कोविड.19 में सौंपे गए दायित्वों का अधिकारी पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें
ग्वालियर कोविड.19 के संक्रमण की रोकथाम के साथ.साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिये जिले में नियुक्त इंसीडेंट कमांडरों के साथ जिन जिला अधिकारियों को तैनात किया गया है वे प्रतिदिन उनके साथ रहकर कार्य करें। कोविड.19 के संबंध में जिन अधिकारियों को जवाबदारी सौंपी है वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यह निर्देश अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर ने इंसीडेंट कमांडरों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने.अपने क्षेत्र मंर पूरी सक्रियता के साथ कोविड.19 के संक्रमण की रोकथाम के साथ.साथ प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सुनिश्चित करें। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी पूरी गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सहयोग से सुरक्षा अभियान को भी पूरी सक्रियता के साथ अपने.अपने क्षेत्र में संचालित करें।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जिले के राजस्व अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व न्यायालयों में प्राप्त प्रकरणों को दर्ज न करना एक गंभीर मामला है। सभी राजस्व अधिकारी अपने.अपने न्यायालयों में जो भी नए प्रकरण आए हैंए उन्हें दर्ज कर तत्काल निराकरण की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। सभी राजस्व न्यायालयों की समीक्षा आगामी बैठक में भी की जायेगी। एक सप्ताह के अंदर सभी राजस्व न्यायालय अपने.अपने यहाँ राजस्व प्रकरणों को दर्ज करने के साथ.साथ निराकरण की कार्रवाई में भी गति लाएँ।
कलेक्टर ने वन अधिकार पट्टे प्रदाय करने की कार्रवाई तत्परता से करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए। उन्होंने कहा कि पट्टे देने की कार्रवाई सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ करें। एक.एक प्रकरण का परीक्षण कर ही कार्रवाई की जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टा लेने से छूटना नहीं चाहिए।

