अंतरराष्ट्रीय

Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में बनाए जाते हैं देशभर में फहराए जाने वाले तिरंगे, कपड़े की टेस्टिंग से लेकर रंगाई-कटाई में लगते हैं 5 से 6 दिन

ग्वालियर. गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लहराता देख मन प्रफुल्लित और सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि देशभर में फहराए जाने वाले कुल तिरंगों में से आधे ग्वालियर में बनाए जाते हैं। कई ऐतिहासिक और सैन्य इमारतों में और मंत्रालयों में ग्वालियर में बना ध्वज ही लहरा रहा है। यहां मध्य भारत खादी केंद्र में कारीगर दिन-रात झंडे तैयार करने में लगे रहते हैं। कई मानकों और कसौटी पर खरा उतरने के बाद ही हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तैयार होता है। एक लॉट के कपड़े की रंगाई, छपाई, कटिंग और टेस्टिंग में 5 से 6 दिन तक लग जाते हैं। इसके बाद आधे घंटे एक झंडे की सिलाई में लगते हैं। तिरंगा तैयार होने में पांच घंटे का समय लगता है।

ग्वालियर ने बनाई पहचान
कुछ समय पहले तक देश में झंडों की डिमांड मुंबई (महाराष्ट्र) और हुबली (कर्नाटक) से पूरी होती थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मध्य भारत खादी संघ दोनों शहरों को टक्कर देने लगा है। समूचे उत्तर भारत में अब ग्वालियर में बने तिरंगे ही सप्लाई होने लगे हैं। इसके लिए खादी संघ ने नई मशीनें लगाई हैं। जहां लैबोरेटरी में टेस्ट करके 9 मानकों के आधार पर झंडे बनाकर सप्लाई किए जाते हैं। फिलहाल सालाना 64 से 65 लाख झंडे ग्वालियर में तैयार हो रहे हैं, जबकि कोविड से पहले 90 लाख से एक करोड़ तक तिरंगे यहां तैयार होते थे।

तिरंगा का रूप लेने में लगते हैं 6 दिन
खादी केंद्र की मैनेजर व टेक्नीशियन नीलू मैकले का कहना है कि किसी भी आकार के तिरंगे को तैयार करने में उनकी टीम को 5 से 6 दिन का समय लगता है। फिलहाल दोनों यूनिट में 26 जनवरी के लिए तिरंगा तैयार किया। यहां बनने वाले तिरंगे मध्यप्रदेश के अलावा बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित एक दर्जन से अधिक राज्यों में पहुंचाए जाते हैं। गर्व की बात यह है कि देश के अलग-अलग शहरों में स्थित आर्मी इमारतों पर ग्वालियर में बने तिरंगे शान से फहराए जाते हैं।

9 मानकों को ध्यान में रख कर तैयार होता है तिरंगा
ग्वालियर मध्य भारत खादी संघ में BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) प्रमाणित तीन साइज के तिरंगे तैयार किए जाते हैं, जिनमें 2 बाई 3, 6 बाई 4, और 3 बाई 4.5 फीट के झंडे शामिल हैं। राष्ट्रध्वज बनाने के लिए मानकों का ख्याल रखना होता है, जिसमें कपड़े की क्वालिटी, रंग और चक्र का साइज बहुत जरूरी है। उसके बाद खादी संघ में इन सभी चीजों का टेस्ट किया जाता है। कुल 9 मानकों को ध्यान में रखते हुए हमारे राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जाते हैं। जिनमें कपड़े का वजन, क्वालिटी, Ph वैल्यू, कलर, कैमिकल, सिलाई आदि प्रमुख हैं।

LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हाईकोर्ट भवन, कलेक्ट्रेट कार्यालय, जलबिहार परिसर और महालेखाकार कार्यालय रोशनी से जगमगाये

ग्वालियर. भारत के गौरवशाली 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय पर्व पर धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ग्वालियर हाईकोर्ट को रोशनी से संजाया गया है। सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों मनमोह लेता है। कलेक्ट्रेट कार्यालय, जलविहार परिसर, मोतीमहल के बैजाताल को केन्द्रीय कार्यालय महालेखाकार कार्यालय को रोशनी से संजाया गया है। जिला मुख्यालय स्थित एसएसएफ ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा। ग्वालियर के मुख्य समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।

ऐतिहासिक महत्व के जलबिहार परिसर को रोशनी से संजाया गया है।

हाईकोर्ट ग्वालियर की बिल्डिंग पर शानदार रोशनी से संजाया गया है।

कलेक्ट्रेट को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोशनी से नहा रहा था।


केन्द्रीय कार्यालय महालेखाकार कार्यालय को भी गणतंत्र दिवस के रोशनी से संजया गया।

Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने 384 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी

नई दिल्ली. देश के 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इन पुरस्कारों में 12 शौर्य चक्र, 3 सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता), और 2 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल है। इससे पहले राष्ट्रपति ने 51 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2021 प्रदान करने को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, 6 व्यक्ति को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 लोगों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 5 अवॉर्ड सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, मरणोपरांत दिये जाएंगे। ये पुरस्कार लोगों को साहसिक तरीके से किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए दिया जाता है।

वहीं, टोक्यो ओलिंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ा सम्मान मिलनेवाला है। इस दिन नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) ,भारत का एक सैन्य पुरस्कार है। इस पुरस्कार का गठन 1960 में किया गया था. ये पुरस्कार शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है। नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं। सेना में रहते हुए इस एथलीट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक्स में भारत के लिए भाला फेंक इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। जिसके चलते इन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन अब इन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल मिलने वाला है।

गणतंत्र दिवस पर इस बार 939 पुलिसकर्मियों को भी उनके शौर्य के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 189 वीरों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, विशिष्ट सेवा के लिए 88 वीरों को राष्ट्रपति का पुलिस मेडल (पीपीएम) और 662 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (पीएम) दिया जाएगा। इनके अलावा इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) के कई कमांडर और अधिकारियों को भी उनकी वीरता के लिए ‘तटरक्षक मेडल’ दिया जाएगा।

 

LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नई दिल्ली में 26 जनवरी से पूर्व पुलवामा जैसे धमाके का प्लान हुआ डिकोड, दिल्ली अलर्ट मोड़ पर

नई दिल्ली. देश की खुफिया एजेंसियों से मिले एक्सक्लूसिव इनपुट के अनुसार इस बार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमला होने का अंदेशा है। पुख्ता जानकारी के अनुसार कुछ आतंकी रिपब्लिक डे के दिन बौखलाहट में सिकयोरिटी फोर्सेज के ट्रक पर आईईडी प्लांट कर सकते हैं या फिर किसी और साजिश के तहत आत्मघाती हमले को अंजाम दिया जा सकता है।
नई दिल्ली तक है अलर्ट पर
इस इनपुट पर सभी को विशेष सावधानी रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है वहीं एक के बाद एक मिल रहे अलर्ट के बाद कश्मीर से लेकर दिल्ली तक सुरक्षा के पुख्ता बन्दोवस्त किये गये हैं। राजधानी सहित देशभर में एजेंसिया लगातार अलर्ट मोड़ पर है ताकि 26 जनवरी के मौके पर परिंदा भी बिना इजाजत पर न मार सके।
आतंकी हलचल
इंटेलीजेंस एजेंसी ने अलर्ट जारी करते हुए सतर्क किया है कि कश्मीर के पूंछ इलाके में 18-19 जनवरी की रात 3 संदिग्ध जो आतंकी हो सकते हैं उनके मूवमेंट को ट्रैक किया गया है और जिसके बाद सुरक्षाबलों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
जम्मू कश्मीर एक्टिविटी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18-19 जनवरी को 3 संदिग्धों की मूवमेंट डिस्ट्रिक्ट पूंछ इलाके में ट्रैक की गयी है। यह तीनों संदिग्ध आतंकी भी हो सकते हैं। इंटेलीजेंस एजेंसी ने आशंका जताई है। यह आतंकी सिक्योरिटी फोर्सेज के ट्रैक पर आईईडी प्लांट कर आतंकी मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं। या फिर इनके जरिये सुरक्षाबलों पर फिदायीन हमला भी कर सकते हैं।

LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

यूथ हॉस्टल्स ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती, क्षेत्रीय नागरिकों के साथ माल्यार्पण कर किया नमन

ग्वालियर तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, इस नारे से देश की जनता को आजादी हासिल करने के लिए प्रेरित करने वाले देश के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, ग्वालियर ने शहीद त्रिमूर्ति सर्किल , हेमसिंह की परेड पर मनाई । 41 एनसीसी कैडेट्स द्वारा नेताजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना था, जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट डॉक्टर समीर भार्गव द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, आनंद नारायण गौड़, हर्ष चतुर्वेदी, शैलैन्द्र माहौर, सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, भूपेंद्र शर्मा, सुनील राय, गौरव सिंघल, सुनील सोनी, उमा शंकर सोनी, पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, अनिल पुनियानी ने नेताजी की प्रतिमा पर अन्य सदस्यों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ माल्यार्पण कर नमन किया । अतिथि रमेश अग्रवाल ने नेताजी द्वारा किए गए विभिन्न देशों के सहयोग से आजादी के प्रयासों की जानकारी प्रदान की । श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने आम नागरिक द्वारा अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त आजादी को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष हर्ष चतुर्वेदी , कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र माहौर एवं आभार प्रदर्शन राम नारायण मिश्रा द्वारा किया गया । इस अवसर पर संतोष दास, पवन गर्ग, महेंद्र भदकारिया , जय देव गुप्ता , सतीश अग्रवाल, संजू कुरुस्वानी, राकेश अग्रवाल , देवेंद्र शर्मा, डॉ नरेश देव सहित क्षेत्रीय नागरिकों ने नेताजी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत गाकर किया गया ।

LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

73वें गणतंत्र दिवस -राजपथ पर 75 एयरक्राफ्ट दिखायेंगे ताकत, 17 जगुआर का शौर्य का प्रदर्शन करेंगे

नई दिल्ली. 73वॉ गणतंत्र दिवस पर आज राजपथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। इस बीच राजपथ पर एक ओर देश की सैन्य ताकत दिखाई देगी तो दूसरी तरफ देश की सांस्कृतिक झलक भी देखने के लिये मिलेगी। इसके अलावा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्ति के 50 वर्ष पूर्ण होने की झलक भी राजपथ पर दिखाई देगी। भारतीय सेना के नये यूनीफॉर्म में पैरा कमाण्डों भी राजपथ पर कदम ताल करते दिखाई देंगे।
75 एयरक्राफ्ट दिखायेंगे ताकत
प्हलीबार भारत की वायुसेना के 75 एयरक्राफ्ट पर अपनी ताकत दिखायेंगे। रफाल तो होगा ही 75 का आकर बनाते हुए 17 जगुआर एक साथ राजपथ के ऊपर से उड़ान भरेंगे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए महज 8 हजार लोग ही इसमें शामिल हो पायेंगे। कम विजिबिलिटी को देखते हुए परेड इस बार आधे घंटे की देरी से सुबह 10.30 बजे प्रारंभ होगा जो कि 12 बजे तक चलेगा।
परेड में 16 पैदल दल और 17 सैन्य बैण्ड शामिल होंगे
भारतीय सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में 16 पैदल दल, 17 सैन्य बैण्ड आथ्र विभिन्न राज्यों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां भाग लेगी। बयान में कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड-2022 में सेना का प्रतिनिधित्व एक घुडसवार दल, 14 मशीनीकृत दल, 6 पैदल टुकडि़यों और विमानन विंग के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के एक फ्लाईपास्ट द्वारा किया जायेगा।

LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में BJP और TMC कार्यकर्त्ता के बीच हुई झड़प, सुरक्षागार्ड ने किया हवाईफायर

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में BJP और TMC समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई है। इस बीच BJP की सांसद की जान को खतरा होने की बात कहीं जा रही है। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बीच यह पूरा घटनाक्रम सामने आया है। इस दौरान पुलिस पर भी सही समय पर न पहुंचने पर सवाल उठाये जा रहे हैं। सांसद की जान बचाने के लिये उनके सिक्यूरिटी गार्ड को फायरिंग तक करनी पड़ी।
सांसद के गार्ड ने चलाई गोली
टीएमसी समर्थकों के बीच घिरे सांसद के सिक्यूरिटी गार्ड ने सांसद को बचाने के लिये हवाई फायर तक करना पड़ा है। इस बीच चल रहे घटनाक्रम के दौरान ईंट पत्थरों से हमला भी किया गया है। सांसद नेता सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिये जा रहे थे। बीच रास्ते में हमला हो गया।

पुलिस पर उठे सवाल

भाटपारा में सामने आए इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे है।  कहा जा रहा है कि जब बवाल हो रहा था तब वहां दूर दूर तक पुलिस नहीं थी, जबकि शहर में नेता जी की जयंती के मौके पर सांसद के कार्यक्रम की जानकारी सभी को थी । बीजेपी समर्थकों का कहना है कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची, बवाल बढ़ता गया तो सांसद (MP) की जान बचाने के लिए उनके गार्ड को फायरिंग करनी पड़ी ।

मेरे ऊपर हमले की कोशिश: MP

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ईंट पत्थर से हमला होने की खबर आई  । झड़प के बाद सांसद को जैसे तैसे घटनास्थल से दूर ले जाया गया । उसके बाद उन्होंने कहा टीएमसी समर्थकों ने उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की थी ।  सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, ‘मुझे नेता जी की प्रतिमा का माल्यार्पण करने से रोका गया । मेरे गार्ड ने कई राउंड फायरिंग की उसके बाद हमलावर पीछे हटे।’

LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

अरूणाचल से गायब युवक चीन की सीमा में मिला, PLA ने भारतीय सेना को दी जानकारी

नई दिल्ली. अरूणाचल प्रदेश से लापता हुए भारतीय युवक चीन की सीमा के भीतर मिला है। चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को इस बात की जानकारी दी है। इस युवक को भारत वापिस सौंपने के लिये औपचारिक प्रक्रियायें पूरी की जा रही है। आपको बता दें कि अरूणाचल प्रदेश के सियुंगला के लुंगटा जोर इलाके के रहने वाले 17 वर्षीय मिराम तारन मंगलवार 18 जनवरी को कथित तौर पर लापता हो गया था। इस युवक की गुमशुदगी की खबर को अरूणाचल पूर्व से सांसद तापिर गाओ ने उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि चीनी सैनिक (PLA)  इस युवक को बन्दी बनाकर ले गये थे।
इसके बाद भारतीय सेना (indian army ) ने इस युवक की तलाश शुरू की थी और चीनी सैनिकों से इस संबंध में जानकारी मांगी थी। पहले चीनी सैनिकों ने कहा है कि उन्हें इस युवक के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आज चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना (indian army )  को कहा हैकि उनके क्षेत्र में एक युवक मिला है। असम के तेजपुर में रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्द्धन पांडे ने कहा हैकि चीनी सेना ने हमें सूचित किया है कि उन्हें अरूणाचल प्रदेश का एक लापता लड़का मिला है। इस युवक को भारत को सौंपने के लिये उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

 

LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रात 8 बजे छाया घना कोहरा, दृश्यता 30 से 35 मीटर सड़कों पर थमा ट्रैफिक

ग्वालियर. शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाये हुए थे और शाम होते ही रात 8 बजे से घना कोहरा छाया गया हालत यह थी दृश्यता 30 से 35 करोड़ मीटर रह गयी। कोहरा ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थाम दी। शाम 6 बजे से कोहरा बढ़ना शुरू हुआ जो रात तक गहराता चला गया। दिन में बादल और धूप की आंख मिचौली से ठण्ड बढ़ गयी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं दिन में धूप में निकलने से अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।


जिससे ठण्ड का असर हुआ है। बादल छाने से ग्वालियर समेत अंचल में अगले 3 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। बारिश होगी तो ठण्ड से राहत मिलेगी। लेकिन 24 जनवरी के बाद फिर से कड़ाके की ठण्ड का दौर शुरू हो जायेगा। गुरूवार की रात का फुटपाथ पर सोने वाले सभी बिना घर के लोगों को रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया।


राजस्थान में बन रहे चक्रवातीय घेरे से गुरूवार की रात से ग्वालियर समेत अंचल मौसम बिगड़ गया। कोहरा छटने के बाद दोपहर में बादल छा गये और शाम को बूंदाबादी हुई। इस वजह से दिन में ठण्ड में राहत नहीं मिल सकी। शुक्रवार की सुबह हलका कोहरा भी रहा और धुंध भी छांयी है। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा और मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहींे गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश के कारण ठण्ड से राहत की उम्मीद भी नहीं है।

 

रैन बसेरा में पहुंचाए फुटपाथ पर रहने वाले
गुरुवार को ठंड से एक अधेड़ की मौत होने के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस ठंड के दौर में सबसे ज्यादा परेशान ठंड में रहने वाले वह लोग हैं जो मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर रहने को विवश है। कलेक्टर के निर्देश पर सभी ऐसे लोगों को गुरुवार रात को रैन बसेरा में पहुंचाया गया है। जिससे उनको इस ठंड से बचाया जा सके।

24 से सक्रिय हो रहा नया चक्रवात
जम्मू कश्मीर में चक्रवात आ रहा है। यह 24 घंटे में जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा, जिससे राजस्थान में बना चक्रवातीय घेरा और मजबूत होगा। अरब सागर से आ रही नमी के कारण ग्वालियर सहित अंचल में बारिश होगी। बादल व बारिश के कारण तीन दिनों तक धूप निकलने की संभावना कम है। इससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है। जबकि रात का तापमान बढ़ सकता है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से रात में ठंड से मामूली राहत रहेगी।

जनवरी में दूसरी बार पड़ सकती है ओलो की मार
ग्वालियर-चंबल संभाग में दूसरी बार ओलों की मार पड़ सकती है। हांलाकि इस वाले बारिश के दौर में छोटे आकार ओले गिर सकते हैं। कहीं-कहीं ज्यादा नुकसान कर सकते हैं। राजस्थान से लगे हिस्से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।  यदि ओलावृष्टि होती है तो फसलों में भारी नुकसान हो सकता है, क्योंकि सरसों में फूलने प्रक्रिया पूरी हो रही है और फली आना शुरू हो गई। अन्य फसलें भी वृद्धि कर रही हैं।

 

Latestअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Weather Alert-सर्दी के कोहरे ने ढाया सितम, उत्तर भारत में छाया कोहरा, 21 ट्रेनें चल रही लेट

नई दिल्ली. ठण्ड (Cold)  के बीच कोहरे  (Fog)  ने उत्तर भारत  (North India) के लोगों के परेशानियां बढ़ा दी है। दिल्ली  (Delhi)  सहित कई प्रदेशों में कोहरे की चादर छायी हुई है। इस कारण से 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।

बारिश से लोगों की बढ़ेगी परेशानी
कोहरे के अलावा बारिश   (Rainfall) भी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली हे। भारत मौसम विज्ञान (India Meteorological Department)  ने संभावना जताई है कि अगले 2 से 3 दिन में दिल्ली सहित भारत के कई प्रदेशों में बारिश होगी। इस बीच जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir)  और अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी  (Snowfall)   भी देखने को मिलने की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में है बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir), लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 2 दिन बारिश (Rainfall) और बर्फबारी (Snowfall)  हो सकती है।  वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में इस दौरान बारिश हो सकती है. वहीं 22 से 24 जनवरी के बीच बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है।

 

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet