कुक नीरज को सीबीआई ने लिया हिरासत में सुशांतसिंह राजपूत केस की पूछताछ के लिये
मुंबई. सुशांतसिंह राजपूत की मौत की जांच करने के लिये मुंबई पहुंची सीबीआई की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले टीम बांद्रा डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के कार्यालय पहुंची और इससे पहले सीबीआई ने सुशांत के कुक नीरज को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया है। सीबीआई की टीम जिस गेस्ट हाउस में ठहरी है वहीं, पर जांच एजेंसी की एक टीम नीरज से पूछताछ कर रही है। सुशांत की मौत से पूर्व नीरज ने उन्हें जूस दिया था।
फ्लैट पर जाकर भी जांच की जाएगी
सीबीआई आज सुशांत के फ्लैट पर जाकर भी जांच की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को मीडिया ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया, तो सीबीआई अफसर बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए। रिया और उनके परिवार से पूछताछ होगी, लेकिन यह साफ नहीं कि सवाल-जवाब आज हो पाएंगे या नहीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की फाइंडिंग्स को भी सीबीआई ध्यान में रखेगी सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम को 3-3 सदस्य हैं।
सीबीआई इन 6 पॉइंट्स के आधार पर जांच करेगी
1. सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी है या मर्डर? वजह क्या रही?
2. क्या सुशांत की मौत में रिया, उनके परिवार, बॉलीवुड से जुड़े लोगों और सुशांत के घर पर काम करने वालों की कोई भूमिका थी?
3. पैसों के लेन-देन, कमाई और सुशांत के पिता ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच करना।
4. सुशांत की बीमारी, डिप्रेशन की थ्योरी और डॉक्टर्स के दावों की पड़ताल की जाएगी। सुशांत के पिता ने डॉक्टर्स पर भी शक जताया है।
5. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की सच्चाई पता करना और फॉरेंसिक रिपोर्ट से इसका मिलान करना।
6. कॉल डिटेल्स की जांच और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के सहारे इस केस की तह तक जाने की कोशिश की जाएगी।

