LatestNewsराष्ट्रीय

चीन ने लद्दाख में तनाव के बीच डोकलाम-नाथूला में तैनात कर रहा मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम

नई दिल्ली. भारत पर दबाव बनाने के लिए चीन इसी कड़ी में सिक्किम एलएसी से महज 50 किमी की दूरी पर दो-दो एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर रहा है। जिसका खुलासा सेटेलाइट इमेजिंग के जरिए हुआ। चीन के शातिर इरादे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये एयर डिफेंस सिस्टम डोकलाम-नाकु ला के बीचों-बीच स्थित है जहां भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने आ चुकी है।
देत्रेस्फा ने जारी की इमेज
सेटेलाइट इमेजरी से जुड़े ट्विटर प्रोफाइल देत्रेस्फा ने इससे जुड़ी तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि ड्रैगन सिक्किम के उस पार महज 50 किमी दूर ही इन सिस्टम की तैनाती कर रहा है। ये जगह भारत-चीन-भूटान के बीच पड़ने वाले ट्राई जंक्शन डोकलाम से ज्यादा दूर नहीं है। इसके अलावा ये जगह नाकु ला से भी दर नहीं है बल्कि बीचोबीच है जहां पिछले साल भारत-चीन की सेनाओं में झड़प हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *