नेपाल के पीएम ओली ने पीएम मोदी को कॉल किया, 17 अगस्त को बातचीत करेंगे
नई दिल्ली. नेपाल और भारत के बीच सीमा विवाद की वजह से जीम बर्फ पिघलती दिख रही है। नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली के 15 अगस्त को पीएम मोदी को कॉल करने के बाद भारत अब उससे बातचीत शुरू करने जा रहा है। काठमांडू में 17 अगस्त को होने वाली यह बैठक वैसे तो नेपाल में भारत द्वारा चलाए जा रहे विकास प्रोजेक्टों पर आधारित होगी लेकिन माना जा रहा है कि इस बैठक के साथ ही दोनों देशों में राजनयिक बातचीत के रास्ते भी खुल सकते हैं।
जानकारी के अनुसार भारत में उत्तराखंड के कालापानी, लिपुलेख और लिम्प्युधारा को अपने नक्शे में दर्शाने के बाद से नेपाल भारत के बीच सीमा विवाद चला आ रहा है। नेपाल के कम्युनिस्ट पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने देश में फैले कोरोना को भारत की देन बताया और कहा कि असली अयोध्या नेपाल में है। भारत ने नकली अयोध्या बनाकर सांस्कृतिक अतिक्रमण किया है। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावली ने भी भारत के खिलाफ कई कड़वे बयान दिए थे लेकिन भारत ने उनके आरोपों का जवाब देने के बजाया मौनधारण की नीति अपनाए रखी।
बता दें कि 15 अगस्त को नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने पीएम नरेंद्र मोदी को फोन करके स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी साथ ही सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य बनने के भारत को शुभकामनाएं भी दी। करीब 10 मिनट चली इस बातचीत के अगले दिन दोनों देशों ने नेपाल में राजनयिक बातचीत की घोषण हुई।

