमतौर पर ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ कहा जाता है। वलयाकार सूर्यग्रहण के दौरान चन्द्रमा सूर्य के सामने आता तो है। लेकिनउसे पूरी तरह से ढक नहीं पाता है। इस वजह सूर्य के किनारों पर रोशनी का एक चमकदार गोल घेरा बन जाता है। जो देखने मेंबेहद अद्भुत लगता है।
सूर्यग्रहण भारत में देगा क्या
यह वलयाकार सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यानी देश में मौजूद लोग इस बार रिंग ऑफ फायर का नजारा प्रत्यक्ष रूप से नहीं देख पायेंगे। हालांकि दुनिया के कई अन्य हिस्सों में यह खगोलीय घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकेगी।
सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)
ग्रहण की शुरुआत (आंशिक चरण): शाम 3:26 बजे
वलयाकार चरण की शुरुआत: शाम 5:12 बजे
ग्रहण का चरम/पीक समय: शाम 5:42 बजे
ग्रहण की समाप्ति: शाम 7:57 बजे
पूरा सूर्य ग्रहण लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक रहेगा.
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
यह सूर्य ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका के कुछ हिस्सों, अटलांटिक महासागर और आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. इन स्थानों पर लोग वलयाकार सूर्य ग्रहण का अद्भुत दृश्य प्रत्यक्ष रूप से देख पाएंगे।
भारत में नहीं लगेगा सूतक काल
चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल तभी लागू होता है जब ग्रहण किसी स्थान पर दृश्य हो। ऐसे में भारत में पूजा-पाठ और दैनिक धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

पीएम नरेन्द्र मोदी की बहुत इज्जत करता हूं जल्दी ही अच्छी होगी ट्रेड डील-डोनाल्ड ट्रम्प

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस वक्त स्विट्जरलैंड के दावोस में है। जहां उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने संबोधन के बाद भारतीय पत्रकारों से चर्चा करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी और भारत के साथ अमेरिका की ट्रेड डील पर भी बात की है। डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया संग चर्चा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा है कि आपके पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर मेरे मन में बहुत सम्मान है। वह बेहतरीन शख्स है, मेरे दोस्त है। हमारे बीच बेहतरीन ट्रेड डील होने जा रही है।
आपको बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्तायें टूट गयी है। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगस्त में भारतीय वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 50प्रतिशत कर दिया था। यह दुनिया में सबसे ऊंची टैरिफ दरों में शामिल है। इसमें रूस से तेल खरीदने पर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है।
भारत ने पिछले सप्ताह कहा था कि दोनों देश फरवरी पिछले साल से बातचीत पर सहमत होने के बाद से कई बार किसी समझौते के नजदीक पहुचे हैं। इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत के तौर पर पदभार संभालने के बाद सर्जियो गोर ने कहा था कि ट्रेड डील को लेकर दोनों देश सक्रिय रूप से बातचीत जारी रखे हुए है। व्यापार पर अगली बातचीत कल होगी। इससे पहले विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बातचीत की। इस बीच व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, परमाणु ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा केन्द्रित रही है। भारत और अमेरिका ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर से अधिक तक दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है  व्यापार असंतुलन को कम करने के प्रयासों के तहत भारत ने अमेरिका से ऊर्जा और रक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ाने का वादा किया है।  हालांकि, पिछले वर्ष हुई व्यापार वार्ताएं किसी व्यापक समझौते पर नहीं पहुंच सकीं, जिससे कई मुद्दे अब भी लंबित है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

सिड़नी में फायरिंग के बीच एक शख्स ने दिलेरी दिखाते हुए एक हमलावर को दबोचा, गन छीनकर हमलावर पर ही तान दी

12 की मौत; इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर जान बचाई|विदेश,International - Dainik Bhaskar

सिड़नी. र्ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार की दोपहर हनुक्का त्यौहार मना रहे यहूदियों पर 2 हमलावरों ने गोलीबारी की है। फायरिंग में 11 लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा एक हमलावर भी मारा गया है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिये दोनों हमलावरों को गोली मारी है। अधिकारियों के अनुसार एक हमलावर की मौत हो गयी है। जबकि दूसरे हमलावर की हालत नाजुक है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन इस हमले में बाल-बाल बचे हैं। उन्होने रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरीं नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है।

