रिया के निवास पर एनसीबी का छापा
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आये ड्रग कनेक्शन में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीमें शुक्रवार की सुबह रिया चक्रवती्र के निवास पर पहुंची। ऐसा बताया जा रहा है कि उनके घर की तलाशी ली जा रही है। उधर, सुशांत के पूर्व कर्मचारी सैमुअल मिरांडा के घर पर भी एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
आपको बता दें कि एनसीबी की 2 टीमें सुबह 6.30 बजे रिया के निवास पर पहुंची थी। जांच एजेंसी के अधिकारी केकेएस मल्होत्रा ने बताया कि ड्रग्स मामले में यह जांच की जा रही है।

