Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जबलपुर-ग्वालियर समेत 34 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले छतरपुर और छिंदवाडा में लू चली। बुधवार को छतरपुर जिले के खजुराहो का पारा 45.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, वहीं नौगांव में भी पारा 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। छिंदवाडा में दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक यानी 40.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जिससे लोग लू के थपेडों से बेहाल रहे। प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान 34.0 से 43.6 डिग्री और पूर्व क्षेत्रों में 39.0 से 45.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई बडा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद पारे में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है।
आज यहां चलेंगी तेज हवाएं, येलो अलर्ट जारी
गुरुवार को रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर और छतरपुर सहित करीब 34 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नई तबादला नीति जारी, रिश्तेदार सरपंच या उप सरपंच बने तो भी हटाए जाएंगे

भोपाल. तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई नीति के तहत अब कोई भी पंचायत सचिव अपने गृहग्राम या ससुराल की पंचायत में पदस्थ नहीं रह सकेगा। इसके साथ ही जिस पंचायत में सचिव के रिश्तेदार सरपंच या उपसरपंच बन जाएंगे, वहां से भी सचिव का तबादला किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के आधार पर यह नई गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तय समय सीमा के भीतर स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कराई जाए। बता दें कि मध्य प्रदेश में 23 हजार से ज्यादा पंचायत सचिव हैं।
यह प्रक्रिया 1 जून से ही मान्य
9 जून को जारी आदेश के अनुसार 15 जून तक जिले के भीतर पंचायत सचिवों के स्थानांतरण किए जा सकेंगे। स्थानांतरण प्रस्ताव जिला कलेक्टर की अनुशंसा और प्रभारी मंत्री की स्वीकृति के बाद जारी किए जाएंगे। यह प्रक्रिया एक जून से ही मान्य की जाएगी। विभागीय निर्देशों के मुताबिक स्थानांतरण आदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जारी किए जाएंगे। नई गाइडलाइन में जिला एवं अंतरजिला स्तर पर पंचायत सचिवों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी तय की गई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

28 वर्ष की उम्र में राजनीति में रखा कदम, शिवलिंग विवाद और अब पाला बदल, सयानी की जुबानी

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की सियासत की सबसे चर्चित चेहरों में से एक सयोनी घोष का ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की नजदीकी माना जाता रहा है। लेकिन सत्ता बदलते ही पाला बदल लिया है। सयानी भी टीएमसी के उन बागी सांसदों की फेहरिश्त में शामिल हो गयी है। जिन्होंने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला कमो पत्र लिखकर सदन में अलग बैठने और एनडीए को समर्थन करने का फैसला किया है।
हीरोइन से राजनेता बनी सयानी घोष ने अपने करियर की शुरूआत बहुत कम उम्र में की थी। 2010 में उन्होंने महज 17 वर्षीय बांग्ली फिलम में कदम रखा और समूचे बंगाल में उन्हें पहचान मिली। राजनीति में आने से पहले ही सयानी घोष सांस्कृतिक जगत का एक चर्चित चेहरा बन चुकी थी। जिसके बाद 28 साल की आयु में सियासत में कदम रखा औरे बहुत ही तेजी से ममता बनर्जी के भरोसेमंदर बन गयी है। सयानी घोष बंगाल की राजनीति में एक प्रमुख युवा चेहरा है। ममता बनर्जी के नजदीकी नेता बनने से लेकर सयानी घोष के सियासी पाला बदलने की कहानी काफी रोचक है।
अभिनेत्री से कैसी सयानी बनी नेता
सयानी घोष बंगाली सीरियल से अपनी अभिनय क्षमता साबित करने के बाद बांग्ला सिनेमा (टॉलीवुड) का रुख किया. 2011 में उन्होंने फिल्म ‘शत्रु’ में एक छोटी भूमिका निभाई, जिसने उन्हें काफी बड़ा बना दिया. ये उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई और उन्हें बंगाली सिनेमा में एक पहचान मिली है।   यही नहीं सयानी केवल स्क्रीन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने थियेटर (रंगमंच) में भी काम किया, जिसके चलते बंगाल के सामाजिक आंदोलन के जुड़े हुए लोगों की बीच अपनी जगह बनाई है।
अब बदल रही सियासी पाला
सयानी घोष अपने पांच साल के सियासी सफर में ख़ुद को ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की करीबी की तरह पेश करती हैं और अपने भाषणों में बार-बार ममता बनर्जी का ज़िक्र करती है।  सयानी ममता बनर्जी की तरह ही साड़ी पहनती हैं और कई बार उन्हीं की तरह चप्पल पहनकर सभाएं करती है।   इतना ही नहीं ममता कई बार कह चुकी हैं कि वो ममता बनर्जी को फ़ॉलो करती हूं। ममता बनर्जी को अपना राजनीतिक आदर्श और अभिषेक बनर्जी को नेता बताने वाली सयानी घोष बंगाल की सत्ता बदलते ही सियासी मिजाज भी बदल रहा. सयानी भी टीएमसी की उन बागी नेताओं की फेहरिश्त में शामिल हो गई है।  जो अभिषेक बनर्जी को लोकसभा संसदीय दल के TMC  के नेता पद से हटाना चाहती हैं और काकोली घोष को बनाना चाहते हैं. इतना ही नहीं संसद में अलग बैठने और एनडीए को समर्थन करना चाहता है.

