Latestराज्यराष्ट्रीय

ATC क्लियरेंस नहीं मिलने से रात ग्वालियर में रुके CM शिवराज

ग्वालियर. मुरैना में रोड शो करने आए सीएम शिवराज, BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को रात ग्वालियर के VIP सर्किट हाउस में गुजारनी पड़ी है। ऐसा इसलिए कि सीएम के विमान को रात को उड़ने के लिए ATC क्लियरेंस नहीं मिला था। जिसके बाद वह मुरैना से ग्वालियर पहुंचे और यहां VIP गेस्ट हाउस में विश्राम किया। सुबह ग्वालियर से रवाना होने से पहले CM शिवराज सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव में जीत का दावा किया है। वह बोले हैं कि योजना केन्द्र और राज्य बनाते हैं, लेकिन योजना का लाभ आम लोगों तक या कहें शहर के लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर सरकार की होती है। इसलिए नगर सरकार भाजपा की होगी तो केन्द्र और राज्य की सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सकेगा। इसके बाद वह रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पूर्व उन्होंने ग्वालियर में पौधा रोपण भी किया साथ ही सभी से अपील की है कि वह अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं। सोमवार को उनको कटनी और खजुराहो भी जाना है।

रात को खाया सादा भोजन
रविवार को मुरैना में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का रोड शो था। इस रोड शो में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हुए थे। रात रोड शो खत्म होने के बाद सीएम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भोपाल रवाना होना था। वहां से सोमवार दोपहर को उनको कटनी और खजुराहो के लिए रवाना होना था। पर रविवार रात को जब CM शिवराज और वीडी शर्मा ने जब वापस भोपाल जाने के लिए प्रयास किया तो ATC क्लियरेंस नहीं मिलने से उनका विमान भोपाल के लिए रवाना नहीं हो सका। ATC क्लियरेंस न मिलने की वजह क्या रही यह अभी साफ नहीं हो सका है। पर ATC क्लियरेंस नहीं मिलने पर सीएम चौहान, वीडी शर्मा रात 11.45 बजे सड़क मार्ग से मुरैना से ग्वालियर पहुंचे। रात उन्होंने ग्वालियर के मुरार स्थित VIP सर्किट हाउस में गुजारी है। यहां उनके आने की सूचना के बाद अफरा तफरी मच गई। स्थानीय नेताओं की भीड़ जुट गई। सीएम से मिलने के लिए लोग पहुंच गए। पर रात को सीएम ने किसी से बात नहीं की और विश्राम किया। रात का खाना उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही खाया है। सोमवार सुबह वह भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel jasminbet jasminbet giriş atlasbet galabet bahiscasino betcio perabet betplay roketbet xslot pusulabet dumanbet xslot giriş dumanbet dumanbet giriş https://wtr.byhigh.org/ pusulabet holiganbet nesinecasino marsbahis matbet matbet grandpashabet holiganbet grandpashabet grandpashabet imajbet vdcasino sekabet bets10 bets10 giriş bets10 bets10 giriş bets10