जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और उनके 4 परिजन कोरोना संक्रमित
ग्वालियर. गुरूवार को कोरोना के संक्रमण की वजह से जीवाजी यूनिवर्सिटी और दो अस्पतालों में हड़कंप मच गया। जेयू में गणित विभाग के प्रोफेसर, उनकी पत्नी, मां और बेटा पॉजिटिव पाए गए है। प्रोफेसर की मां की कोरोना के कारण मौत हो गई है।
उधर लोको अस्पताल के 54 वर्षीय डॉक्टर और जीआरएमसी में नेत्र विभाग के दो जूनियर डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित निकले है। लोको अस्पताल के डॉक्टर को 2 से 3 दिन से बुखार आ रहा था। वह दो दिन पहले तक अस्पताल आते रहे है और उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों का प्रथमिक उपचार किया है।
इसी तरह गोसपुरा में रहने वाली महिला दो दिन पहले पॉजिटिव निकली थी। गुरूवार को उनके दो बच्चे भी पॉजिटिव निकल आए। एक बच्चा 2 साल का है और दूसरा 6 साल का है। मुरार निवासी महिला सफाई कर्मचारी एसएनसीयू में काम करती है वह भी संक्रमित निकली है। डीडी नगर निवासी 55 वर्षीय महिला मुरैना में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है। वह और उनकी बहू पॉजिटिव निकली है।

