कांग्रेस राजनैतिक दल नहीं बल्कि ज्योतिष बन गयी है-ज्योतिरादित्य सिंधिया
पहली भाजपा कार्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर. राज्यसभा सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन के बाद पहली बार तय समय से 1 घंटा लेट महाराज बाड़ स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे। सबसे पहले कार्यकर्त्ताओं का अभिवादन स्वीकारते हुए श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद वेदप्रकाश शर्मा एकात्मवाद पर आधारित पुस्तक ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी इस मौके पर श्री सिंधिया ने कहा मुझे और भी कहीं मिली है। मैं पर अमल का प्रयास करूंगा। इस मौके पर वेदप्रकाश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, समीक्षा गुप्ता, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहें।
संभागीय संगठन मंत्री अभिषेक तिवारी से 1 घंटे की गुफ्तगू की
एकांत में मुखर्जी भवन स्थित निवास पर संभागीय संगठन मंत्री अभिषेक तिवारी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगभग 1 घंटे बातचीत की यह माना जा रहा है आगामी विधानसभा उपचुनाव का लेकर चर्चा की गयी है। लेकिन यह चर्चा बन्द कमरे हुई इसलिये कुछ बता पाना मुश्किल है। सबसे पहले जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी जो अभी हाल ही में कोरोना का इलाज कराकर दिल्ली से लौटे है के संबंध में चर्चा की। बैठक में मोहनसिंह राठौर और ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर साथ थे।
यह संभागीय कार्यालय ही नहीं यहां पूरे संभाग की गतिविधियां संचालित होती है
संभागीय संगठन मंत्री अभिषेक तिवारी से बातचीत करने के बाद मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं भाजपा कार्यालय में हूं सौभाग्य का विषय है यहां से संभाग की राजनैतिक गतिविधियां संचालित होती हैं। यहां पर मुझे युवाओं, वरिष्ठ, कनिष्ठ, महिलाओं और सभी कार्यकर्त्ताओं से मिलकर बड़ी खुशी हुई। कार्यकर्त्ता किसी भी राजनैतिक दल की रीड् हड्डी होते हैं । मेरा यहीं संकल्प है हमसब एक साथ मिलकर इस क्षेत्र में कई ऐसे लोग है जिन्होंने धार्मिक कार्य किये हैं इन लोगों के साथ मिलकर दशकों का जनसेवा का इतिहास बनाये। वर्तमान में 27 विधानसभाओं के उपचुनाव होना है हर चुनाव को गंभीरतापूर्ण लेना है यह हम सबका दायित्व है और इस अभियान में एक एक नेता कार्यकर्त्ता के समान जमीन पर पूरी तरह से डटकर भाजपा का झंडा, मोदी जी का झंडा, अमित शाह जी का झंडा, नड्डा जी का झंडा और पूरी तरह से परचम लहरायेगा इसका मुझे पूरा विश्वास है। कांग्रेस ने आपकी सदस्यता का डाटा फर्जी बताने के सवाल पर ज्योतिरादित्य देखिये जब कांग्रेस के पास बात करने का कोई मुद्दा नहीं है तो वह इस तरह की बात करती है मैंने स्वयं ने एक एक विधानसभा का डाटा अध्यक्ष जी सौंपा है और कांग्रेस भाजपा की चिंता न करे, कांग्रेस अपनी खोई हुई जनता के बीच में विश्वास की ज्यादा चिंता करें। एक अन्य सवाल भाजपा की 25 विधानसभा सीटों पर जमानत जब्त होने के सवाल पर श्री सिंधिया ने कहा मुझे लग रहा है कि कांग्रेस राजनैतिक दल नहीं बल्कि ज्योतिष बन गयी हैं।

