संभाग आयुक्त श्री ओझा ने सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय का किया निरीक्षण
ग्वालियर संभाग आयुक्त एमबी ओझा ने सोमवार को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ;कोविड.19द्ध का निरीक्षण कर चिकित्सकों से भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी ली । संभाग आयुक्त ने जेएएच परिसर में स्थित सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय ;कोविड.19द्ध का अवलोकन किया ।
इस दौरान जेएएच चिकित्सालय के अधीक्षक डॉण् आरकेएस धाकड़ ने ;कोविड.19द्ध के भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी दी तथा उनके किए जा रहे उपचार के संबंध में भी बताया । इस दौरान सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉण् जीएस गुप्ता सहित चिकित्सक उपस्थित थे।