Newsमप्र छत्तीसगढ़

14 जून को 801 मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान-जनउत्थान न्यास

ग्वालियर। सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी में 75% एवं उसके ऊपर अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए 16 ग्वालियर पूर्व के विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जन उत्थान न्यास विगत कई वर्षों से छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य कर रही है। इस आयोजन में 801 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई है, जो इस कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान कर सके।
आयोजन समिति ने बताया कि यह आयोजन 14 जून को प्रातः 10 बजे से स्थानीय संस्कृति गार्डन के बैंकेट हॉल मेला रोड सूर्य नमस्कार चौराहा पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित करेंगे। पत्रकार वार्ता में डॉ राकेश अग्रवाल, संजय कट्ठल, उपाध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष अवध धाकरे, सचिव अवधेश कौरव, सह सचिव केपी सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह राजावत ,सुरेश प्रजापति, महेश कुशवाह, न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों समेत करीब दो हजार से अधिक गणमान्य जन के लिए सहभोज की व्यवस्था भी की गई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

20 हजार रूपये के लिये ली युवक की जान, बचाने आई मां पर चाकू से किया हमला

ग्वालियर. मुरार थाना इलाके में मात्र 20 हजानर रूपये के लेनदेन को लेकर 25 वर्षीय युवक मोनू राजे की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। बेटे को बचाने पहुंची मां को भी बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।घटना बंशीपुरा हाथी खाना इलाके में बुधवार की दोपहर 2 बजे की है।
मृतक मोनू राजे मजदूरी का काम करता था। उसका कुछ लोगा से लगभग 20 हजार रूपये का लेन-देन चल रहा था। मोनू ने आरोपियों से कहा था कि उसके माता-पिता गांव गये हुए थे। उनके लौटने के बाद वह रकम लौटा देगा। बुधवार की सुबह ही उसके माता-पिता गांव से ग्वालियर वापिस आये है। परिजनों के अनुसार दोपहर लगीाग 2 बजे 5 युवक मोनू राजे को घर के नीचे बुलाकर गाली-गलौज करने लगे। उस वक्त उसके पिता अशोक राजे घर की छत पर मौजूद थे। जैसे ही मौनू नीचे पहुंचा, बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिये।
गोलू कटारे का नाम आया सामने
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचा। प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी के रूप में गोलू कटारे का नाम सामने आया है।
पुलिस का कहना है
मुरार थाना सर्किल के सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। बचाने आई मां भी घायल हुई हैं। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

Meta का पहला AI सेंटर भारत के जामनगर में खुलेगा

नई दिल्ली. फेसबुक की पैरेंट कम्पनी मेटा अब भारत में अपना पहला आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (एआई) डेटा सेंटर ओपन करने जा रही है। मेटा ने इसके लिये रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ पार्टनरशिप की है। यह डेटा सेंटर गुजरात राज्य के जामनगर में शुरू किया जायेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज जामनगर में सेंटर तैयार करेगी। जिसके बाद मेटा इसमें अपना ऑपरेशन शुरू करेगा। मेटा का यह एआई डेटा सेंटार के एआई मिशन को पॉवर देने का काम करेगा।
मेटा और रिलायंस पार्टनरशिप के तहत तैयार होने वाले एआई डेटा सेंटर 168 मेगावॉट कैपिसिटी के साथ शुरू किया जायेगा और बाद में इसका एक्सटेंशन किया जायेगा। यह सेंटर आने वाले 2 वर्षो में शुरू होगा।
रिलायंस निर्माण कर रही मेटा एआई डेटा सेंटर
रिलायंस इस फैक्ट्री का निर्माण करेगी। जबकि मेटा अपने एआई सिस्टम को सपोर्ट देने के लिये इसका उपयोग करेगी। यह सपोर्ट फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्रॉडक्ट में काम करता है। यह प्रोजेक्ट मार्क जकरबर्ग की उस बड़ी प्लानिंग को आगे बढायेगा। जिसको वह पर्सनल सुपर इंटेलीजेंस भी कहते हैं।
डेटा सेंटर को सर्विस देगी रिलायंस इंडस्ट्रीज
पार्टनरशिप के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज डेटा सेंटर के पूरे लाइफसाइकल के दौरान एंड-टू-एंड सर्विस देगी। इसमें डेटा सेंटर का डिजायन, डवलपमेंट, यूटिलिटी मैनेजमेंट, नवनीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति, नेटवर्क कनेक्टिविटी और पूरी तरह से फुलीमैनेज्ड ऑपरेशन सर्विसेज को शामिल किया गया है।
रिलायंस अपनी स्थिति को मजूबत करेगी
पार्टनरशिप के तहत रिलायंस भारत में हाइपरस्केल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सिंगल-विंडो सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में अपनी स्थिति को मजूबत करेगी. ग्राहकों को एक ही कंपनी के जरिए डेटा सेंटर से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में बैटरी कारोबारी का शव ऑफिस में मिला, शव के पास मिली अवैध पिस्टल

