अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकी मारे
जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गई है। एनकाउंटर में अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से यूएस में बने एक राइफल (एम -4 कार्बाइन), 1 पिस्तौल सहित कई खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकी कैसर कोका 2018 से इस इलाके में एक्टिव है। एडीजीपी के मुताबिक कोका सुरक्षाबलों के निशाने पर है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

