नोवा घी का कर्मचारी फांसी के फंदे पर लटका
ग्वालियर. गोला का मंदिर स्थित रीगल अपार्टमेंट के पांचवी मंजिल निवास करने वाला नोवा घी के कर्मचारी ने कमरे में लगे फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी है। घटना के समय उसका परिवार भी घर में ही था। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
गोला का मंदिर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रीगल अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल के फ्लैट में राजेन्द्र कुमार गुप्ता का परिवार रहता है। राजेन्द्र गुप्ता नोवा घी कंपनी मालनपुर स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। ऐसा राजेन्द्र के परिवार वालों ने बताया है। वह पिछले दिनों से तनाव में थे। कल रात को पूरा परिवार साथ में था और उन्होंने खाना खाया। इसके बाद वह रात को सोने चले के लिये बैडरूम में चले गये ज बवह सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने दरवाजा खोला तो सिलिंग फैन के फंदे से रस्सी पर लाश लटक रही थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इस बीच घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