मास शूटिंग से जुड़ीं 10 तस्वीरें…

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दिए, जो सड़क पर खड़े होकर राइफल जैसे हथियार से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दिए, जो सड़क पर खड़े होकर राइफल जैसे हथियार से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई है। इनकी लाशें बीच पर नजर आईं।
गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई है। इनकी लाशें बीच पर नजर आईं।
गोलीबारी के बाद लोग भागते नजर आए। (वायरल वीडियो)
गोलीबारी के बाद लोग भागते नजर आए। (वायरल वीडियो)
फायरिंग कर रहे हमलावर को पीछे से एक शख्स ने पकड़ लिया। (वायरल वीडियो)
फायरिंग कर रहे हमलावर को पीछे से एक शख्स ने पकड़ लिया। (वायरल वीडियो)
पकड़ने के बाद शख्स ने हमलावर से उसकी बंदूक छीन ली। (वायरल वीडियो)
पकड़ने के बाद शख्स ने हमलावर से उसकी बंदूक छीन ली। (वायरल वीडियो)
हथियार छीनने के बाद शख्स ने हमलावर पर गोली चलाई। (वायरल वीडियो)
हथियार छीनने के बाद शख्स ने हमलावर पर गोली चलाई। (वायरल वीडियो)
पुलिस ने दोनों हमलावरों को गोली मारी। पुलिस ने एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।
पुलिस ने दोनों हमलावरों को गोली मारी। पुलिस ने एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।
फायरिंग करते हुए हमलावर। यह तस्वीर वायरल है।
फायरिंग करते हुए हमलावर। यह तस्वीर वायरल है।
गोलीबारी के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग भागते दिखे। (वायरल वीडियो)
गोलीबारी के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग भागते दिखे। (वायरल वीडियो)

फायरिंग को आतंकी हमला घोषित किया गया
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी को आतंकवादी हमला घोषित किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मल ल्यैनन ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या हमले में तीसरा संदिग्ध भी शामिल था। पुलिस को अब तक 2 संदिग्ध मिले हैं। एक की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

पुतिन की कार के चारों टायर फटने के बाद भी 80किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है ऑरस सीनेट

नई दिल्ली. रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा में शामिल उनकी लिमोजिन कार ‘‘ऑरस सीनेट’’ एक फिर से चर्चाओं में है। 7 टन वजनी यह कार एक चलता-फिरता किला है। इसका 900 किलो का एक दरवाजा हाथ से नहीं बल्कि हाइड्रोलिक सिस्टम के जरिये खुलता है। कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की कार ‘‘द बीस्ट’’ से दोगुनी स्पीड से दौड़ती है। ‘‘द बीस्ट’’ की रफ्तार 112 किमी प्रतिघंटा है। यह कार पूरी तरह से बुलेट और ब्लास्ट प्रूफ है।
टायर फटने के बाद भी फर्राटे से दौड़ेगी लिमोजिन कार
चारों टायर फटने के बाद भी यह गाड़ी 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। 6सीएम मोटा कांच पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है। यह असॉल्टी राइफल एक-47, ग्रेनेड हमले झेल सकता है। केमीकल हमले होने पर कार के अन्दर ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम शुरू हो जाता है। पुलिस की ऑरस सीनेट एक मात्र ऐसी कार है। जो पूरी तरह से स्वदेशी है। दुनिया किसी राष्ट्राध्यख्ज्ञ के पास स्वदेशी कार नहीं है।
काउंटर अटैक में सक्षम
1. टियर गैस लॉन्चर सिस्टम: सेल्फडिफेंस के लिए इसमें ऑटोमैटिक टियर गैस लॉन्चर फिट किए गए हैं। दुश्मन के करीब आने पर ऑटोमैटिकली टियर गैस फायर होता है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।
2. स्मोक स्क्रीन सिस्टम: गाड़ी के विभिन्न हिस्सों से ऑटोमैटिक स्मोक ग्रेनेड निकलते हैं। इस सिस्टम के ऑन करते ही कार के चारों तरफ से धुएं की एक चादर बन जाती है। यह दुश्मन की नजर को धुंधला कर चकमा दे सकती है।
3. फायर सप्रेशन सिस्टम: अगर बम विस्फोट हो जाए या आग लग जाए, तो इसका सेंसर उसे डिटेक्ट कर लेता है। इसके बाद इसमें लगा फायर सप्रेशन सिस्टम खुद ऑन हो जाता है और फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) बाहर निकलकर आग पर काबू पा लेता है। इसमें विशेष फ्लेम रिटार्डेंट केमिकल स्प्रे होता है।
4. इलेक्ट्रिक शॉक सिस्टम: गाड़ी इलेक्ट्रिक शॉक सिस्टम से भी लैस रहती है। इसके गेट व हैंडल से इलेक्ट्रिक शॉक छोड़ा जा सकता है। हमले की स्थिति में इसका इस्तेमाल होता है, ताकि बाहर से कोई हमलावर उसे पकड़ न सके।

 

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, नेशनल गार्ड के 2 जवान घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

वॉशिंगटन. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जहां रहते हैं। उसे महज कुछ दूरी पर फायरिंग की घटना सामने आयी है। वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही सड़कों की दूरी पर फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी मेंकम से कम 3 लोग जख्मी हुए है। जिनमें से 2 नेशनल गार्ड सदस्य भी शामिल है। यह घटना स्थानीय समयानुसार की दोपहर 2.30 बजे हुई है। घायल हुए नेशनल गार्ड के 2 सदस्यों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वेस्टे वर्जीनिया के गवर्नर पेट्रिक मॉरिसी ने पहले एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया था। 2 नेशनल गार्ड के सदस्यों की मौत हो गयी है। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने बताया है कि फायरिंग व्हाइट हाउस के पास हुई। घटना के तत्काल बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। असॉल्ट राइफल से लैस अधिकारी कई ब्लॉक्स में फैल गये और पूरा इलाके को सीलबन्द कर दिया।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

फाइटर प्लेन तेजस क्रैश, पायलट की घटनास्थल पर ही हुई मौत, शहीद पायलट का पार्थिव शरीर रविवार को भारत आयेगा

नई दिल्ली. दुबई एयर शो 2025 के अंतिम दिन एक दुःखद हादसा हुआ है। भारत के स्वदेशी फायटर प्लेन तेजस एक प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में विमान के पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। भारतीय वायुसेना ने इसकी पुष्टि की है। जांच के आदेश दिये है। यह तेजस का दूसरा बड़ा हादसा है।
घटना के पूर्व का एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें भारत के वीर पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल को रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल और विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन के साथ देखा जा सकता है। दुबई से पहले गुवाहाटी में हुए एयर शो में शानदार प्रदर्शन किया था।
तेजस कैसे हुआ दुर्घटनाग्रस्त
यह हादसा शुक्रवार की दोपहर करीब 2.10 बजे (स्थानीय समय) अल मकतूम इंटरनेशन एयरपोर्ट पर हुआ। तेजस विमान प्रदर्शन के लिये हवा में उड़ रहा था। यह कई बार शो साइट के ऊपर से गुजरा और एक लो रोल (कम ऊंचाई पर घुमाव) कर रहा था तभी अचानक विमान नियं़त्रण खो गया और यह तेजी से जमीन की ओर गिर गया। टकराने पर जोरदार धमाका हुआ है। काला धुआं निकलने लगा। वीडियो फुटेज में दिखा कि विमान ने बैरल रोल (घुमाव) किया। लेकिन फिर संतुलन बिगड़ गया।
अंतिम संस्कार रविवार को
शहीद का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर 2 बजे गग्गल एयरपोर्ट पहुंचेगा. इसके बाद पैतृक दाह-संस्कार स्थल सेलुड़ में पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. ताया जोगिंदर स्याल ने बताया कि खबर शुक्रवार दोपहर 3 बजे मिली थी.
भारतीय वायुसेना का बयान
भारतीय वायुसेना (IAF) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान IAF के तेजस विमान का हादसा हो गया. पायलट को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई. IAF इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है. हादसे के कारण जानने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है. नमांश स्याल हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले थे. नागरोटा बागवान के वार्ड नंबर-7, पैतलकर पंचायत के रहने वाले 34 साल के नमांश स्याल की शहादत की खबर आते ही गांव में मातम छा गया. रिश्तेदार, पड़ोसी और गांव की महिलाएं घर पर इकट्ठा होकर रो-रोकर बिलख रही हैं. घर के बाहर शोक की लहर है.

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet jojobet jojobet cratosroyalbet grandpashabet palacebet sonbahis jojobet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş instagram ban service betsilin betsilin giris pashagaming pashagaming giris gorabet gorabet giris kralbet holiganbet