पीएम मोदी की वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है हैकर ने इसमें पीएम रिलीफ फण्ड में दान करने की अपील की है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिान क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की डिमाड की हैं। हालांकि, ट्वीट फौरन डिलीट कर दिया गया है। ट्विटर ने कहा है कि हम सक्रिय रूप से इस मामले की जांच कर रहे हैं। अभी हमें अन्य ट्विटर हेंडल्स के प्रभावित होने की जानकारी नहीं हैं।
हैकर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है हमने पेटीएम मॉल ने हैक नहीं किया है। ट्विटर ने इसकी पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, अकाउंट गुरूवार की सुबह तड़के 3.15 बजे हैक किया गया हैं।
क्या है बिटकॉइन
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है। यानी इसका लेनदेन सिर्फ ऑनलाइन होता है। इसे दूसरी करेंसी में भी बदला जा सकता है। यह 2009 में चलन में आई थी। अभी एक बिटकॉइन का रेट करीब 8,36,722 रुपए है।

