Newsराजनीतिराज्य

फायर एनओसी नहीं होने पर नारायण कृष्णा टावर को किया सील

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर के फायर अमले द्वारा आज गुरूवार को सिटी सेंटर स्थित कृष्णा टावर का निरीक्षण किया तथा अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सील करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, अपर आयुक्त मुनीश सिंह सिकरवार, भवन अधिकारी पवन शर्मा, फायर ऑफिसर उमंग प्रधान, सहायक फायर ऑफीसर विवेक दीक्षित,जगदीश राजा एवं मदाखलत सहित फायर अमला मौजूद रहा।
उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार फायर अमले के साथ शहर में संचालित दुकानों, शोरूम, गोदाम आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत आज सिटी सेंटर सालासर मॉल के पास नारायण कृष्णा टावर पर सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान फायर से संबंधित सभी सामग्री को चेक किया गया। सर्वे में फायर एनओसी नहीं मिली और ना ही हॉज रील सही पाई गई। बेसमेंट में स्प्रिंग किलर सिस्टम नहीं पाया गया। अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम सही नहीं पाये जाने के कारण कृष्णा टावर को सील करने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *