राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

धौलपुर से ग्वालियर बस स्टैण्ड के माध्यम से बाहर भेजने के लिये लाया गया था मिल्क केक 

ग्वालियर -शहर में बाहर से मिलावटयुक्त एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की आवक रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। इस कड़ी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पुरानी छावनी क्षेत्र से एक लोडिंग वाहन से लगभग 2030 किलोग्राम संदिग्ध मिल्क केक जब्त किया है। वाहन चालक ने पूछताछ के दौरान टीम को बताया कि विभिन्न मिक्स ब्रांडों का यह मिल्क केक धौलपुर से लाया गया था और ग्वालियर बस स्टैण्ड से बस द्वारा अन्य जिलों के लिये भेजा जाना था। जब्त मिल्क केक की कीमत लगभग 3 लाख 61 हजार रूपए आंकी गई है।
एक लोडिंग वाहन को पुरानी छावनी क्षेत्र में जाँच के लिये रोका। इस वाहन में गोपिका मिक्स केक, लार्ड कृष्णा मिक्स केक, स्पेशल कृष्णा मिक्स केक, श्री राधा कृष्णा स्पेशल मिक्स केक व जयश्री कान्हा स्पेशल बर्फी एवं लूज मिक्स केक पाया गया। वाहन चालक ने बताया कि यह मिल्क केक ग्वालियर बस स्टैण्ड से महाकाल बस के जरिए ग्वालियर से बाहर भेजने के लिये मालिक ने भेजा था।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मिल्क केक विधिवत जब्त करने के साथ-साथ सभी ब्राण्ड के मिल्क केक के नमूने लिए हैं। नमूने लेने की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह द्वारा की गई। सभी नमूने जांच के लिये राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे।
Newsराजनीतिराज्य

बाप ने ही कराई बेटे की हत्या, बेटे की जुआ और नशे की लत से थे परेशान

ग्वालियर. 21 अक्टूबर को हुई इरफान की हत्या के मामले में चौंकाने वाला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इरफान के पिता हसन और हासिन खान ने ही सुपारी देकर उसे मरवाया था। हिस्ट्रीशीटर इरफान को जुआ, स्मैक और गांजे की लत थी इसके चलते वह परिवार का परेशान करता था।

पुलिस मामले में 20 से अधिक संदेहियों से पूछताछ करने के बाद कुछ क्लू मिले थे। एक से दूसरी कड़ी को छोड़कर पुलिस हसन तक पहुंची है। जब उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने कहा कि बेटे ने जुए और नशे की लत में सब बर्बाद कर दिया था।
क्या है मामला
पुरानी छावनी थाना निवासी इरफान (28) पुत्र हसन खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इरफान का शव बदनापुरा-अकबरपुर की पहाड़ी पर मिला था। वह सोमवार रात को बदनापुरा के पास ही एक शादी में शामिल होने के लिए निकला था। कार्यक्रम में उसके परिवार के कुछ और सदस्य भी थे। इरफान को रात 12 बजे तक शादी में देखा गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कुछ लोगों ने हसन को सूचना दी कि उनका बेटा इरफान लहूलुहान हालत में पहाड़ी पर पड़ा है। हसन परिवार के दूसरे सदस्यों को लेकर वहां पहुंचे तो इरफान दम तोड़ चुका था। उसके सिर और सीने में गोली लगने के निशान थे। खून जम गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

Newsराजनीतिराज्य

राजामानसिंह तोमर संगीत में साधना महोत्सव का आयोजन

ग्वालियर राजामानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कथक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना झा के नृत्य निर्देशन में साधना महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर स्मिता सहस्त्रबुद्धे द्वारा भगवान नटराज की पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
साधना महोत्सव में कत्थक नृत्य विभाग की एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान लिखार् के द्वारा गणेश वंदना से प्रस्तुत की शुरुआत की गई इसके पश्चात ताल झपताल मे थाट उठान, आमद तोड़ा, टुकड़ा मध्यलय में परन, कवित् एवं अभिनय पक्ष में दादरा जय शिव शंकर जय करूणा कर करतार हरे पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम अंत में कथत्क नृत्य की विभागाध्यक्ष डॉ अंजना झा के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कुलगुरु कुलसचिव राकेश कुशवाह, वित्त नियंत्रक आशुतोष खरे, एवं संगतकार हितेश मिश्रा, मनोज बमरेले एवं ऑनलाइन जुड़े सभी दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Newsराजनीतिराज्य

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाया था, महिला ने सेक्स्टॉर्शन की FIR

गुना. सरकारी टीचर और उनके साथियों पर रेप की एफआईआर दर्ज की गयी है। महिला की शिकायत पर गुरूवार को कैंट थाने पर एफआईआर की गयी है। इससे पहले अगस्त में सरकारी टीचर ने महिला पर सेक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कराया था। टीचर ने महिला पर 22 लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाया है।
कैट थाने में महिला ने शिकायती आवेदन दिया था। इसमें उसने बताया कि उसकी दुकान के सामने की शिक्षक रहते हैं। उनकी पत्नी हॉस्टल में वॉर्डन है। वह अक्सर उसकी दुकान पर मोबाइल सुधरवाने आती है। एक शिक्षक की पत्नी मोबाइल में गर्द बदलवाने आई महिला को हॉस्टल को टायलेट उपयोग करना था। इसलिये वह वहां चली गयी।
वीडियो वायरल करने धमकी देकर किया रेप
उसने बताया कि टॉयलेट का गेट के नीचे से टूटा था। उसी में से वार्डन के पति ने उसके वीडियो बना लिये और इन्हीं वीडियो को वायरल करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। मार्च 2022 में शिक्षक ने महिला को मिलने बुलाया। फिर वह उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
SP को आवेदन दिया जनसुनवाई में पहुंची महिला
5 जनवरी को शिक्षक ने महिला को बुलाया और उसे जाति-सूचक गालियां दीं। साथ ही उसे धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो वीडियो वायरल कर देगा। इसी डर से महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई। मंगलवार को महिला कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई में पहुंची। यहां उसने SP को आवेदन दिया। यहां से आवेदन कैंट थाने भेज दिया गया। गुरुवार को कैंट थाने में शिक्षक और उसके साथियों पर रेप सहित SC-ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

Newsराजनीतिराज्य

टैंकर और कार के बीच हुई टक्कर में घटनास्थल में 4 की मोत, ड्रायवर को बॉडी निकालने पर काटनी पड़ी गाड़ी

हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उज्जैन. नागदा में शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे कार और टैंकर की बीच भिडंत हो गयी। दुर्घटना में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 3 घायल है। सभी मृतक इन्दौर के रहने वाले थे। वह अजमेर से जियारत कर लौट रहे थे। जावरा-नागदा रोड पर बेड़ावन्या गांव के पास एक्सीडेंट हो गया।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गये। ड्रायविंग सीट पर फंसे शव को निकालने के लिये कार काटनी पड़ी। कार सवार समीर खान, अब्दुल, इमरान नूर औरे आंशिक मंसूरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जुबैर, समीर और ओबामा घायल है। कार में सवार ऐजाज को कोई नहीं लगी है।
ऐजाज ने बताया है कि हम 8 लोग इन्दौर से 23 अक्टूबर को अजमेर के लिये निकले थे। शुक्रवार की सुबह लौटते समय एक पेट्रोल टैंकर और एक ट्रक हमारी गाड़ी के पीछे थे और कुछ ही देर बाद टैंकर ने हमारी कार को ओवर टेक किया। इसी बीच गाड़ी टैंकर से जा भिड़ी।

Newsराजनीतिराज्य

विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों के प्रस्तावित आगमन के दौरान सुरक्षित आवागमन एवं यात्रियों की सुविधा को लेकर दिए दिशा-निर्देश

ग्वालियर – शहर में अगले कुछ दिनों में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के दौरान ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि वे रेलवे पुलिस व जिला पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर ऐसी व्यवस्था बनाएँ, जिससे विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आवागमन सुगमता से हो सके। साथ ही प्रतिदिन स्टेशन पर आने – जाने वाले यात्रियों को भी कोई कठिनाई न हो।
ज्ञात हो अगले कुछ दिनों के दौरान केदारपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आगमन होगा। साथ ही देश भर से स्वयंसेवक भाग लेने आयेंगे। कलेक्टर एवं एसपी के ग्वालियर रेलवे स्टेशन भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Newsराजनीतिराज्य

तीन तस्कर 03 पिस्टल व 01 कट्टा 24 राउण्ड समेत गिरफ्तार

ग्वालियर। अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त व रखने वालों तथा आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम विपेन्द्र सिकरवार है अपने दो साथियों के साथ हथियार तस्करी हेतु ग्वालियर झॉसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास आने वाला है।
क्राईम ब्रांच टीम जब ग्वालियर झांसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास पहुंची तो वहां तीन व्यक्ति बताये हुलिये के एक अपाचे मोटर साइकिल के पास खड़े दिखे। उक्त तीनोें व्यक्तियों ने क्राईम ब्रांच टीम को देखकर दौड़कर भागने का प्रयास किया, भाग रहे तीनों व्यक्तियों को पुलिस बल की मदद से घेरकर पकड़ा गया। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों से नाम पूछा तो उन्होने अ पने नाम विपेन्द्र सिकरवार, रामू कुशवाह, लवकुश कुशवाह बताया। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों की तलाषी लेने पर पहले व्यक्ति विपेन्द्र सिकरवार के जेब से 32 बोर के दो जिंदा राउण्ड एवं उसके पीठ पर नीले-हरे रंग का पिटू बैग को चेक करने पर बैग के अंदर 32 बोर की 02 देशी पिस्टल मय दो मैगजीन, दूसरे व्यक्ति रामू कुशवाह के पास से 32 बोर की एक देशी पिस्टल मय मैगजीन मिली तथा जेब से 32 बोर के दो जिंदा राउण्ड, एक अपाचे मोटर साइकिल एवं तीसरे व्यक्ति लवकुश कुशवाह के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा जेब से 315 बोर के 20 जिंदा राउण्ड मिले।
गिरफ्तार तस्कर
1. विपेन्द्र सिकरवार पुत्र वीर सिंह सिकरवार निवासी ग्राम खैरोली थाना अमायन जिला भिण्ड।
2. रामू कुशवाह पुत्र मोहरसिंह कुशवाह निवासी ग्राम सिकाटा थाना उमरी जिला भिण्ड।
3. लवकुश कुशवाह पुत्र राकेश सिंह कुशवाह निवासी ग्राम पचेरा थाना मेहगांव जिला भिण्ड हाल शास्त्री नगर बी ब्लक ग्वालियर रोड भिण्ड।

Newsराजनीतिराज्य

अनेक स्थानों पर कराई पेच रिपेयरिंग, प्रचार प्रसार दो वाहनों जब्त

ग्वालियर . नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अनेक स्थानों पर निरंतर पेंच रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है।नोडल अधिकारी पेच रिपेयरिंग प्रदीप जादौन एवं सहायक यंत्री हसीन अख्तर ने बताया कि निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज सराफा बाजार से नागदेवता मंदिर दौलतगंज जाने वाली रोड, नहर वाली माता रोड पर, रजिस्ट्रार ऑफिस वाली रोड, अवाडपुरा पार्क के चारो तरफ, सांई कॉलोनी, गुडा सिंग्नल पर, तोमर वाडा शिंदे की छावनी, सुरेश नगर, डोंगरपुर रोड पर, जलालपुर गंगाराम का पुरा, बजरंग कॉलोनी बहोड़ापुर, राधा विहार गणेश कॉलोनी, 13 बटालियन गुडा पुलिया के आगे, सिंधिया नगर मल्टी के पास, दर्पण कॉलोनी, अशोक शर्मा पेट्रोल पंप के सामने तानसेन रोड, हरिशंकर पुरम सहित अनेक स्थानों पर पेच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।
डम्बर डालकर इतिश्री
पेंच रिपयेरिंग देख कर लग रहा है नगर निगम का अमला डम्बर डालकर इतिश्री कर रहा है। इधर पेंच रिपयरिंग के बाद रोलर भी नहीं चलाया जा रहा है। दूसरे दिन उसकी चेरी बिखर जाती है। डम्बर का तापमान भी बिन चैक किये ही मजदूर डम्बर डाल चले जाते हैं।
बिना अनुमति के प्रचार प्रसार दो वाहनों जब्त
नगर निगम ग्वालियर की विज्ञापन शाखा द्वारा बिना अनुमति के प्रचार प्रसार कर रहे दो वाहनों को जब्त कर मदाखलत कार्यालय भिजवाया गया।सहायक नोडल अधिकारी विज्ञापन सत्येन्द्र भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सीमांतर्गत बिना अनुमति के विज्ञापन करने वालों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज दो वाहनों द्वारा बिना अनुमति के प्रचार प्रसार करने पर दोनो वाहनों को जब्त कर मदाखलत कार्यालय भिजवाया गया तथा दोनों वाहनों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई।

Newsराजनीतिराज्य

रामनिवास ने रोड़ शो कर भरा नामांकन, सीएम, प्रदेशाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर साथ रहें

श्योपुर. मध्यप्रदेश के श्योपुर के विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिये आज कांग्रस और बीजेपी प्रत्याशी नामांकन भर रहे है। विजयपुर में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने नामांकन दाखि किया। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस से भाजपा में मेरी घर वापिसी हुई है। रावत का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा से होगा। मुकेश मल्होत्रा भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने के लिये पहुंचें। इधर, बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने नामांकन दाखिल किया। उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव से होगा। आपको बता दें कि एमपी की 2 सीटों पर उपचुनाव के लिये 13 नवम्बर को मतदान होगा। वहीं, 23 नवम्बर को मतगणना होगी।
रामनिवास ने रोड़ शो कर पहुंचे नामांकन भरने
विजयपुर प्रत्याशी रामनिवास रावत के नामांकन से पहले रोड शो हुआ। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हुए। रोड शो विजयपुर सामुदायिक अस्पताल से सुनवई तिराहे तक निकाला गया। इसके बाद गणेश महाविद्यालय परिसर में सभा हुई है। सबसे पहले मंत्री रामनिवास रावत और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने सभा को संबोधित किया और इसके बाद सीएम ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।

बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के नामांकन से पहले सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तन्खा और अजय सिंह शामिल हुए।
कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने भरा नामांकन
बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के नामांकन से पहले सभा हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर 25 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है।

Newsराजनीतिराज्य

बम से उड़ाने की 85 विमानों को मिली धमकी, 25 अकासा और 20 एयइंडिया की फ्लाट्स शामिल

नई दिल्ली. फ्लाइंटों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले थम नहीं रहे हैं। अब 85 विमानों को उड़ाने की धमकी दी गयी है। इनमें एयरइंडिया के 20 विमान शामिल है। जिन विमानों को धमकी मिली है। उमें 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 25 अकासा की उड़ाने शामिल है।
न्यूज एजेंसी के अनुसार इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पिछले 8 दिनों में 90 से अधिक घरेलू और अंर्तराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड ़ाने की धमकी के संबंध में 8 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है। जिन उड़ानों को धमकी मिली है। उनमें अकासा, एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगों की सेवायें शामिल है। यह उड़ाने दिल्ली से विभिन्न घरेलू और अंर्तराष्ट्रीय गंतव्यों के लिये संचालित होती है। पुलिस का कहना है कि इन मामलों में जांच की जा रही है।
एक सीनियर आफीसर के मुताबिक धमकी भरे मैसेज एक्स पर मिले हैं। जिन्हें बाद में अधिकारियों ने खारिज कर दिया। पहला मामला 16 अक्टूबर को बेंगलूरू जाने वाली अकासा की फ्लाइट को निशाना बनाने में जुड़ा आया था। एक्स के माध्यम से मिली बस धमकी के बाद केस दर्ज किया गया था। इस विमान में 180 से अधिक यात्री सवार थे। विमान को दिल्ली लौटना पड़ा था। पुलिस ने अगले दिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स को पत्र लिखकर धमकी भरे मैसेज पोस्ट करने वाले अकाउंट की डिटेल मांगी थी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet