BJP कांग्रेस से टकराएगी, जनता पार्टी की तरह समाप्त हो जाएगी
ग्वालियर भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे गए ईमेल पत्र में इतिहास याद दिलाते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कांग्रेस से टकराएगी, जनता पार्टी की तरह समाप्त हो जाएगी।
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे गए पत्र में इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि 19 दिसंबर 1978 को जनसंघ समर्थित भारत की जनता पार्टी की प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई ने श्रीमती इंदिरा गाधी की लोकसभा की सदस्यता निलंबित करके 10 दिन की सजा देकर जेल भेजा था । उससे पूरा भारत में आक्रोश व्याप्त हेा गया और जनता पार्टी का नामो निशन मिट गया, जिस साजिश की तहत मोदी सरकार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त की है।
उससे भारत देश भाजपा को समाप्त करके रहेगा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस बात का प्रतीक है, कांग्रेस देश के आजादी के आंदोलन में त्याग बलिदान कुर्बानी करते हुए कांग्रेस नेतांओ ने यातनांए सही है ओर जेल गए है जेल कांग्रेस की पाठषाला है। इंदिरा गांधी का नाती, राहुल गांधी की चैड़ी हे छाती, भाजपा को देश सबक सिखाएगा, राहुल गांधी नेता है और नेता रहेंगे यह याद दिलाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्री मंडल के सदस्यों ने 23 मार्च को लोकसभा अध्यक्ष से भेंट की थी और राहुल गांधी की सदस्यता रद्ध करने की साजिश यही से शुरू हुई थी।

