हनीट्रैप आरोपी श्वेता जैन -जांच पड़ताल में बादाम, सनस्क्रीम, और मूंगफली दाने जिला जेल में मिले
हनीट्रैप आरोपी श्वेता जैन का फोटो वायरल होने की जांच करने पहुंचे डीआईजी संजय पांडे
इन्दौर. जिला जेल के जेलर केके कुलश्रेष्ठ और हनीट्रैप की आरोपी श्वेता विजय जैन केबीच बातचीत का एक फोटो वायरल होने के बाद इन्दौर से लेकर भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ है। भोपाल मुख्यालय ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं। जिसके बाद गुरूवार की सुबह भोपाल से आये डीआईजी संजय पांडे ने 2 बार जेल का दौरान किया है। संजय पांडे सुबह तड़के 5 बजे जेल पहुंच और लगभग 2.30 घंटे तक महिला बैरक में जांच की। इस बीच उन्हें बैरक के अन्दर सन स्क्रीम, शैम्पू पाउच, मूंगफली के दाने मिले हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार कुछ बादाम भी मिले, लेकिन अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं कह है। उन्होंने केवल मूंगफली के दाने मिलने की बात स्वीकार की हैं।
डीआईजी पुलिस बल साथ लेकर आये थे
सूत्रों की माने तो डीआईजी संजय पांडे अपने साथ पुलिस बल लेकर आये थे, उन्होंने जेल के बाहर ही खड़े होकर गेट खोलने के लिये कहा । इसके बाद जेल में अफरा तफरी मच गयी । डीआईजी ने सभी के मोबाइलबन्द करवा दिये। कुछ बाहर रखवा दिये। जेलमें डीआईजी ने सबसे पहले महिला बैरक सहित अन्य संवेदनशील वार्डो का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जेल के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, हिडन कैमरे लेकर जाना प्रतिबंधित है। ऐसे में मोबाइल से फोटो वीडियो बनाना गंभीर अपराध है। हम यह जांच कर रहे है कि इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस जेल के अन्दर कैसे आया। शुरूआती जांच में पूरे मामले में किसी भी स्टाफ की संलिप्तता है।
महिलाओं के पास शैंपू, मूंगफली के दाने मिले
पांडे के अनुसार, जांच में महिला बैरक में कुछ सामान मिला है। इसमें सन स्क्रीन, मूंगफली के दाने, शैंपू पाउच शामिल हैं। हालांकि इसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं है। शैंपू पाउच को लेकर कहा कि डॉक्टर ने महिलाओं को बाल धोने के लिए कहा है। महिलाओं के पास एक-दो पाउच मिले। यह जेल प्रशासन ने ही इन्हें दिया है। वहीं, सनस्क्रीन को लेकर कहा कि एक महिला को स्किन की समस्या है, इसलिए डॉक्टर ने उसे यह लिखा है। उन्होंने कहा कि जेल बड़ा होने से महिला बल से महिला वार्ड की तलाशी करवाई गई। इसके अलावा अति संवेदनशील वार्ड को भी जांचा गया।

