LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Bihar Politics-नीतीशकुमार ने भाजपा से तोड़ा नाता, कमल पर लगाया यह बड़ा आरोप

पटना. बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP ) के साथ गठबंधन टूटने के बाद जनता दल(U) के अध्यक्ष और CM नीतीश कुमार ने पहला बयान दिया है। उन्होंने BJP  पर JDU  को समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि BJP  ने हमेशा अपमानित किया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने यह बयान JDU  विधायकों के साथ बैठक में दिया है।
बैठक में नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों से कहा है कि BJP  ने हमेशा अपमानित किया है। JDU  को खत्म करने की साजिश रची गयी है। भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदने की तैयारी की थी। न्यूज एजेंसी के अनुसार बैठक में कई विधायकों MLC ने CM  नीतीश कुमार से कहा है कि उनका वर्तमान गठबंधन 2020 से उन्हें कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। चिराग पासवान का नाम लिया बिना, उन्होंने कहा है कि वह एक ऐसा उदाहरण थे। यह भी कहा है कि अगर वह अभी सतर्क नहीं। हुए तो यह पार्टी के लिये अच्छा नहीं होगा। इस दौरान, JDU  के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि नये रूप में नये गठबंधन के नेतृत्व के लिये नीतीश को बधाई दी है।
नीतीश को मिला आरजेडी का समर्थन
लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(RJD ) नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है। विभागों के आवंटन पर कोई मतभेद नहीं होगा। तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनके पास 160 विधायकों की ताकत है अगर भाजपा अस्थिरता पैदार करने की कोशिश करती है या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो हम उन्हें ‘‘करारा जबाव’’ देंगे।

टूट गया BJP-JDU  का गठबंधन
बता दें कि BJP-JDU का गठबंधन टूट गया है. हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है।  इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यपाल फागू चौहान से अपराह्न् 4 बजे मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को JDU  के विधायकों, सांसदों की हुई बैठक में BJP  के साथ गठबंधन टूटने की बात कही गई है. सूत्रों का कहना है कि बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि अब JDU-BJP  के साथ नहीं रहेगी ।
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार बजे राजभवन जाएंगे जहां वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते है।  इसके साथ ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि जेडीयू एक बार फिर महागठबंधन के दलों के साथ मिलकर सरकार बनाए । इधर, विपक्षी दलों के महागठबंधन के विधायकों की भी बैठक हुई, जिसमें सभी विधायकों ने RJD  नेता तेजस्वी यादव का समर्थन किया है।
सूत्रों के अनुसार, बिहार में 5 साल के बाद फिर से पाला बदलकर RJD  के साथ नई सरकार बनाने की जुगत में लगे नीतीश कुमार के सामने RJD  ने गृह विभाग अपने पास रखने की शर्त रखी है।  नीतीश कुमार वर्ष 2005 में जब से बिहार के मुख्यमंत्री बने तब से गृह विभाग उनके पास ही रहा है लेकिन इस बार RJD  यह विभाग अपने पास रखना चाहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel