एलिवेटेड रोड पर ग्वालियर को जल्द दौड़ाने की तैयारी में
ग्वालियर. महानगर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के मकसद से तैयार किए गए एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट पर शहर के जल्द दौड़ने की संभावना है। गुरूवार को ग्वालियर एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट को जल्द गति देने की बात की तो शाम को कलेक्टर समेत अधिकारियों को बुलाकर एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट की प्रक्रिया को जल्द करने के निर्देश दिए। वहीं स्मार्ट सिटी के पूर्ण हो चुके कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए भी कहा।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने कुछ समय पहले ही एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट का प्लान तैयार किया था जिसमें कुछ संशोधन भी किए गए है। फूलबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पास से स्वर्ण रेखा नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड प्लान किया गया है जो कि ट्रिपल आइटीएम तक साढ़े सात किमी लंबाई की बनाई जाएगी।
रोड की चौड़ाई 16 मीटर प्रस्तावित की गई
इसके लिए 348 करोड़ के बजट का आकलन किया गया है। रोड की चौड़ाई 16 मीटर प्रस्तावित की गई है। यह प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जा चुका है लेकिन अभी स्वीकृति नहीं आई है। यहां हाल ही में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान आए सीएम ने इस प्रोजेक्ट को लेकर हामी भी भरी है। सभावना यह है कि जल्द एलिवेटेड रोड का भूमिपूजन भी किया जा सकता है। जिसके साथ ही अमृत योजना और स्मार्ट सिटी के पूरे हो चुके कामों का भी शुभारंभ हो जाएगा।

