बड़ी खबर- भारत, चीन और पाकिस्तान की सेना एक साथ कर सकती ज्वाइंट युद्धाभ्यास
नई दिल्ली. भारतीय और चीनी सैनिक पिछले 3 माह से अधिक समय से लद्दाख में एक-दूसरे के सामने डटे हुए हैं। लेकिन संभव है कि सितम्बर माह में दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के साथ ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज करते हुए दिखाई देंगे। 16 से 26 सितम्बर तक रूस के अस्त्राखान में भारत, चीन और पाकिस्तान के सैनिक दूसरे कई देशों के सैनिक के साथ ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज में हिस्सा ले सकते हैं। कवकाज 2020 नाम इस मिलिट्री एक्सरसाइज में रूस ने शंघाई को ऑपरेशन (एससीओ) के सभी 8 देशों के अलावा कई दूसरे देशों को भी आमंत्रित किया गया है।
आपको बता देंकि इस मिलिट्री एक्सरसाइज में कुल 18 देश भाग लेंगे। इस मिलिट्री एक्सरसाइज में रूस के अलावा ईरान, इजिप्ट, तुर्की और सीरिया के अलावा मध्य पूर्व के कई दूसरे देश भी शामिल होंगे। भारत इस मिलिट्री एक्सरसाइज में तीनों सेनाओं के कुल 178 सैनिक भेज रहा है। जिसमें थल सेना के 140 और एयरफोर्स व नेवी के 38 सैनिक होंगे। इसमें सहयोगी देशों के साथ मिलकर दुश्मन से युद्ध का अभ्यास किया जायेगा।
भारत और चीन के बीच साल 2007 से ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ‘‘हैण्ड एन हैण्ड’’ का हर वर्ष आयोजन किया जाता है। ‘‘हैण्ड एन हैण्ड’’को एक वर्ष भारत में और दूसरे साल चीन में आयोजित किया जाता है। वहीं भारत और पाकिस्तान के सैनिक पहली बार 2018 में रूस में हुई ज्वाइंट एक्सरसाइज में एक साथ शामिल हुए इसका आयोजन एससीओ ने किया था।