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार तड़के बैटरी कारोबारी का शव उनके किराए के गोदाम के ऑफिस में मिला। कारोबारी के सिर में गोली लगी थी और उसके पास 32 बोर की अवैध पिस्टल पड़ी हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शिवम गुप्ता (32) मंगलवार को रोज की तरह काम के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े।
मौके से अवैध पिस्टल और मृतक का मोबाइल जब्त किया
रात करीब 3 बजे परिजन बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर-6 में बने गोदाम पहुंचे। गोदाम के अंदर बने ऑफिस का दरवाजा खोलते ही शिवम खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके सिर में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मौके से अवैध पिस्टल और मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शिवम बैटरी का कारोबार करता था
बताया जा रहा है कि शिवम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और बैटरी का कारोबार करते थे। परिवार के अनुसार वह सामान्य रूप से काम पर गए थे और उन्होंने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। ऐसे में उनकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी- पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शिवम ने यह कदम क्यों उठाया। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल और आखिरी बार किससे बातचीत हुई थी, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन घटनास्थल से अवैध पिस्टल मिलने के कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की, 11 बच्चों समेत 13 की मौत

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने मंगलवार रात अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। तालिबान के मुताबिक, इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। 14 महिलाएं घायल हुई हैं। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में आम घरों को निशाना बनाकर बमबारी की। मुजाहिद ने घायलों की फोटोज भी शेयर कीं। हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक इस कार्रवाई के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं। पिछले कई महीनों से दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलीबारी हो रही है।

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमले के बाद राहत और बचाव का काम जारी है। - Dainik Bhaskar
पाकिस्तान के 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 9 जून को एक बॉर्डर चौकी पर हुए हमले में पाकिस्तान के छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक हमले के दौरान आठ आतंकवादी भी मारे गए। अधिकारियों ने दावा किया कि हमलावरों ने सीमा चौकी पर कब्जा करने की कोशिश की थी।

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद काबुल में 2000 बेड के हॉस्पिटल में आग लग गई थी।

काबुल में तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज किया
पाकिस्तान लंबे समय से कहता रहा है कि उसकी सैन्य कार्रवाई आतंकवादी संगठनों के खिलाफ है, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ। पाकिस्तान का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लड़ाके अफगानिस्तान की जमीन से काम करते हैं और पाकिस्तान में हमले करते हैं। वहीं काबुल में तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज करती है। उसका कहना है कि वह किसी भी ऐसे समूह को पनाह नहीं दे रही है। इसके उलट तालिबान पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त छापे में मिली 241 से ज्यादा संपत्ति

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार की सुबह महिला एवं बालविकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापा मारकर कार्यवाही को अंजाम दिया है। जांच में उनकी आय की तुलना में 241 अधिक संपत्ति मिलने के शुरूआती प्रमाण सामने आये है।
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को मिली गोपनीय शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गयी थी। जांच में आय से अधिक संपत्ति होने के तथ्य सामने आये। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर बुधवार की सुबह छापे की कार्यवाही शुरू की गयी है।
बुधवार की सुबह लगभग 6-7 बजे के बीच लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने एक साथ आवास, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर पर छापा मारा। कार्यवाही इतनी गोपनीय रखी गयी थी कि संबंधित पक्ष को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। सुबह अचानक बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों के पहुंचने के आसपास के इलाकों में भी चर्चा का माहौल बन गया। कार्यवाही के बीच दस्तावेजों, संपत्तियों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड तलाशे जा रहे है।
डिपार्टमेंटल स्टोर भी बड़ा 2 मंजिला भवन में आलीशान जिम
लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने जांच टीम को भी हैरान कर दिया। लोकायुक्त पुलिस ने जिन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, उनमें एक अत्याधुनिक जिम सेंटर और बड़ा डिपार्टमेंटल स्टोर भी शामिल है।
कंडवाल से जुड़े एमएस जिम सेंटर का संचालन दो मंजिला भवन में किया जा रहा है। जिम में आधुनिक फिटनेस उपकरण, महंगी एक्सरसाइज मशीनें और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिम का आकार और वहां मौजूद संसाधन देखकर जांच अधिकारियों ने भी आश्चर्य जताया। बताया जा रहा है कि यह जिम शहर के बड़े निजी फिटनेस सेंटरों की श्रेणी में गिना जाता है। इसी तरह लोकायुक्त टीम ने जिस डिपार्टमेंटल स्टोर में जांच की, वह भी बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शामिल बताया जा रहा है। स्टोर में रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर विभिन्न उपभोक्ता वस्तुओं का व्यापक कारोबार संचालित होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने यहां मौजूद दस्तावेजों, निवेश संबंधी रिकॉर्ड और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।
2.5 करोड़ की आय, 9.5 करोड़ की संपत्ति लोकायुक्त जांच के अनुसार
सेवा अवधि: लगभग 30 साल (1996 से पदस्थ)
वेतन से प्राप्त कुल आय: करीब 2.5 करोड़ रुपए
सत्यापित संपत्ति: करीब 9.5 करोड़ रुपए
अनुपातहीन संपत्ति: 241 प्रतिशत
स्कीम नंबर-103 में 252 वर्गमीटर के व्यावसायिक भूखंड पर लगभग 13,500 वर्गफीट का बहुमंजिला निर्माण, जिसमें व्यावसायिक परिसर और आलीशान आवास शामिल हैं।
स्कीम नंबर-140 में लगभग 1000-1000 वर्गफीट के दो प्लॉट।
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से लगे तारपुरा, बेकलाय, बनेड़िया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 11 मूल्यवान भूखंड।
लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और संपत्तियों के आधार पर अनुपातहीन संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

UP के शराब व्यापारी नशे में बेसुध हुए 2 बदमाश सोने की चेन और मोबाइल लेकर हुए फरार, पुलिस ने किये गिरफ्तार

ग्वालियर. UP के शराब व्यापारी रिश्तेदारी में ग्वालियर आये तो उनके साथ चोरी की सनसनी खेज घटना सामने आई है। अपने बीमार ससुर का हालचाल जानने आगरा से ग्वालियर पहुंचे दामाद को युवकों ने दोस्ती का झांसा देकर पहले शराब पिलाई और फिर नशे की हालत का फायदा उठाते हुए उसकी सोने की चेन और मोबाइल फोन छींनकर फरार हो गये। मामला हजीरा थाना इलाके के यादव धर्मकांटा के पास स्थित एक शराब की दुकान का है। 2 आरोपियों गिरफ्तार होने के बाद मंगलवार को मामला सामने आया है।
शराब की दुकान का संचालन करते हैं
यूपी निवासी धर्मेन्द्र सिंह धाकरे शराब कारोबार से जुड़े है। आगरा में उनकी वाइन शॉप संचालित होती है। कुछ दिन पहले उनके ससुर को ब्रेन हेमरेज होने के बाद इलाज के लिये ग्वालियर लाया गया था। इसी वजह से धर्मेन्द्र अपनी ससुराल ग्वालियर पहुंचे थे। गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को धर्मेन्द्र यादव धर्मकांटा इलाके स्थित शराब की दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे। वहां वह दुकान के समीप बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी बीच पास में बैठे 2 युवकों ने उनसे बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाते हुए उनके साथ शराब पीने लगे। आरोप है कि दोनों युवकों ने धर्मेन्द्र को अत्याधिक शराब पिलाई। जिससे वह पूरी तरह से नशे की हालत में बेसुध हो गये।
नशे में होने का उठाया फायदा
धर्मेंद्र के अचेत होने के बाद आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उनके गले से सोने की चेन और जेब में रखा मोबाइल फोन निकाल लिया। आसपास मौजूद लोगों को यही लगा कि आरोपी उनके परिचित हैं और नशे की हालत में उन्हें संभालने का प्रयास कर रहे हैं। इसी भ्रम का लाभ उठाकर आरोपी आसानी से वहां से फरार हो गए।
कुछ समय बाद जब धर्मेंद्र को होश आया तो वह किसी तरह अपनी ससुराल पहुंच गए। अगले दिन सुबह उन्होंने देखा कि उनके गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन गायब हैं। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई वारदात का एहसास हुआ और वह तत्काल हजीरा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। आरोपी की पहचान उपदेश राठौर और दीपक राठौर के रूप में हुई है। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मंगलवार देर रात को हिरासत में ले लिया।

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet