ग्वालियर में आया भूकंप, ग्वालियर से 25 किमी दूर था सेंटर
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में भूकंप झटके महसूस किये गये हैं। इसका केन्द्र ग्वालियर के दक्षिण पूर्व में 28 किमी दूर जमीन से 10 किलोमीटर अन्दर था। 10.31 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गयी। ग्वालियर में शुक्रवार की सुबह 10.31 बजे अचानक भूकंप के झटके आये हैं। इसकी औपचारिक घोषणा मौसम विभाग ने की है। यह झटके लोगों ने भी महसूस किये और वह घरों से बाहर निकल आये। बुधवार की रात को भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। 3 दिन में दूसरी बार भूकंप आने से शहर के लोग दहशत में हैं।
भूकंप से ग्वालियर हुआ प्रभावित
भारतीय सिम्मोलॉजी विभाग ने अपनी बेवसाइट पर पुष्टि की है कि सुबह 10.31 बजे ग्वालियर रीजन में भूकंप आया है। जिसकी तीव्रता 4.0 मापी गयी है। भूकंप का प्रभावित एरिया ग्वालियर शहर और उसके आसपास के शहर मुरैना, शिवपुरी, भिण्ड, श्योपुर बताया जा रहा है।

फूलबाग बस्ती में दहशत में आए लोग
ग्वालियर शहर के फूलबाग पेट्रोल पंप के पीछे बस्ती में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। लोगों का कहना है कि अचानक कंपन होने और बर्तन गिरने के बाद अहसास हुआ कि यह भूकंप है। मोहल्ले के लोग सड़कों पर निकल आए थे। लोग करीब 30 मिनट तक सड़कों पर ही रहे और उसके बाद वापस अपने घरों में गए। फूलबाग बस्ती निवासी ललित कुशवाह का कहना है कि वह सुबह सो रहा था, अचानक उसका पलंग हिला और किचन में बर्तन गिरने लगे। करीब 10 से 20 सेकंड के लिए यह हुआ होगा। यह बात 10.31 बजे के लगभग की ही है। इसके बाद सभी लोग घर से बाहर आ गए।

