राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

72 घंटे में डकैती का खुलासा-सवा करोड़ की डकैती में 4 बदमाश गिरफ्तार

पुलिस की ओर से सवा करोड़ की डकैती में पकड़े गए बदमाश। - Dainik Bhaskar

जयपुर. सवा करोड़ की डकैती को पुलिस ने 72 घंटे में खोल दिया। पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जल्द अमीर बनने के लिये बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। डकैती की यह वारदात 2 राज्यों के बदमाशों ने मिलकर मुहाना इलाके में की थी।
डकैती में गिरफ्तार
डीसीपी साउथ दिंगत आनंद ने बताया है कि रोहित सैनी उर्फ रिंकू 23, निवासी पीपता भरत सिंह मुहाना, अंकित मीणा 20, निवासी सराय बामनवास गंगापुर सिटी हाल निवासी कच्ची बस्ती पीपला मुहाना, दीपक बलाई 19, निवासी छांदेल चाकसू जयपुर हाल निवासी कच्ची बस्ती पीपता भरतसिंह मुहाना, लोकेश सैनी 22, निवासी छोटी झापदा लालसोट दौसा हाल निवासी मुहाना को गिरफ्तार किया गया हे।
बदमाशों ने 23 अक्टूबर की रात 9.30 बजे पंचायत भवन के पास मोहनपुरा रोड पर ज्वेलर रामकरण प्रजापत पर हमला कर दिया था। बदमाश बैग में से 1 किलो 200 ग्राम सोना और 18 किलो चांदी लूटकर ले गये थे। जिसकी कीमत लगभग 1.25 करोड रूपये थी। पुलिस ने सीएसटी, डीएसटी, थाने की टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ज्वेलर की शॉप और आने-जाने के रास्तों पर पूछताछ की गई। वारदात के तरीके और रूट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। जल्द अमीर बनने का लालच आया और वारदात की
गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वह ज्वेलर की शॉप के आस-पास घूमते थे। ज्वेलर हर दिन बड़े बैग में सोने-चांदी के जेवरात लाता और ले जाता था। उनको लगा अगर इसे लूट लिया जाए तो वे जल्द ही अमीर बन जाएंगे। जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात की प्लानिंग की और समय मिलने पर वारदात को अंजाम दिया।पुलिस को वारदात में आस-पास के गांव के युवक शामिल होने का इनपुट मिला। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास के गांव मुहाना और पीपला के रहने वाले अंकित मीणा को डिटेन कर पूछताछ की। अंकित ने पूरी वारदात का खुलासा किया। इसके बाद अन्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

Newsराजनीतिराज्य

डॉ. जगदीश वर्मा पर हमलावर बदमाश गिरफ्तार, 2 बदमाश फरार


मुरैना. बानमोर पुलिस ने डॉ. जगदीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों में से एक बंटी यादव 22, को गिरफ्तार कर लिया गया हे। वह भिण्ड के लक्ष्मणगढ़ पुल के पास खड़ा था। 2 बदमाश बलराम पंडित और आकाश पंडित अब भी फरार है। बानमोर थाना टीआई अमितसिंह भदौरिया का कहना है कि बाकी के बदमाशों को जल्दी ही राउंडअप कर लेंगे। हमारा फोकस मोनू तोमर पर है। तीनों बदमाश शार्प शूटर है और मोनू तोमर इन सब का बॉस व इस मामले का मास्टर माइंड है।
डॉक्टर पर हुआ जानलेवा हमला
आपको बता दें कि 5 दिन पहले 21 अक्टूबर को बानमोर के सिंधिया मार्केट में डॉ. जगदीश के क्लीनिक में घुसकर 2 बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दिल्ली में उनका उपचार चल रहा है। दोनों बदमाशों के हाथों में साइलेंसर युक्त पिस्तौल थी। एक बदमाश की गोली डॉक्टर के सीने के बाई ओर जाकर सीधे लगी और दूसरी गोली उनकी कमर में जाकर लगी। इसके तत्काल बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गये थे। दोनों मुरैना की ओर भागे और बीच में इधर-उधर हो गये। इस घटना के बाद डॉ. जगदीश वर्मा की क्लीनिक के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी।

Newsराजनीतिराज्य

कला वीथिका में वर्ल्ड रिकॉर्डधारी चित्रकार हरिकृष्ण कदम की त्रिदिवसीय चित्र प्रदर्शनी में कला.परिचर्चा

ग्वालियर. चित्रकार हरिकृष्णदास कदम की तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न कलाओं के सिद्धहस्त कलाकारों के बीच कला-परिचर्चा के लिये परिचर्चा हुई। ऐसे में परिचर्चा में कई सकारात्मक विचार सामने आये, इन सकारात्मक विचारों पर अमल लाने का प्रयास किया जायेगा। इससे ग्वालियर में कला आगे बढ़ेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अपर कलेक्टर प्रभात रंजन उपाध्याय ने की एवं मुख्य अतिथि नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर शिशिर श्रीवास्तव थे। प्रमुख वक्ताओं ने भोपाल से पधारे माजा कोयने सामाजिक पत्रकारिता पुरस्कार प्राप्त पत्रकार जयंतसिंह तोमरए अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संगठनमंत्री जगदीश गुप्त महामनाए वेद विचारक व व्याख्याकार संजीव शर्माए रंगभूमि संगीत अकादमी के निदेशक प्रसिद्ध संगीतकार व गायक नवनीत कौशल थे। कार्यक्रम का संचालन दुष्यंत कुमार पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध साहित्यकार रौशन मनीष ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ वक्ताओं के परिचय और माल्यार्पण से हुआ तत्पश्चात हरिकृष्ण कदम की कलाकृतियां सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न स्वरूप प्रदान की गईं।
संचालन में कला के सातों स्वरूपों पर और उनकी उत्पत्ति पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन में कलाओं की आवश्यकता और उपयोगिता बताई। नवनीत कौशल ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संगीत के फ्यूजन व संगीत की साधना की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। जगदीश गुप्त महामना ने शब्द प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि प्रत्येक शब्द का एक विशिष्ट निहितार्थ होता है और उस अर्थ के संबंध में ही उसका प्रयोग किया जाना चाहिए। ग्वालियर में विभिन्न कलाओं के प्रतिनिधियों के साथ पहली बार संपन्न हुये इस कलाविमर्श को अनूठा आयोजन बताया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।उन्होनें यह भी कहा कि कलाकारों को उनकी कला का उचित मूल्य नहीं मिलता किंतु वही कला जब बाजार में आती है तो मूल्यवान हो जाती है और उसका आर्थिक लाभ बाजार उठाता है इसलिए प्रयास होना चाहिए कि कलाकारों को आर्थिक प्रोत्साहन मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री प्रभात रंजन उपाध्याय जी ने कला वीथिका के पुराने वैभव को याद करते हुए कई संस्मरण सुनाये और कलाप्रेमियों से आह्वान किया कि वे कला वीथिका में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित भी करें और अन्य लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित भी हों। आभार प्रदर्शन हरिकृष्ण कदम ने किया। कार्यक्रम में संजय धूपर ने रफी साहब का गीत भी गाया जिसका उपस्थित कलाप्रेमियों ने आनंद लिया।

Newsराजनीतिराज्य

भ्रष्टाचारी सैल्समैन के यहां लोकायुक्त की कार्यवाही में 200% अधिक संपत्ति, 10 रजिस्ट्रियां और 20 से अधिक चेकबुक मिली, अभी भी कार्यवाही जारी

सागर. छतरपुर जिले में भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का मामले सामने आया है। जहां सागर लोकायुक्त की छापामार कार्यवाही में अभी तक लगभग 200% से ज्यादा अनुपातहीन संपत्ति के प्रमाण मिले है। जहां मामले में कार्यवाही अभी भी जारी है। लोकायुक्त के महानिदेशक जयदीप प्रसाद ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के लिये कहा था इसलिये सागर लोकायुक्त ने छतरपुर के खजुराहे थाना और तहसील राजनगर के सहकारी समिति धवाड़ के विक्रेता अरूणकुमार पिता शंकरलाल गुप्ता के यहां छापामार कार्यवाही की है। कार्यवाही को लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा, डीएसपी मंजूसिंह निरीक्षक अभिषेक वर्मा, रणजीत सिंह के साथ 10 सदस्यीय दल द्वारा आरोपी के छतरपुर की तहसील रामनगर के निवास ग्राम धवाड़ में सुबह 6 बजे लोकायुक्त की छापामार दल ने तलाशी की कार्यवाही शुरू की थी।
क्या है मामला
आपको बता दें कि आरोपी अरूणकुमार गुप्ता के विरूद्ध वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत सागर के एसपी लोकायुक्त योगेश्वर शर्मा को मिली थी इसकी प्रारंभिक रूप से शिकायत सही पाये जाने पर टीम ने 26 अक्टूबर को लोकायुक्त टीम ने सुबह 6 बजे कार्यवाही शुरू की। अभी तक की कार्यवाही में करीब 200%  से अधिक संपत्ति होने के पुख्ता सबूत मिले है। आरोपी के निवास पर ऐशो-आराम और विलासिता की सभी वस्तुयें और सुविधायें पायी गयी है। इतना ही नहीं तलाशी के बीच लोगों के हस्ताक्षरित खाली चेक समेत अन्य लोगों की रजिस्ट्रियां भी मिली है। लोकायुक्त टीम ने अभी तक की कार्यवाही में आरोपी ब्याज पर पैसा देने का भी कार्य करता है और उसके बदले में ऋण प्राप्तकर्ता से हस्ताक्षरित ब्लैक चेक ले लेता था। आरोपी के द्वारा प्रॉपर्टी में भी निवेश करने के प्रमाण मिले हैं। जिसमें अभी तक 10 से अधिक रजिस्ट्रियां और 20 से ज्यादा चेकबुक-पासबुक पायी गयी है। वहीं, आरोपी एवं परिजनों के चार बैंक खातों की जानकारी प्राप्त होना शेष है। वहीं कार्यवाही अभी भी जारी है।

Newsराजनीतिराज्य

एमिटी कॉलेज में कोल्डड्रिक पीते ही बेहोश छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

ग्वालियर. एमिटी कॉलेज इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। कुछ दिनों पहले यहां पर बीमार छात्र की मौत का मामला गर्माया था। इस मामले में छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं कॉलेज में हुए बलात्कार के इस मामले से छात्रों बीच सनसनी फेल गयी है। यहां पर पढ़ने वाली छात्रायें और उनके माता-पिता मामला सामने आने के बाद से भयभीत है।
किया हैवान के हवाले
बहाना बनाकर सीनियर छात्रा ने अपनी ही जूनियर को हैवान के हवाले कर दिया। मूड फ्रेश करने की बात कहकर क्लास बाहर ले गयी सीनियर छात्रा ने अपनी जूनियर को कोल्डड्रिंक पिलाई, इसमें पहले से ही नशा मिला हुआ था। कोल्डड्रिंक पीते ही जूनियर छात्रा पर बेहोशी छाने लगी। यह देख सीनियर छात्रा उसे अपने बॉयफ्रेंड के हवाले कर वापिस क्लास में पढ़ने चली गयी। सीनियर छात्रा के जाते ही उसके बॉयफ्रेंड ने जूनियर छात्रा को कार में ले जाकर दुष्कर्म किया।
क्या है घटनाक्रम
आनंद नगर बहोड़ापुर निवासी 19 वर्षीय छात्रा एमिटी कॉलेज से जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रही है। 2 दिन पहले वह क्लास खत्मकर बाहर आ रही थी। तभी उसे सीनियर छात्रा तान्या शर्मा मिली और उससे कहा कि चलो मूड फ्रेशकर आते है। सीनियर होने की वजह वह उसके साथ परिसर में पहुंची तो वह उसे पार्किंग में लेकर पहुंची और वहां पर तान्या का बॉयफ्रेंड जयसिंह कुशवाह कार में बैठा हुआ था। तान्या ने उसे कार में आगे बिठा दिया और स्वयं पीछे की सीट पर बैठ गयी। इसके बाद तान्या ने उसे घूमकर आने को कहा। उसने मना किया तो वह उस पर दबाव बनाने लगी और इस दौरान जय सिंह कुशवाह ने उसे कोल्डड्रिंक की केन ऑफर की। केन पीते ही उस पर बेहोशी छाने लगी औरे तान्या ने उसका मोबाइल ले लिया। इसके बाद तान्या कार से उतरकर कॉलेज में अंदर चली गयी और जयसिंह उसे कार में बिठाकर ले गया।
दुष्कर्म के बाद धमकाया
कॉलेज परिसर के बाहर आते ही जयसिंह कुशवाह ने कोल्डड्रिंक के कारण उसके हाथ और पैर काम नहीं कर रहे थे, वारदात के बकाद आरोपी उसे कॉलेज परिसर लेकर पहुंचा। जहां पर तान्या और जयसिंह ने उसे धमकाया कि किसी को बताया तो उसे कॉलेज से निकलवा देंगे। वारदात की शिकार पीडि़ता घर पहुंची और मामले की शिकायत की। मामले का पता चलते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला जर्द कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

छानबीन के लिए एक समिति गठित
कुलगुरु प्रोफेसर आरएस तोमर ने आगे बताया कि घटना बहुत ही दुखद, विश्वविद्यालय परिसर में नहीं घटी है के संदर्भ में कल 25 अक्टूबर को पेरेंट्स विश्वविद्यालय आए थे, जिनके साथ मिलकर मामले की छानबीन के लिए एक समिति गठित की गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने पास उपलब्ध सभी साक्ष्य पेरेंट्स के साथ साझा किए हैं, जिसमें उन्हें पूरी स्थिति की जानकारी दी गई है। इसके पश्चात, पुलिस ने भी विश्वविद्यालय का दौरा किया था और उनके साथ भी संबंधित सभी साक्ष्य दिखाए गए।
प्रोफेसर आरएस तोमर, कुलगुरु, एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर
पुलिस बोली
छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही ह ैजल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।
धमेन्द्र यादव, टीआई, महाराजपुरा

Newsराजनीतिराज्य

‘‘बंटेंगे तो कटेंगे’’ RSS ने सीएम के  बयान का किया समर्थन

लखनऊ. यूपी के मथुरा में राष्ट्रीयसेवक संघ () की वार्षिक बैठक के बीच आरएसएस के सरकार्यवाही दत्तात्रेय होसबोले ने सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘‘बंटेंगे तो कटेंगे’’ वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि हम इसे आचरण में लाना चाहिये। यह हिन्दू एकता और लोक कल्याण के लिये आवश्यक है।
दुनियाभर के हिन्दू भारत की ओर आशाभरी निगाहों से देखते
पत्रकारवार्ता में दत्ता़त्रेय होसबोले ने कहा है कि पिछले वर्ष से इस बार आरएसएस की शाखायेंअ धिक बढ़ी हे। पूरे देश में संघ की 72354 शाखायें चल रही हैं। वर्तमान हालाता में एकता बनाये रखनी है। कई जगह धर्मान्तरण हो रहे हैं। गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के समय हमले हुए। इन मामलों में अपनी रक्षा भी करना चाहिये और एकता भी बनाये रखनी चाहिये जिससे शांति बनी रहे। उन्होंने कहा है कि ओटीटी को लेकर कानून और नियम आने चाहिये। दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि बांग्लादेश में हिन्दू समाज के लोगों के लिये भारत सरकार ने कदम उठाये हैं। दुनिया में कहीं भी हिन्दू को परेशानी है तो वह मदद के लिये भारत की ओर ही देखता हैं।
‘‘बंटेंगे तो कटेंगे’’ का समर्थन
मुख्यमंत्री योगी के ‘‘बंटेंगे तो कटेंगे’’ वाले बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि एकता की आवश्यकता है और हमें इसे आचरण में लाना है। लोग इसे समझ रहे हैं और लागू कर रहे है। यह हिन्दूु एकता और लोक कल्याण के लिये बहुत आवश्यक है। हिन्दुओं को तोड़ने के लिये लोग काम कर रहे हैं।
बहन-बेटियों को बचाना होगा
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि लब जिहाद से समाज में समस्या हो रही है। लड़कियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक करें। हमारे समाज की बहन-बेटियों को बचाना हमारा काम है। केरल में दो सौ लड़कियों को लव जिहाद से बचाया गया है।

Newsराजनीतिराज्य

पार्क में बनाये मंदिर-मजार तो जस्टिल बोले पार्क को पार्क ही रहने दें, अतिक्रमणकारियों को भेजे जेल

ग्वालियर. अतिक्रमण हटाने के लिये जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेशकुमार कैत औरे जस्टिस आनंद पाठक की डिवीजन बैंच ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि आज मंदिर और मजार बनाई है। कल कोई चर्च बनायेगा फिर पार्क कहां बनेगा। पार्क को पार्क ही रहने दो। शहर में बहुत सारे मंदिर और मजार है। जस्टिस बोले कि पार्क में इनकी क्या जरूरत है। मंदिर-मजार के बाद कल तीसरा और फिर चौथा आयेगा। ग्वालियर कलेक्टर और नगरनिगम आयुक्त को निर्देश दिया है कि वह अतिक्रमण हटाये पालन नहीं होने पर दोनों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं मामले की अगामी सुनवाई 11 नवम्बर को होगी।
अतिक्रमणकारियों को जेल भेजने निर्देश
इस मामले में समीर शर्मा ने याचिका दायर कर आरोप लगाया कि समाधिया कॉलोनी के पार्क में अतिक्रमण कर मंदिर और मजार का निर्माण किया गया है। निगम की ओर से पैरवी करते हुए एडवोकेट दीपक खोत ने कहा कि पूर्व में भी इन्हीं स्थानों पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे निगम ने हटा दिया था। बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रत्येक जिले में एक कमेटी बनाई गई है, जिसकी कमान कलेक्टर के हाथों में दी गई है। ये कमेटी ऐसे तमाम धार्मिक निर्माण जो अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं, उन्हें हटाने के निर्णय लेकर कार्रवाई करती है। इस पर कोर्ट ने कहा कि जिन भी लोगों ने अतिक्रमण किया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजे।

Newsराजनीतिराज्य

कोर्ट परिसर में छवि बिगाड़ने के लिये लगाये पोस्टर तो महिला वकील ने कराई FIR

कोर्ट परिसर में यह शिकायती आवेदन नुमा पोस्टर चस्पा किए गए हैंग्वालियर. सरकारी अधिवक्ता और महाधिवक्ता कार्यालय के कई बड़े वकीलों की छवि बिगाड़ने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट में सरकारी महिला वकील और महाधिवक्ता कार्यालय के वकीलों को भ्रष्टाचार बताने वाले पोस्टर चस्पा किये गये हैं। यह पोस्टर हाईकोर्ट के सभी सार्वजनिक स्थानों पर लगाये गये हैं।
घटना गुरूवार की बतायी जा रही है। सरकारी महिला वकील ने इसकी शिकायत विश्विद्यालय थाने में शुक्रवार की शाम को की है। जिस पर पोस्टर चस्पा करने का आरोप स्वयं भी वकील है। महिला वकील का आरोप है कि पोस्टर चस्पा करने वाले व्यक्ति ने उनके अलावा महाविधवक्ता कार्यालय में पदस्थ अन्य बड़े वकील व अतिरिक्त महाधिवक्ता की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया है। पुलिस ने शुक्रवार की रात मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है मामला
शहर के सिरोल स्थित आदित्य रैजीडेंसी निवासी अंकिता माथुर (36) ने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उनकी व उनके सीनियर की छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया है। अंकिता माथुर हाई कोर्ट में वकील हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 24 अक्टूबर को गिय्यारी सिंह चौहान ने मेरी सामाजिक व व्यक्तिगत छवि को बिगाड़ने के लिए हाई कोर्ट में सभी जगह दो पेज का एक शिकायत पत्र चस्पा किया गया। जिसमें वकील अंकिता माथुर, अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेन्द्र कुशवाह, शासकीय वकील मानसिंह, भानु प्रताप सिंह सहित अन्य वकीलों के नाम का उल्लेख है। इसमें सभी वकीलों व पदाधिकारियों को भ्रष्ट बताया गया है।
जान से धमकी सीसीटीवी कैमरे में कैद
इस मामले में वकील अंकित माथुर ने पुलिस को बताया है कि पोस्टर चस्पा करने की पूरी घटना कोर्ट में सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है। इतना ही नहीं लगाने वालों को अंकिता ने देख लिया था। जब वकील अंकिता ने गिय्यारीसिंह चौहान के समक्ष विरोध जताया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
यह हैं आरोप
हाल ही में हाईकोर्ट में अधिवक्ता कार्यालय के जरिये शासकीय अधिवक्ता नियुक्त हुए है। उसी को लेकर गिय्यारीसिंह चौहान ने यह पोस्ट चस्पा किये है। जिसमें वकीलों को भ्रष्टाचारी बताते हुए रूपये मांगने वाला बताया है। अंकिता का कहना है कि यह पूरी तरह से उनकी और उनके सीनियर की छवि बिगाड़ने की कोशिश है।
पुलिस का कहना
इस मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस का कहना है कि एक महिला वकील ने शिकायत की है कि उसकी छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Newsराजनीतिराज्य

युवा उत्सव के तीसरे दिन हुईं तीन स्पर्धाएं, छात्राओं द्वारा क्ले मॉडलिंग में दिखी भारत की ऐतिहासिक धरोहरों की झलक

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय अन्तरकक्षा अध्ययनशाला युवा उत्सव के तीसरे दिन 3 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इसमें एकल गायन सुगम,रंगोली, क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं शामिल रही।कार्यक्रम में विवि के एसओएस के छात्र छात्राएं शामिल रहे। एकल गायन सुगम में छात्रा दिव्यांशी उपाध्याय ने
चोख पुरावो, माटी रंगावो,आज मेरे पिया घर आवेंगे खबर सुनाऊ जो, खुशी ये बताऊँ जो,आज मेरे पिया घर आवेंगे। हेरी-ओरी सखी मंगल गावो री,धरती अम्बर सजाओ री, उतरेगी आज मेरे पिया की सवारी। भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। नेहा सिंह चौहान ने जिसने कभी प्रेम किया ही नहीं, वह प्रेम निभाना क्या जाने, ये दुनिया गोरख धंधा है सब जग माया में अंधा है जिस अंधे ने प्रभु को देखा नहीं वह रूप बताना क्या जाने गीत की प्रस्तुति दी।
खुशबू नेअच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,राम नारायणं जानकी बल्लभम ।कामिनी दीक्षित ने ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान। साक्षी शर्मा ने यशोमती मैया से बोले नंदलाला। शिवानी ने राधे कौन से पुण्य किए तुमने हरि सदियों से तुम्हारे हैं गीत की प्रस्तुति दी। रंगोली में प्रियंका बाथम ने महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार को दिखाया साथ ही रेप को न कहें स्लोगन दिया।
जसिका शर्मा ने संगीत बाध्य यंत्रों को दर्शाया।क्ले मॉडलिंग में प्रियांशी द्विवेदी, जसिका शर्मा, प्रियंका बाथम, रिया सति ,शिवांगिनी सिकदर ने भारत की ऐतिहासिक धरोहरों को दिखाया।इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.जेएन गौतम,स्मिता महाजने, नीना खरे, मनीष चंदेरिया, दुष्यंत भदौरिया, अमित राजौरिया, प्रवीण शांख्यवार सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Newsराजनीतिराज्य

हजार बिस्तर अस्पताल के मरीजों के अटेण्डर के लिये जल्द शुरू होगी धर्मशाला

संबंधित अधिकारियों को हजार बिस्तर की धर्मशाला को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश
ग्वालियर 25 अक्टूबर 2024/ जयारोग्य समूह के हजार बिस्तर अस्पताल में दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के परिजनों (अटेंडर) के लिये जल्द ही सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला शुरू हो जायेगी। सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह अपनी विधायक निधि से हजार बिस्तर से संबद्ध धर्मशाला को शुरू करने के लिये 10 लाख रूपए उपलब्ध करायेंगे। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में उन्होंने यह बात कही। इस धनराशि से हजार बिस्तर अस्पताल की नवनिर्मित धर्मशाला में पलंग व अन्य फर्नीचर तथा गद्दे, चादर व कंबल इत्यादि की व्यवस्था की जायेगी।
शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जिले में सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तहत चल रहीं गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार व कुमार सत्यम एवं संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन सहित संबंधित विभागों के संभाग व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
स्वीकृत सड़कों का काम जल्द से जल्द शुरू करें
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद एवं अन्य योजनाओं के तहत लगभग 15 करोड़ रूपए की लागत से मंजूर हुईं सड़कों का काम हर हाल में दिवाली के बाद शुरू करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा सड़कों का काम शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि यदि पेयजल व सीवर लाइन डाली जानी हो तो वह काम भी हो जाए, जिससे सड़क खोदने की जरूरत न पड़े। लश्कर क्षेत्र की बस्तियों में जहाँ-जहाँ पाइप लाइन बिछानी जानी है वह कार्य नगर निगम के अधिकारियों से समन्वय कर एक माह के भीतर पूर्ण कराएँ, जिससे सड़कों का काम प्रभावित न हो।
हनुमान बांध भरने संबंधी कार्य को गंभीरता से लें
हनुमान बांध को भरने संबंधी कार्यों को नगर निगम के अधिकारी गंभीरता से लें। इस बांध के भरने से शहर के जल स्तर में बड़ा इजाफा होगा। इसलिए इस काम को प्रमुखता से कराएँ।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet